श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े का रंगारंग आगाज हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित की जा रही है विभिन्न प्रतियोगिताएं
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े का रंगारंग आगाज
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित की जा रही है विभिन्न प्रतियोगिताएं
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा का प्रारंभ किया गया|
इस आयोजन में विभिन्न संकायों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा 'कविता पाठ' कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।
साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिनमे काव्य पाठ, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, कहानी लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है| साथ ही अवसर पर छात्रों द्वारा कई मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे|
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महं...






