Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश* *पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शिव भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने को कहा* देहरादून। हरिद्वार में फागुनी कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कांवड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और शिव भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।     आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है जिसको लेकर फागुनी कांवड़ की शुरुआत हो चली है। फागुनी कांवड़ में भगवान शिव के भक्त धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित हर की पैड़ी पहुंच कर अपनी मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए कांवड़ उठा कर अपने अपने शहर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार से पैदल यात्रा कर गंगा से जल भरकर अपने शहर अथवा गांव के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने की परम्...
उत्तराखंड :यहाँ  झोपड़ियों में लगी आग, तीन मवेशी जिंदा जले, राशन व सामान जलकर खाक

उत्तराखंड :यहाँ झोपड़ियों में लगी आग, तीन मवेशी जिंदा जले, राशन व सामान जलकर खाक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर रामनगर से जहाँ पूछड़ी गांव में शार्ट सर्किट की वजह से रात में तीन झोपड़ियों में एक साथ आग लग गई। आग से गेंहू, धान व भूसा तो जला ही तीन मवेशी भी आग में जलकर मर गए। फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई। आग से करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ है। जानकरी अनुसार पूछड़ी के नई बस्ती गांव निवासी संजय कच्चे घर में रहता है। समीप ही उसने पशुओं की गोशाला व भूसा रखने तथा सामान रखने के लिए तीन झोपड़ी बनाई है। रात में गोशाला में लगाई गई बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। घासफूस होने से आग तेजी से फैलने लगी। आग ने गोशाला से सटी दो अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख संजय व उसके पिता ने सामान बचाना शुरू किया। पड़ोसी भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बकरियों को खोलकर तो बचा लिया। लेकिन गोशाला में बंधे दो भैंस व एक गाय के बच्चे को नहीं बचा पाए। एक दुधारू गा...
उत्तराखंड के 154 राज्यवासियों यूक्रेन में फंसे, सीएम धामी ने विदेश मंत्रालय को भेजी पहली लिस्ट

उत्तराखंड के 154 राज्यवासियों यूक्रेन में फंसे, सीएम धामी ने विदेश मंत्रालय को भेजी पहली लिस्ट

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवासियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है। हालांकि राज्य के विभिन्न जिलों से कुछ और लोगों के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना आ रही है। लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है। यह संख्या बढ़नी तय है। गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई। शुक्रवार देर शाम अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 154 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी लोगों ने अपने परिजनों के युद्धग्रस्त देश में फंसे ह...
उत्तराखंड:यहाँ गुरना-किमोली सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल

उत्तराखंड:यहाँ गुरना-किमोली सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र से गुरना-किमोली मोटर मार्ग में एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य सवार को खरोंच तक नहीं आई। चालक के हादसे का कारण स्टीयरिंग लॉक होना बताया है। शुक्रवार को वाहन संख्या यूके 02 टीए 1454 गुरना से किमोली जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे मयू नामक स्थान के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग शामिल थे। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में महेश सिंह (52) पुत्र विशन सिंह, संतोष सिंह (24) पुत्र दीवान सिंह, हरीश सिंह (25) पुत्र नंदन सिंह, चालक दीवान सिंह (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह, केशर सिंह (52) पुत्र दलीप सिंह निवासी किमोली घायल हुए हैं। वाहन में सवार दीपक सिंह (48) पुत्र दलीप सिंह को कोई चोट नहीं आई। उन...
उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि, पौधारोपण, बागवानी व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज  राज्य के अनेक जिलों में बारिश व तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 27 को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 28 को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन एक मार्च से फिर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को भी रा...
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद हवलदार जगेन्द्र सिंह चौहान के  भनियावाला स्थित आवास में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद हवलदार जगेन्द्र सिंह चौहान के भनियावाला स्थित आवास में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग के दौरान चोटिल भानियावाला (डोईवाला), देहरादून निवासी हवलदार जगेन्द्र सिंह चौहान माँ भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे, आज सांय उनके भानियावाला स्थित आवास पर पहुंचकर वीर शहीद को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पारिवारिक जनों को इस अपूरणीय क्षति पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।   सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद होने वाले कान्हर वाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर घर में पहुंचते ही परिवार से लेकर गांव तक के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।...
DGP अशोक कुमार ने अब इस चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर,जाने पूरी खबर

DGP अशोक कुमार ने अब इस चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर,जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा लापरवाही बरतने एवं विधि संवत कार्यवाही न करने पर जनपद देहरादून के चौकी प्रभारी आईएसबीटी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने एवं प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 25 फरवरी 2022 को दोखम तिब्बतन फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें फाउण्डेशन की आरकेडिया ग्रान्ट, थाना पटेलनगर, देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने और भूमि पर रखे गये चौकीदार और उसकी पत्नी के साथ दुरव्यवहार करने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रतिनिधिमण्डल द्वारा पूर्व में भी भूमाफियाओं पर उनकी भूमि पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस महानि...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब की पहली प्रस्तुति के रूप में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 यू0एस0 रावत ने प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और क्लब कोऑर्डिनेटर को इस प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए शुभकामना दी।   विश्वविद्यालय क्लब की संयोजक डॉ0 प्रोफ़ेसर मालविका कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय कार्यक्रम को सांस्कृतिक क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके कोऑर्डिनेटर डॉ0 प्रिया पांड...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की फोन पर बात,दी राहत भरी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की फोन पर बात,दी राहत भरी खबर

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापिस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखें। यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के ...
यूक्रेन में रहा रहे उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में शासन ने उठाया बड़ा कदम -नोडल अधिकारी बनाये गए

यूक्रेन में रहा रहे उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में शासन ने उठाया बड़ा कदम -नोडल अधिकारी बनाये गए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में -नोडल अधिकारी बनाये गए हैं उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि वर्तमान में रूस एवं यूकेन के मध्य युद्ध की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के सम्बन्ध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है: नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों के परिजनों से प्राप्त हो रही सूचनाओं का संकलन करते हुए गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।   2 यह भी उल्लेखनीय है कि यूक्रेन की आपात स्थिति के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर अनेक अफवाहें प्रसारित होने से यूक्रेन में निवासरत् उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों के परिजनों में भय एवं आशंका व...