Saturday, October 31News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया   गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज शनिवार को श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। चारों ओर गूंजते गुरुवाणी के स्वर, गुरु चरणों में नतमस्तक हजारों श्रद्धालु और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और गुरु कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किया। उन्होंने संगत को गुरु भक्ति और गुरु कृपा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ...
बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें

बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें

Uncategorized
बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी सहजता के साथ उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लीं। इस दौरान मुख्यमंत...
2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद

2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद

Uncategorized
2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को भविष...
एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Uncategorized
एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित रखन...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध ट्रेक रूट्स को सुव्यवस्थित रूप से पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ट्...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ प्रज्वलित किया दीप 

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ प्रज्वलित किया दीप 

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ प्रज्वलित किया दीप       प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार रात्रि को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उत्तराखंड को भी उनके मार्गदर्शन का निरंतर लाभ मिल रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से दीप प्रज्वलित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रस...
हरिघाट के लोकार्पण से यमुना-कृष्ण मंदिर के शिलान्यास तक, कालसी में धामी ने दी विकास की सौगातों की श्रृंखला

हरिघाट के लोकार्पण से यमुना-कृष्ण मंदिर के शिलान्यास तक, कालसी में धामी ने दी विकास की सौगातों की श्रृंखला

Uncategorized
हरिघाट के लोकार्पण से यमुना-कृष्ण मंदिर के शिलान्यास तक, कालसी में धामी ने दी विकास की सौगातों की श्रृंखला     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्...
एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश

एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश

उत्तराखंड
एसजीआरआरयू में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का दिया संदेश देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण, पोषण और योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सोनिया गंभीर, डायरेक्टर, आईक्यूएसी, डॉ. मोहन ध्यानी, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. निशांत सिन्हा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. कंचन जोशी, डीन, योगा एंड नेचुरोपैथी, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन, स्टूडेंट ...
युवा सिर्फ उत्तराखण्ड का भविष्य नहीं, नीति-निर्माण में भी महत्वपूर्ण सहभागी—मुख्यमंत्री धामी ने ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ को बनाया सरकार और युवाओं के संवाद का मंच

युवा सिर्फ उत्तराखण्ड का भविष्य नहीं, नीति-निर्माण में भी महत्वपूर्ण सहभागी—मुख्यमंत्री धामी ने ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ को बनाया सरकार और युवाओं के संवाद का मंच

Uncategorized
युवा सिर्फ उत्तराखण्ड का भविष्य नहीं, नीति-निर्माण में भी महत्वपूर्ण सहभागी—मुख्यमंत्री धामी ने ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ को बनाया सरकार और युवाओं के संवाद का मंच   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव आमंत्रित करने के बाद अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संवाद को और अधिक व्यापक एवं सार्थक बनाने के लिए शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को भी जेन-जी के इन युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। मु...
पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ

पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ

उत्तराखंड
पीसीओएस जागरूकता को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया वैज्ञानिक जानकारी का लाभ   देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है। श्री गुरु राम राय...