Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का किया नाम रोशन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का किया नाम रोशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत शिक्षकों के मार्ग निर्देशन मे वर्ष 2022 की नेट परीक्षा के परिणाम में योग विभाग के 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया | इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों ने योग विज्ञान विभाग में कार्यरत अपने शिक्षकों को दिया| इस अवसर पर श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया| चयनित छात्रों में पूजा बोरा शोधार्थी योग विभाग, पूर्वा जेन, गर्वित चौधरी एमएससी तृतीय सत्र के छात्र सम्मिलित है| इस उपलब्धि पर संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सरस्वती काला ने इस गौरवान्वित उपलब्धि से सभी छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी | इस अवसर पर विभागाध्यक्ष योग विभाग प्रोफ़ेसर कंचन जोशी और विश्व विद्यालय परिवार ने छात्रों के उज्जवल भ...
उत्तराखंड में यहाँ बड़ा हादसा, खाई में गिरी बारात से लौट रही मैक्स, 14 लोगों की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में यहाँ बड़ा हादसा, खाई में गिरी बारात से लौट रही मैक्स, 14 लोगों की मौत, दो घायल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चम्पावत
उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।   सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया ...
उत्तराखंड:यहाँ सड़क दुघर्टना में मासूम पुत्र व पिता की मौत, पत्नी और दूसरा मासूम पुत्र गंभीर

उत्तराखंड:यहाँ सड़क दुघर्टना में मासूम पुत्र व पिता की मौत, पत्नी और दूसरा मासूम पुत्र गंभीर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
बाजपुर/उधमसिंह नगर। सड़क हादसे में बाईक सवार पिता व उसके दो वर्षीय मासूम पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी है। दुर्घटना में मृतक की पत्नी तथा दूसरा मासूम पुत्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल पुत्र व मां को काशीपुर रिफर किया गया है। सुलतानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि देर सायं ग्राम दोहरा टांडा मुस्तकीम, थाना आईटीआई काशीपुर, निवासी मित्रपाल उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी सुमन उम्र 25 वर्ष तथा जुड़वा पुत्र वंश व हिमांशु उम्र 2 वर्ष के साथ अपनी बाइक से बाजपुर में रिस्तेदारों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि ग्राम रम्पुरा शाकर के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक के सड़क पर गिरे होने तथा मौके पर चालक मित्रपाल के मृत पाये जाने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से मां तथा दोनों पुत्रों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री के ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता ईआरपी का आधुनिक मॉडल उपभोक्ताओं को देगा बड़ी राहत देहरादून। ईआरपी यानी एण्टरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग। ईआरपी (उद्यम संसाधन योजना) एक व्यापार प्रबन्धन साफटवेयर है। ईआरपी का इस्तेमाल व्यावसायिक घरानों, प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल्स में संचालित स्टोर्स द्वारा व्यावसायिक उत्पादकता और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। अभी तक बाजार में ईआरपी सिस्टम का प्रचलन व संचालन विक्रेता व वस्तुओं के प्रबन्धन के अलावा कर्मचारी प्रबन्धन को ध्यान में रखकर किया जाता रहा है। उपभोक्ता की आवश्यकता व उपयोगिता को भी ध्यान में रखकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ पूजा जैन ने अपने कुछ मित्र शिक्षकों प्रो. डॉ प्रतीक गुप्ता, डॉ दीपा, डॉ मुक्...
यूपीसीएल ने बदला बिलिंग चक्र, जाने उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा या नुकसान

यूपीसीएल ने बदला बिलिंग चक्र, जाने उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा या नुकसान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के 20 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। यूपीसीएल के बिजली बिलों का चक्र बदलने से उपभोक्ताओं का बिल अब पहले की अपेक्षा कम आएगा। ऊर्जा निगम अब तक बिजली उपयोग करने का समय 15 दिनों से अधिक होने पर पूरे महीने का बिल तैयार करता है। भले ही बिजली का उपयोग 15 दिन ही क्यों न किया हो। इसी तरह बिजली उपयोग का समय 16 दिन या उससे अधिक 45 दिन तक होने की स्थिति में भी एक महीने का बिल जारी किया जाता है। 46 दिन या उससे अधिक 75 दिन तक दो महीने का बिल जारी किया जाता है, जिससे उपभोक्ता को स्लैब के अनुसार अधिक बिजली दरों का भुगतान करना पड़ता था। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता वाणिज्य जेएस कुंवर ने अब नई बिलिंग चक्र जारी कर दिया है। इसमें हर महीने का बिल 25 से 35 दिन और दो महीने का बिल 55 से 65 दिन के भीतर तैयार किया जाएगा। इसमें भी जितने दिनों का बिल तैयार होगा, भुगतान उसी के अनुरूप तय दर...
उत्तराखंड:यहाँ युवक ने गलती से गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड:यहाँ युवक ने गलती से गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक ने दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ गटक लिया। पौड़ी निवासी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकों की ओर से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और जानकारी नहीं दी गई। युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ, जिला पौड़ी गढ़वाल ने दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।...
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में भारत माता की जय के लगे नारे, हर एक आँख हुई नम कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।   कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौज...
उत्तराखंड में 22-23 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए बारिश के आसार

उत्तराखंड में 22-23 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए बारिश के आसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।...
उत्तराखंड:यहाँ लोगो को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 बदमाश पकडे

उत्तराखंड:यहाँ लोगो को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 बदमाश पकडे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो टारगेट बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते आ रहे है। इस गैंग में 9 बदमाश शामिल है जिनमें से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तार बदमाशों में एक महिला भी शामिल है जो इनके लिए रेकी का काम करती है। बाकी बदमाश यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर इलाकों के निवासी हैं।   हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में एसपी क्राइम मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए तीन थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी और सीआईयू की टीम लगाई गई थी। बीती शाम मुखबिर की सूचना पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से पांच देसी तमंचे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार जिले में सात लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है इनमें से कईयों के ख...
आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की (IIT Roorkee) ने कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं के लिए किसान मोबाइल एप लांच (Mobile App Launch) किया। इस एप की विशेषता यह है कि इसमें किसानों को सिर्फ उनकी ओर से चयनित ब्लाक का ही मौसम पूर्वानुमान और एडवाइजरी बुलेटिन मिलेगा। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र-इसरो के सहयोग से इस मोबाइल एप को बनाया गया है। किसानों से एप के जरिये मिले फीडबैक और सुझावों से कृषि मौसम परामर्श सेवाओं को और उपयोगी बनाया जाएगा। शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइआइटी में आयोजित क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम में यह एप लांच किया गया। संस्थान के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आइआइटी के निदेशक प्रो. अजित के चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके बेहतर कृषि ...