Tuesday, October 6News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड में ABVP का दबदबा, 85% सीटों पर जीत; धामी सरकार के युवा हित के फैसलों की चर्चा

उत्तराखंड में ABVP का दबदबा, 85% सीटों पर जीत; धामी सरकार के युवा हित के फैसलों की चर्चा

Uncategorized
  उत्तराखंड में ABVP का दबदबा, 85% सीटों पर जीत; धामी सरकार के युवा हित के फैसलों की चर्चा धामी नेतृत्व में युवा नीतियों पर भरोसे का दावा, छात्र संघ चुनावों में ABVP की प्रदेशव्यापी जीत देहरादून, 29 सितंबर। उत्तराखंड के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन पर भाजपा ने प्रसन्नता जताते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा के अनुसार, प्रदेश के कॉलेज परिसरों में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर ABVP की जीत युवाओं के बीच संगठन की मजबूत उपस्थिति का संकेत है। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में ABVP प्रत्याशी नवदीप राणा की जीत को भी भाजपा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि छात्र संघ चुनावों के परिणामों को भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृ...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हर्षिल में रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी, कंट्रोल रूम से टीमों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हर्षिल में रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी, कंट्रोल रूम से टीमों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हर्षिल में रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी, कंट्रोल रूम से टीमों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश   उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच फंसे ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में महज डेढ़ दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। विषम परिस्थितियों में प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों की तेज कार्रवाई ने अभियान को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री धामी ने पूरे अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को तत्परता, समन्वय और हर जरूरी संसाधन के साथ रेस्क्यू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने कालिंदी पास, ऑडिन कोल, सतोपंथ और जोगिन-I सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रो...
मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात

मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात

उत्तराखंड
मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू तथा शेष लोगों को सुरक्षित निका...
44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर

44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर

उत्तराखंड
44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़ का पानी और...
SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों

SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों

उत्तराखंड
SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों देहरादून। SIR के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SIR को लेकर जिस तरह का नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया गया, उससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग का आधिकारिक रिकॉर्ड सामने है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से संबंधित निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिए गए थे। धामी ने ...
कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

उत्तराखंड
कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।   कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।   एसजी...
धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

उत्तराखंड
धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक दल या सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से नशे पर अंकुश लगाने और प्रदेश ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में SGRRU की खेल प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय उड़ान

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में SGRRU की खेल प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Uncategorized
  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में SGRRU की खेल प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय उड़ान   शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी वैश्विक मंच देने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विश्वविद्यालय के कराटे चैंपियन हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल हर्ष के लिए, बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। ग्लासगो रवाना होने से पहले हर्ष ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने हर्ष को आश...
अनुसंधान के क्षेत्र में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, सीसीआरएच के साथ हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

अनुसंधान के क्षेत्र में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, सीसीआरएच के साथ हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

Uncategorized
अनुसंधान के क्षेत्र में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, सीसीआरएच के साथ हुआ महत्वपूर्ण एमओयू   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण, अकादमिक सहभागिता और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से हुए इस एमओयू को दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ विपिन चन्द्र घिल्डियाल ने विश्वविद्यालय टीम को इस अवसर पर बधाई दी। नई दिल्ली स्थित सीसीआरएच मुख्यालय में आयोजित कार्...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ   देहरादून। कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी” का संदेश गूंजा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ब्लड कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार, बचाव एवं रोकथाम के साथ ही कैंसर से जुड़े भय को दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवम् शोएब ने संयक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल ने द्वितीय और रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में कल्पना अव्वल रही, वैशाली...