Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड: यहाँ ब्रैंडेड कपड़ो के शो रूम में लगी भयंकर आग, सबकुछ हुआ जलकर ख़ाक

उत्तराखंड: यहाँ ब्रैंडेड कपड़ो के शो रूम में लगी भयंकर आग, सबकुछ हुआ जलकर ख़ाक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
काशीपुर- काशीपुर में  रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आपको बताते चलें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज के रहने वाले मोहित पाल नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी जिसका कि शोरूम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है। रोजाना की तरह  देर शाम शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा शोरूम बंद कर घर चले गए थे कि तभी शोरूम से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसे फोन पर सूचना दी जिसके बाद उसने आकर जैसे ही शोरूम का शटर उठाया, आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही दम...
देहरादून: कैफे से बाहर खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

देहरादून: कैफे से बाहर खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादुन के सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। मौके से आरोपी की बाइक और देशी तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (19) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी। उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूल निवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आदित्य ने वंशिका को गुरुवार शाम कॉलेज के पास कैफे में मिलने बुलाया। वहां करीब दस मिनट तक दोनों अंदर बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद कैफे से...
उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।* दिल्ली पहुंचे उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने आज उक्रेन की युद्ध भूमि से सकुशल मातृभूमि भारत लाए गए उत्तराखण्ड के 10 छात्रों का उत्तराखण्ड सदन दिल्ली में स्वागत किया। आज भारत लाए गए छात्रों के दल में उत्तराखण्ड की वत्सला नौटियाल सहित कुल 10 छात्र सम्मिलित रहे। रूडकी रूड़की के शुभम चौहान, तौहीद अहमद, आफताब, मंथन, देहरादून की वत्सला नौटियाल, सागर सैनी, कोटद्वार के आयुष, उधम सिंह नगर के पारस अग्रवाल, इदरिश, तथा टिहरी के मनीष को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से उत्तराखण्ड सदन में ठहराया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरे राज्य की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय छात्रों को युद्धभूमि से सुरक्षित मातृभूमि लाने के लिए समस्त संसाधनों के साथ...
उत्तराखंड के इस गांव से आई दुःखद खबर,तीन महिलाओं की मिट्टी में दबकर मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तराखंड के इस गांव से आई दुःखद खबर,तीन महिलाओं की मिट्टी में दबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से दुखद खबर सामने आई है यहां जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव में तीन महिलाओं की घर के पास मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम ने तीनों शवों को निकाल दिया है। घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है। हर कोई घटना से स्तब्ध है जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव की तीन महिलाएं गांव के पास ही मिट्टी लेने गई। इसी बीच अचानक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण तीनों महिलाएं खान में ही दब गई। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और लोग मौके के लिए रवाना हो गए। इसी बीच डीडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों महिलाओं के शव निकाले गए। आपदा प्रबंधन और प्रशासन के...
देहरादून:इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू

देहरादून:इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
इंदिरेश अस्पताल में सिर और गर्दन के कैंसर की विशेष ओपीडी शुरू श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है। यह विशेष ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक चलाई जाएगी। अस्पताल के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक एवं  सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि इस विशेष क्लिनिक को शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि भारत में पुरुषों में मुंह का कैंसर सबसे आम कैंसर है। डॉ. पल्लवी कौल, जो हाल ही में इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जन के रूप में शामिल हुई हैं, मुंह के कैंसर के इलाज में माहिर हैं और क्लिनिक की प्रभारी हो...
उत्तराखंड:यहाँ एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार

उत्तराखंड:यहाँ एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
- एसटीएफ की बड़ी कारवाही , दो शातिर ठग गिरफ्तार । उत्तराखड़/हल्द्वानी  हल्द्वानी में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों ने 19 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों को एसटीएफ ने साढ़े तीन लाख रूपये और कई सारे पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है, पकड़े गए अभियुक्त पंश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनका नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं, सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग के मुताबिक मुखानी थाने में 19 लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच एसटीएफ के पास आई थी और एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है, इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी है, जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपल...
देहरादून : सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों ने पाया आग पर काबू

देहरादून : सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई। इस पर सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते एसी में आग लगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई।...
उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।...
पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत

पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
पूछता है उत्तराखण्ड: मुख्यसेवक धामी जी अगर पहाड़ में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले होते रहेंगे तो फिर डॉक्टर क्यो चढ़ेगा पहाड़, बीमार पहाड़ को फिर कोन दिलाएगा राहत पौड़ी जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर हो चुका है जानलेवा हमला विरोध में डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार डॉक्टरो ने आरोपियों से बताया जान का खतरा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ख़बर है कि जिला अस्पताल पौड़ी के डॉक्टरों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया। तो डॉक्टरों ने काले फीते बांधकर विरोध भी जताया पर इसी बीच मरीजों के लिए इमजरेंसी सेवाएं संचालित रहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व डॉक्टरों ने पौड़ी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफतारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा रात में जिला अस्पताल आकर डॉक्टरों को अस्पताल में ही...
उत्तराखंड:यहाँ मतगणना की तैयारियां तेज, DM ने किया मतगणना स्थल का निरिक्षण

उत्तराखंड:यहाँ मतगणना की तैयारियां तेज, DM ने किया मतगणना स्थल का निरिक्षण

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
हल्द्वानी – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।   सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना...