Tuesday, February 24News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर ने लोगों में बढ़ाई सेहत के प्रति जागरूकता

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर ने लोगों में बढ़ाई सेहत के प्रति जागरूकता

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर ने लोगों में बढ़ाई सेहत के प्रति जागरूकता श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर    कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ     मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ        श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियार में सोमवार, 03 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवासियों सहित बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल सहि...
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड की विधानसभा में दिया जाने वाला ऐतिहासिक अभिभाषण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड की विधानसभा में दिया जाने वाला ऐतिहासिक अभिभाषण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड की विधानसभा में दिया जाने वाला ऐतिहासिक अभिभाषण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में, यहां के जनमानस की आकांक्षा के अनुरूप, बेहतर प्रशासन और संतुलित विकास की दृष्टि से, नवंबर, 2000 में इस राज्य की स्थापना की गई। विगत पचीस वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों ने विकास के प्रभावशाली लक्ष्य हासिल किए हैं। पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर, देहरादून की ओर से रविवार को सहिया मंे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का अवसर दिया और चिकित्सा सेवा को घर-घर तक पहुंचाने की श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया।रविवार को शिविर का शुभारंभ जगत राम जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वा...
मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं

मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस नवाचार ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना और ऊर्जा दी है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से जनभागीदारी को कर प्रणाली से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। इस योजना के तहत 6 लाख 50 हजार बिलों के...
मुख्यमंत्री धामी के उद्बोधन के दौरान सभास्थल “मोदी-धामी-नीतीश सरकार ज़िंदाबाद” और “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा

मुख्यमंत्री धामी के उद्बोधन के दौरान सभास्थल “मोदी-धामी-नीतीश सरकार ज़िंदाबाद” और “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के उद्बोधन के दौरान सभास्थल “मोदी-धामी-नीतीश सरकार ज़िंदाबाद” और “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कृष्णनंदन पासवान ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और अब इस विकास यात्रा को गति देने का समय जनता के हाथ में है। उन्होंने पासवान को पुनः विधायक बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हर व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए कार्य हो रहे हैं। बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। आज ब...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में की जनसभा”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में की जनसभा”

Uncategorized
"मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में की जनसभा" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह मुख्यमंत्री धामी का बिहार का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे दो जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो में भी शामिल हो चुके हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि “मैं भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की इस पवित्र भूमि तथा सीता माता की शरण स्थली रही पूर्वी चंपारण की भूमि को शीश झुका कर नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड आध्यात्म की भूमि है, उसी प्रकार बिहार संस्कृति और गौरव की भूमि रही है। चाहे हरियाणा हो या मध्य प्रदेश, गुजरात...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रुद्रप्रयाग में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रुद्रप्रयाग में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रुद्रप्रयाग में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग में गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।गुरुवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत चौधरी, विधायक, रुद्रप्रयाग, श्रीमती पूनम कठैत, जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, संतोष रावत, नगर पालिका अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, ओमप्रकाश सेमवाल संस्थापक कलश संस्था एवम् गढ़वाली कवि एवम् राकेश सिंह चैहान प्रधानाचार्य श...
मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम सभागार में की बैठक, सैनिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर की चर्चा”

मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम सभागार में की बैठक, सैनिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर की चर्चा”

उत्तराखंड
"मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम सभागार में की बैठक, सैनिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर की चर्चा" उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर 1 नवंबर से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 नवंबर को हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और मंच व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री जोशी ने नगर निगम सभागार में सैनिक कल्याण...
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा।कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शक संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी, डीन काॅलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एवं डॉ. संजय...
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास एवं माँ वाराही धाम को स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास एवं माँ वाराही धाम को स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास एवं माँ वाराही धाम को स्पिरिचुअल ज़ोन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारद...