Tuesday, October 6News That Matters

Author: admin

सीएम धामी ने आगामी संगठनात्मक अभियानों की तैयारियों की समीक्षा कर संगठन को और सक्रिय बनाने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने आगामी संगठनात्मक अभियानों की तैयारियों की समीक्षा कर संगठन को और सक्रिय बनाने के दिए निर्देश

Uncategorized
सीएम धामी ने आगामी संगठनात्मक अभियानों की तैयारियों की समीक्षा कर संगठन को और सक्रिय बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनप्रति...
अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर

अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर

उत्तराखंड
  अत्याधुनिक तकनीक से दिल का इलाज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल हुआ माइट्रल TEER प्रोसीजर         देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक...
नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 किमी फोरलेन मार्ग और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष फोकस

नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 किमी फोरलेन मार्ग और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष फोकस

Uncategorized
  नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 किमी फोरलेन मार्ग और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष फोकस मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में देश में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, उनके समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया की प्रगति एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार IMC खुरपिया को प्रदेश के औद्योगिक विका...
युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर

युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर

उत्तराखंड
युवा हित में धामी सरकार का बड़ा कदम, नौकरी के साथ अब उद्यमिता और स्वरोजगार पर जोर   साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पहले ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित कर रही है, इस तरह युवा वर्ग धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता के अनुरूप रोजगार औ...
चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत

चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत

उत्तराखंड
चोरगलिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा विकास संदेश, शेर नाला पुल से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।   भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्य...
कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- इनके पास मुद्दे नहीं, इसलिए जातिवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं

कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- इनके पास मुद्दे नहीं, इसलिए जातिवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं

Uncategorized
कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- इनके पास मुद्दे नहीं, इसलिए जातिवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं   भाजपा परिवार ने आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा अभी कांग्रेस पार्टी के युवराज जो सामंतवादी सोच लेकर पैदा हुए हैं, आप देखिए, कैसे अहंकार की भाषा बोलते हैं। वह सोचते हैं कि एक गरीब माँ का बेटा कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया? इस पर तो केवल हमारा अधिकार है और ये "हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। उनको गलतफहमी है कि हम ही प्रधानमंत्री...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम देहरादून। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने दायित्वों की भावना को अभिव्यक्त किया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को स्वतंत्र...
खेलों में उत्तराखंड की नई पहचान, 103 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सीएम धामी ने किया सम्मान

खेलों में उत्तराखंड की नई पहचान, 103 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सीएम धामी ने किया सम्मान

Uncategorized
खेलों में उत्तराखंड की नई पहचान, 103 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सीएम धामी ने किया सम्मान     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्...
शहीदों के सम्मान और परिवारों के कल्याण को प्रतिबद्ध सीएम धामी, परिजनों से किया आत्मीय संवाद

शहीदों के सम्मान और परिवारों के कल्याण को प्रतिबद्ध सीएम धामी, परिजनों से किया आत्मीय संवाद

Uncategorized
शहीदों के सम्मान और परिवारों के कल्याण को प्रतिबद्ध सीएम धामी, परिजनों से किया आत्मीय संवाद   स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेद...
टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उत्तराखंड
टीएचडीसी टनल हादसे पर सीएम धामी का बड़ा बयान, फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल...