Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का भारत आने का रास्ता होगा आसान, जाने सरकार का पूरा प्लान

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का भारत आने का रास्ता होगा आसान, जाने सरकार का पूरा प्लान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
प्रभारी मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यूक्रेन में उत्तराखण्ड के जो छात्र एवं अन्य नागरिक हैं, उनके परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित किया जाय। यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों एवं छात्रों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को भी समय-समय पर दी जाय, ताकि सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान एम.ई.ए को शीघ्रता से किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूक्रेन सीमा से लगे देशों में इंडियन एम्बेसी से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक उत्तराखण्ड के 282 लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है, जो यूक्रेन और उसके आस-पास के देशों में फंसे हैं, जिनमें से 33 सकुशल घर वापस लौट चुके हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों एवं उत्तराखण्ड में निवासरत उनके परिवारजनों के मोबाईल नम्बर को जोड़ते हुए 03 व्हाट्सप्प ग्रुप बनाये गये...
उत्तराखंड:यहाँ राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश जारी

उत्तराखंड:यहाँ राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया गया था। इनमें से एक बाल अपराधी दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे।     इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दो बाल अपराधी 16 साल के हैं, जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपराधी कुछ दिन पहले भी फरार ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात,  महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली चले गए हैं। मतदान के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना से पहले यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मतदान के बाद यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले सीएम 17 फरवरी को दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की थी। बुधवार को उनका भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल मुलाकातों का दौर भी जारी है। सीएम खुद भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत कई नेताओं से मिल चुके हैं। अभी हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा में रही है। सूत्रों के अनुसार मतदान के बाद पार्टी के कई प्रत्याशियों द्वार...
उत्तराखंड में 1300 से अधिक एलटी शिक्षकों की जल्द हो सकती है भर्ती,जाने पूरी खबर

उत्तराखंड में 1300 से अधिक एलटी शिक्षकों की जल्द हो सकती है भर्ती,जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
UKSSSC Lecurer Recruitment: बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। एलटी से प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन की वजह से खाली होने वाले पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का अंतिम प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती का प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। विभागीय कोटे के अनुसार 1300 से ज्यादा पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की। आचार संहिता की वजह से उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि निदेशालय स्तर पर भर्ती का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एलटी शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पूर्व में लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव पर आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी थी। आयोग की आपत्तियों का समाधान करते हुए प्रमोशन का संशोधित प्रस्...
उत्तराखंड में बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम जाने से पहले जान ले पूरे नियम,इस पंजीकरण के बिना नहीं होगी यात्रा

उत्तराखंड में बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम जाने से पहले जान ले पूरे नियम,इस पंजीकरण के बिना नहीं होगी यात्रा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने सिलसिलेवार विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की। उन्होंने लोनिवि को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में पड़ी बर्फ को हटाने, जल संस्थान को यात्रा रूट पर पानी की टंकियों की मरम्मत, रंग-रोगन और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने, बीआरओ और एनएचएआई को यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने के साथ डामरीकरण करने सहित धामों के आसपास खाली भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मुलाकात की , जल्द से जल्द वापस लाने का दिया आश्वास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मुलाकात की , जल्द से जल्द वापस लाने का दिया आश्वास

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर-बनबसा के जंगल के बीच स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही स्वदेश लाए जाने का अश्वासन दिया। सीएम धामी मंगलवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से सर्वप्रथम लाल कोठी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद सीएम धामी चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूज...
मार्च में  महाशिवरात्रि, होली समेत 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्च में महाशिवरात्रि, होली समेत 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
Mahashivratri Bank Holiday: महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 1 मार्च 2022 को यह दिन पड़ रहा है। इस मौके पर देश के बड़े हिस्से में छुट्टी रहती है। बैंक भी बंद रहते हैं। त्योहार के समय में ग्राहकों को परेशानी ना हो, इस कारण बैंकों ने एटीएम में विशेष बंदोबस्त किए हैं। अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में रहने वाले नागरिक ध्यान दें कि बैंक इस दिन बंद रहेंगे। वहीं राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के अन्य शहरों में भी अधिकांश बैंक...
उत्तराखंड में पेंशन के लिए बदले नियम,पेंशनर्स काे अब अपना पैसा निकालने के लिए कराना होगा वैरिफिकेशन, जाने पूरी खबर

उत्तराखंड में पेंशन के लिए बदले नियम,पेंशनर्स काे अब अपना पैसा निकालने के लिए कराना होगा वैरिफिकेशन, जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के कोषागारों में करोड़ों रुपये के गबन के बाद अब पेंशन भुगतान से पहले पेंशनर्स का वैरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के दौरान पेंशनर्स से आधार कार्ड मांगा जा रहा है। साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजा जा रहा है। ओटीपी वैरिफिकेशन के बाद ही पेंशन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। राज्य के कोषागारों में पिछले दिनों पेंशन में भारी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। कोषागार के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में मृत पेंशनरों की पेंशन अपने और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर सरकार को पांच करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई है। इस मामले में अब तक दस कर्मचारी जेल भेजे जा चुके हैं। इस गड़बड़ी को खत्म करने के लिए अब पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को सख्त बनाया जा रहा है।नई व्यवस्था के तहत जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले पेंशनर्स के मोबाइल पर ट्रेजरी से ओटीपी भेजा जा रहा...
श्री गुुरू राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमीनार आयोजित

श्री गुुरू राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमीनार आयोजित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एस0जी0आर0आर0 विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमीनार आयोजित आज श्री गुुरू राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को विश्वविद्यालय के स्कूल आफ बेसिक एण्ड अप्लाईड सांइसेज द्वारा सतत भविषय के लिए विज्ञान और प्रौद्याोगकी में एकीकृत दष्टिकोण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । श्री गुरूराम राय विश्वविद्यालय के चांसलर श्री मंहत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने राष्ट्रीय विज्ञान के अवसर पर समस्त वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाये दी । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल आफ बेसिक एण्ड अप्लाईड सांइसेज की डीन प्रो0 कुमुद सकलानी ने अपने स्वागत भाषण एवं अतिथि गणों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमें छात्र/छात्राओं ने सास्ंकृतिक कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 ...
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल महा शिवरात्रि को होगी तय,ओंकारेश्वर मंदिर आठ कुंतल फूलों से सजा, जानें पूरी तैयारियां

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल महा शिवरात्रि को होगी तय,ओंकारेश्वर मंदिर आठ कुंतल फूलों से सजा, जानें पूरी तैयारियां

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार (कल) को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के अभिषेक के लिए पहुंचते हैं। कल प्रातः 11 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारियों, आचार्य वेदपाठियों, स्थानीय हक-हकूकधारियों, कर्मचारियों और भक्तों की उपस्थिति में दिन तय किया जाएगा। ऐसे तय होता है कपाट खोलने का दिन पौराणिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर (उषामठ) में दिन तय किया जाता है। इस अवसर पर रावल केदारनाथ की मौजूदगी में आचार्यगणों द्वारा पूजा अर्चना के साथ वेद मन्त्रोचारण किया जाता है। जिसके बाद आचार्यगणों द्वारा स्थानीय हक-हकूकधारी की...