Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

यूक्रेन में फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है अधिकारी:सीएम धामी

यूक्रेन में फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है अधिकारी:सीएम धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन लोगों के स्‍वजन या बच्‍चे वहां फंसे हैं, वे काफी चिंतित हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। यह बात मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कही है। उन्‍होंने कहा है क‍ि उत्‍तराखंड के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं, उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी। यूक्रेन में सीमा पर इन टीमों से...
सियाचिन में बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

सियाचिन में बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डोईवाला (देहरादून): सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लया गया।   हरिद्वार गंगा तट पर होगा बलिदानी जगेंद्र सिंह चौहान का अंतिम संस्कार   उनके मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्थिव शरीर को सेना के विमान से गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से जगेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर को शाम करीब तीन बजे रुड़की एमएच पहुंचाया गया। रुड़की से बलिदानी जगेंद्र के पार्थिव शरीर को सुबह आठ बजे डोईवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया। इसके पश्चात हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।...
उत्तराखंड:यहाँ पहली पत्नी की कोरोना ड्यूटी में मौत, दूसरी ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, जाने पूरी खबर

उत्तराखंड:यहाँ पहली पत्नी की कोरोना ड्यूटी में मौत, दूसरी ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर जसपुर (उधम सिंह नगर से) जहाँ शिक्षक पति से मामूली नोकझोंक के बाद विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। विवाहिता के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम राजपुर निवासी नरेंद्र सैनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वसई में शिक्षक हैं। वर्तमान में वह नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रह रहे हैं। नरेंद्र की पहली पत्नी अर्चना सैनी ग्राम तरफ दलपत ठाकुरद्वारा में शिक्षिका थी। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना ड्यूटी में संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई थी। उनकी आठ वर्षीय बेटी गुड़िया है। पत्नी की मौत के बाद बीती 21 जुलाई को नरेंद्र ने बांग्ला गांव, पीलीकोठी मुरादाबाद (यूपी) निवासी पूनम सैनी (32) से शादी कर ली थी। गुरुवार को नरेंद्र ड्यूटी पर और बेटी अपने स्कूल चली गई थी। घर में रह रही भांजी खुशबू नहाने चली गई। इसी बीच पूनम ने पंखे से लटक कर आत्महत्य...
आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी

आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
‘आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी।* आज मसूरी विधायक और और राज्य सरकार के कौबिनेट मंत्री गणेश जोशी वीरपुर सैन्य क्षेत्र मैं बसे पुरोहित वाला में आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि, भगवान का शुक्र है आकाशीय बिजली गिरने से जान की कोई क्षति नहीं हुई, रोहित वाला के मंदिर को तथा पास के एक पेड़ को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री, भूपेंद्र कथैत, इन्स्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।...
उत्तराखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। उत्तराखंड के तीन हजार मीटर से ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अलावा पहाड़ के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है। यही स्थिति 25 और 26 फरवरी को भी रहेगी। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पाकिस्तान, राजस्थान की ओर से पश्चिमी विछोभ का प्रभाव उत्तराखंड पर भी पड़ रहा है। 25 फरवरी के बाद से एक ओर ताजा पश्चिमी विछोभ राज्य में असरकारी रहेगा।...
उत्तराखंड के यूक्रेन में फंसे नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से साधा संपर्क

उत्तराखंड के यूक्रेन में फंसे नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से साधा संपर्क

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। वहां के लगातार खराब होते...
उत्तराखंड में14 मार्च से शुरू होंगी इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा देखिए पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड में14 मार्च से शुरू होंगी इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा देखिए पूरा कार्यक्रम

Uncategorized
उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित स्कूलों में छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं में संशोधन किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि छठवीं से नौवीं और 11वीं की कक्षाओं में गृह परीक्षाएं अब 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। सभी जिलों में परीक्षाएं प्रदेश स्तर से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। अब इसमें बदलाव संभव नहीं होगा। कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं पहली पाली में साढ़े नौ से साढ़े 12 और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच होंगी। जबकि अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं पहली पाली में साढ़े नौ से 12 बजे और दोपहर बाद डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच होंगी। परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने...
उत्तराखंड: युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर , 3 मार्च तक करें कांस्टेबल और उप निरीक्षक के पदों के लिए आवेदन

उत्तराखंड: युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर , 3 मार्च तक करें कांस्टेबल और उप निरीक्षक के पदों के लिए आवेदन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पुलिस विभाग में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से कांस्टेबल और उपनिरीक्षक के पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब तीन मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। जबकि उपनिरीक्षक के लिए 21 फरवरी तक आवेदन करने थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए थे। आयोग ने इन दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पुलिस कांस्टेबल: 1521 पद उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस): 65 पद उप निरीक्षक (अभिसूचना): 43 पद गुल्मनायक (पुरुष) पीएसी व आइआरबी : 89 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 24 पद कांस्टेबल पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता ...
देवभूमि का एक और लाल देश सेवा के लिए शहीद,सीमा से आई बुरी खबर

देवभूमि का एक और लाल देश सेवा के लिए शहीद,सीमा से आई बुरी खबर

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया जी हां शहादत की खबर सीधा सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है जहा हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादूंन,देश का लाल सियाचिन गलेश्यर में शहीद हो गए उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे. उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं. जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी. उनकी माता श्रीमती विमला देवी है. शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान की उम्र 35 वर्ष थी वह विवाहित थे उनकी पत्नी का नाम श्रीमती किरण चौहान है  कल रात्रि सेना द्वार...
उत्तराखंड में मंगलवार को सड़क हादसों का कहर, तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 19 की मौत,छह घायल

उत्तराखंड में मंगलवार को सड़क हादसों का कहर, तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 19 की मौत,छह घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में पिछले 12 घंटों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए हैं।पहला हादसा चंपावत जिले में सोमवार देर रात एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में  14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक व एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारातियों से भरी एक बोलेरो शादी के बाद गांव वापस जा रही थी, तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सूखीढांग के ककनई गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की बारात सोमवार को टनकपुर गई थी। बताया कि वापसी के दौरान रात करीब दस बजे वाहन ढेक ढुंगा नामक स्थान पर गहरी खाई में समा गया। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया गया है। जबकि, दूसरा सड़का हादसा पौड़ी जिले में हुआ है। कोटद्वार से स्कूल...