Sunday, November 22News That Matters

Month: October 2026

खेलोत्सव-2026 में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं का जलवा, क्रिकेट-बास्केटबॉल-वॉलीबॉल में शानदार मुकाबले

खेलोत्सव-2026 में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं का जलवा, क्रिकेट-बास्केटबॉल-वॉलीबॉल में शानदार मुकाबले

Uncategorized
खेलोत्सव-2026 में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं का जलवा, क्रिकेट-बास्केटबॉल-वॉलीबॉल में शानदार मुकाबले देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नियोजित विकास को लेकर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नियोजित विकास को लेकर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की कार्रवाई

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नियोजित विकास को लेकर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की कार्रवाई मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र तथा सहस्त्रधारा रोड के विभिन्न स्थानों पर नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर भवन निर्माण करने और बिना मानचित्र स्वीकृति के दुकानें बनाने के मामले सामने आए। प्राधिकरण ने संबंधित मामलों में नियमानुसार वाद योजित करने के बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि देहरादून में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य है।...
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों  की दी सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹2,01,530 का चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा क...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुई श्रीमती शाहजहां जावेद खान एवं श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ...
विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंच, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दिखा जबरदस्त उत्साह

विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंच, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दिखा जबरदस्त उत्साह

Uncategorized
विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंच, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दिखा जबरदस्त उत्साह देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव-2026 के अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइं...
मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और शासन के समन्वित प्रयासों से त्यूणी-प्लासू परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और शासन के समन्वित प्रयासों से त्यूणी-प्लासू परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और शासन के समन्वित प्रयासों से त्यूणी-प्लासू परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत       उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। यूजेवीएन लिमिटेड की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस स्वीकृति से जनपद देहरादून की त्यूणी तहसील में टौंस नदी पर प्रस्तावित परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 298.51 मिलियन यूनिट (29.85 करोड़ यूनिट) विद्युत उत्पादन का अनुमान है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा ...
किसानों की आमदनी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने में जुटे सीएम धामी: आधुनिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर

किसानों की आमदनी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने में जुटे सीएम धामी: आधुनिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर

Uncategorized
किसानों की आमदनी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने में जुटे सीएम धामी: आधुनिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड के भी 8 लाख 08 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और क...
देवभूमि की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई

देवभूमि की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई

Uncategorized
देवभूमि की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर बनाई गयी अवैध मजारों को हटाने और भूमि को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान जारी हैं। देहरादून जिला प्रशासन ने मार्ग मे बाधा उत्पन्न कर रही ऐसी ही एक और अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन ने पहले उक्त अवैध मजार के विषय मे दस्तावेजों की पड़ताल कर नोटिस भी जारी किया था। जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनीे मे हिमगिरी पैलेस के पास उक्त अवैध सरचना थीं जिसके बारे मे स्थानीय लोगो ने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की हैं। धामी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड मे अवैध मजारों को सरकारी भूमि से मुक्त करने का अभियान शुरू किया हुआ हैं और अभी तक 603 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कहते आये...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं को दी बधाई

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं को दी बधाई

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं को दी बधाई देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2026 का बुधवार को विश्वविद्यालय के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के एनसीसी बैंड, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स तथा विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों ने अनुशासित परेड के माध्यम से खेल भावना, एकता और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विपिन चंद्र घिल्डियाल ने खेलोत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। खेलोत्सव के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी एवं छा...
निर्देश ही नहीं, खुद सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा

निर्देश ही नहीं, खुद सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा

Uncategorized
निर्देश ही नहीं, खुद सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के पश्चात श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मार्ग में स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 1 नवंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में वे स्वयं सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्यों की धरातलीय स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों ...