Monday, March 23News That Matters

Author: admin

धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी, जवाबदेही और पारदर्शिता होगी सुनिश्चित   

धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी, जवाबदेही और पारदर्शिता होगी सुनिश्चित  

Uncategorized
धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी, जवाबदेही और पारदर्शिता होगी सुनिश्चित   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के अनावश्यक रेफरल पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ठोस चिकित्सकीय कारण के किसी भी रोगी को जिला और उप-जिला अस्पतालों से उच्च संस्थानों जैसे मेडिकल कॉलेजों या बड़े अस्पतालों को रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक मरीज को प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ राय जिला स्तर पर ही मिले। अनावश्यक रेफरल से न केवल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है बल्कि मरीज को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता। *अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी* स्वास्थ्य सच...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज  को

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज  को

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज को देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा उत्तराखंड की पहली रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी एथरेक्टॉमी प्रक्रिया मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह अत्याधुनिक तकनीक से की गई प्रक्रिया अस्पताल की कैथ लैब में एक परिधीय धमनी रोग (Peripheral Arterial Disease) से पीड़ित मरीज पर की गई, जिसमें अवरुद्ध धमनी को खोलकर प्रभावित अंग में रक्त प्रवाह बहाल किया गया। इस सफलता ने मरीज को गंभीर अंग इस्कीमिया ((Critical Limb Ischemia) से बचा लिया। इस जटिल चिकित्सा प्रक्रिया का सफल संचालन डॉ. प्रशांत सरड़ा (प्रमुख एवं कंसल्टेंट इंचार्ज), डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. सन्नी मिश्रा (कंसल्टेंट्स, इंट...
मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए   

मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए  

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वी) चार्जिंग अवसंरचना स्थापना कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा है। सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाय तथा निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, राजकीय भवनों एवं गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंपो के समीप चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाय, ताकि वाहन चालकों को सहजता से चार्जिंग की सुविधा...
सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का डंडा, दो भवनों को किया गया सील   

सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का डंडा, दो भवनों को किया गया सील  

उत्तराखंड, देहरादून
  सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का डंडा, दो भवनों को किया गया सील प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों आमवाला तरला सहस्त्रधारा रोड,व राजपुर रोड में किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। मै0 रेडिएन्ट बार प्रा0 लि0 (इब्राहिम) द्वारा राजपुर रोड देहरादून में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। अमित पाल द्वारा सौन्धोवाली मानसिंह आमवाला तरला देहरादून में आवासीय भवनों को एक साथ मिला कर किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुये सील किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह रावत अवर अभि0 गौरव तोमर ,सुपरवाईजर लीलाधर जोशी व पुलिस बल मौजूद रहा।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ ही राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित नागरिक उड्डयन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवाओं का नेटवर्क बढ़ाया जाना जरूरी है, इसी के साथ हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने के साथ ही चारधामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरु करने के भी न...
सड़कों के डामरीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी   

सड़कों के डामरीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी  

उत्तराखंड
  सड़कों के डामरीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना और बिंदाल नदी पर चार लेन एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना की सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। आशारोड़ी से मोहकमपुर तक देहरादून रिंग रोड/बाईपास एवं यूटिलिटी डक्ट पॉलिसी पर भी तेजी से कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में नवीन तकनीक का उपयोग किया जाए। जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनके पुनर्निर्माण और मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और टिकाऊ सड़कों के निर्माण के लिए जियोसिंथेटिक रिटेनिंग वॉल जैसी तकनीक का उपयोग किया जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान लगातार चलाया जाए। मु...
मंत्री गणेश जोशी और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा के बीच गढ़ी कैंट में हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी को लेकर चर्चा हुई।      

मंत्री गणेश जोशी और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा के बीच गढ़ी कैंट में हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी को लेकर चर्चा हुई।    

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा के बीच गढ़ी कैंट में हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी को लेकर चर्चा हुई।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान बीरपुर स्थित बनिया बाजार में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या और उससे प्रभावित 27 से अधिक परिवारों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त, मसूरी के लंढौर कैंट क्षेत्र में पार्किंग और सीवरेज की समस्या को लेकर चर्चा की ग...
जनदर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की बदल रही प्रवृत्ति; भरणपोषण, पढाई दरखास्त, नौकरी, बैंक ऋण धोखाधड़ी के प्रकरण बढे   

जनदर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की बदल रही प्रवृत्ति; भरणपोषण, पढाई दरखास्त, नौकरी, बैंक ऋण धोखाधड़ी के प्रकरण बढे  

उत्तराखंड
  जनदर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की बदल रही प्रवृत्ति; भरणपोषण, पढाई दरखास्त, नौकरी, बैंक ऋण धोखाधड़ी के प्रकरण बढे   (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 शिकायतें प्राप्त हुई जनदा दर्शन में आज अलग-2 प्रकृति की शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें भूमि कब्जे, एमडीडीए, नगर निगम, समाज कल्याण, पुलिस, विद्युत विकास के अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, भरणपोषण, ठगी, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी समस्याएं प्राप्त हुई। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता की कराई परेड, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता को फटकार कहा महज खाना पूर्ति के कलैक्टेªट आने की जरूरत नहीं है। भारी वर्षा के बीच भी बड़ी संख्या में लोक जनदर्शन पंहुचे। जिलाधिकारी ने अवस्थ...
कारगिल विजय दिवस पर तैयारियों को लेकर बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी      

कारगिल विजय दिवस पर तैयारियों को लेकर बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी    

Uncategorized
कारगिल विजय दिवस पर तैयारियों को लेकर बैठक करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी     सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल ने भेंट कर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने 26 जुलाई को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित होने वाले विजय दिवस के कार्यक्रम की सभी तैयारियों की जानकारी भी ली और अधिकारियों को समय पर कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे, जिसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जाऐगी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।...
आज भी आप लोगों के आशीर्वाद एवं समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी आने वाले 28 तारिख को जिला पचांयत निर्वाचन में बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर विकास कार्यों के लिए मेरे चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर मोहर लगाकर सर्वाधिक मतों से विजयी बनाये : महेन्द्र सिंह राणा   

आज भी आप लोगों के आशीर्वाद एवं समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी आने वाले 28 तारिख को जिला पचांयत निर्वाचन में बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर विकास कार्यों के लिए मेरे चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर मोहर लगाकर सर्वाधिक मतों से विजयी बनाये : महेन्द्र सिंह राणा  

उत्तराखंड
  आज भी आप लोगों के आशीर्वाद एवं समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी आने वाले 28 तारिख को जिला पचांयत निर्वाचन में बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर विकास कार्यों के लिए मेरे चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर मोहर लगाकर सर्वाधिक मतों से विजयी बनाये : महेन्द्र सिंह राणा   09 कुल्हाड़ जिला पंचायत प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा नें द्वारीखाल एवं कलोड़ी में किया चुनाव प्रचार जन सम्पर्क। जिला पंचायत प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान जारी रखा। चुनाव प्रचार एवं जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत द्वारीखाल बाजार एवं ग्राम कलोड़ी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया । कलोड़ी एवं द्वारीखाल पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया । जन सम्पर्क के दौरान राणा ने कहा कि हमने विकास किया है विकास करेंगेंं जब आप लोग विकास कार्यों को देख रहे होंगे आप लोगों के ...