बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री धामी ने डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव को किया जवाब तलब…!
बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री धामी ने डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव को किया जवाब तलब...!
देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई
जगहों पर अस्पतालों में भारी भीड़ उमड़ रही है. राज्य सरकारें डेंगू की रोकथाम के लिए तमाम कदम उठा रही हैं. उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य सरकारों ने इसे लेकर गाइडलाइंस भी तैयार की है. उत्तराखंड में अभी तक डेंगू के 12 सो से अधिक मामले सामने आए, ओर मरने वालों की संख्या 15 से ऊपर हो गई है.
देहरादून में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बारिश होने के बाद डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और टाइफायइड के मरीजों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.
देहरादून में सर्वाधिक कहर
उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं....









