Monday, October 19News That Matters

Month: October 2026

सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने में लापरवाही पर होगी जवाबदेही, मुख्यमंत्री धामी बोले—जल्द करूंगा सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा

सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने में लापरवाही पर होगी जवाबदेही, मुख्यमंत्री धामी बोले—जल्द करूंगा सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा

Uncategorized
सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने में लापरवाही पर होगी जवाबदेही, मुख्यमंत्री धामी बोले—जल्द करूंगा सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात्रि तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ लगभग चार घंटे लंबी मैराथन उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी कार्यों, जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों तथा दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प...
रुद्रपुर से हरिद्वार तक मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, धामी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी नई दिशा

रुद्रपुर से हरिद्वार तक मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, धामी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी नई दिशा

Uncategorized
रुद्रपुर से हरिद्वार तक मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, धामी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी नई दिशा उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रयास तेज हुए हैं। धामी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हुई है। वहीं, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी जल्द 100 MBBS सीटों की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई के अवसर और बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है, ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिल सके और स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े। सरकार का जोर मेडिकल एजुकेशन के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत कर...
पीएम मोदी 28 से अधिक बार पहुंचे उत्तराखंड, विदेश दौरों में स्थानीय उत्पादों को दिलाई वैश्विक पहचान: सीएम धामी

पीएम मोदी 28 से अधिक बार पहुंचे उत्तराखंड, विदेश दौरों में स्थानीय उत्पादों को दिलाई वैश्विक पहचान: सीएम धामी

Uncategorized
पीएम मोदी 28 से अधिक बार पहुंचे उत्तराखंड, विदेश दौरों में स्थानीय उत्पादों को दिलाई वैश्विक पहचान: सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा सेवा, सुशासन, संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने सदैव राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखते हुए देशहित और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थ...
‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत से गूंजेगा कुंभ के आगमन का संदेश : मुख्यमंत्री धामी

‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत से गूंजेगा कुंभ के आगमन का संदेश : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत से गूंजेगा कुंभ के आगमन का संदेश : मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है। हरिद्वार कुंभ का करोड़ों श्...
SGRR रेसकोर्स की नई पहचान… गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ग्लोबल एजुकेशन तक का सफर!

SGRR रेसकोर्स की नई पहचान… गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ग्लोबल एजुकेशन तक का सफर!

Uncategorized
SGRR रेसकोर्स की नई पहचान… गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ग्लोबल एजुकेशन तक का सफर! एक सपना था… हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का साल 1985 में ब्रह्मलीन श्री महंत इंद्रेश चरण दास जी महाराज ने इसी संकल्प के साथ श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की नींव रखी थी। वह सपना आज केवल एक शिक्षण संस्थान तक सीमित नहीं है, *बल्कि समय के साथ एक व्यापक शिक्षा मिशन और वैश्विक सोच का रूप ले चुका है*। इस शिक्षा यात्रा को नई दिशा और नई ऊंचाई देने का कार्य *वर्तमान श्री महाराज जी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है*। उनका *उद्देश्य स्पष्ट है—SGRR के विद्यालयों को समय की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक, तकनीक-सक्षम और वैश्विक स्तर की शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करना*। इसी सोच के तहत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,*रेसकोर्स को आधुनिक स्वरूप देते हुए ग्लोबल/...
धामी सरकार में देवभूमि की धार्मिक विरासत को संरक्षण और तीर्थस्थलों को विकास की नई गति

धामी सरकार में देवभूमि की धार्मिक विरासत को संरक्षण और तीर्थस्थलों को विकास की नई गति

Uncategorized
धामी सरकार में देवभूमि की धार्मिक विरासत को संरक्षण और तीर्थस्थलों को विकास की नई गति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, पटेलनगर, देहरादून में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ के अशोक सिंघल जी पर प्रकशित विशेषांक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने की प्रेरणादायी मिसाल है। इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं, जिनके विचार और कार्य उनके जीवनकाल के बाद भी समाज को दिशा देते रहते हैं। अशोक सिंघल जी ने अपने संपूर्ण जीवन को भारतीय सांस्कृतिक चे...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मेले से व्यापार और पर्यटन को मिलता है बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मेले से व्यापार और पर्यटन को मिलता है बढ़ावा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मेले से व्यापार और पर्यटन को मिलता है बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को म...
उत्तराखंड की असली पहचान, अनूठी संस्कृति और अनछुए पर्यटन स्थलों को दुनिया तक पहुंचाएं कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड की असली पहचान, अनूठी संस्कृति और अनछुए पर्यटन स्थलों को दुनिया तक पहुंचाएं कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
उत्तराखंड की असली पहचान, अनूठी संस्कृति और अनछुए पर्यटन स्थलों को दुनिया तक पहुंचाएं कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री धामी सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, अनछुए पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ कार्यक्रम में राज्य प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद कर रहे थे । कार्यक्रम में उत्तराखंड से जुड़े देश-विदेश में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्...
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Uncategorized
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। समय रहते इसकी पहचान और उचित उपचार से मरीज के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। स्तन में गांठ को न ं नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय पर जांच से सही इलाज की शुरूआत की जा सकती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्क्रीनिंग, आधुनिक जांच तकनीकों, निदान और उपचार के विभिन्न विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही, समाज में स्तन कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति...
अनकही पीड़ा को आवाज देने की पहल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों ने साझा किए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव

अनकही पीड़ा को आवाज देने की पहल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों ने साझा किए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव

Uncategorized
अनकही पीड़ा को आवाज देने की पहल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों ने साझा किए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ...