Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किये भूकंप के झटके

उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किये भूकंप के झटके

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तरकाशी : प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में रविवार सुबह 11.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मेग्नीट्यूड मापी गई। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, भूकंप का केन्द्र क्षेत्र से 92 किलोमीटर दूर था।    हिमाचल में भी भूकंप (Earthquake in himachal) के झटके महसूस किए गए हैं। किन्नौर जिले में रविवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस (earthquake in kinnaur) किए। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई। जिले में इस साल में दूसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है।   बता दें कि लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 92 किलोमीटर दूर था। उत्तरकाशी आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार फिलहाल कहीं से भी भूकंप के कारण कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं...
उत्तराखंड में गरजे राहुल गाँधी कहा आज का राजा जनता की नहीं सुनता, प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं मोदी

उत्तराखंड में गरजे राहुल गाँधी कहा आज का राजा जनता की नहीं सुनता, प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं मोदी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राजा बता दिया उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार में ही लौट सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचने के चलते दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। किसानों ने हिंदुस्तान की सरकार को दिखाई सच्चाई राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरका...
लता मंगेशकर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला नहीं करेंगे स्वीकार

लता मंगेशकर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला नहीं करेंगे स्वीकार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन को देश, कला संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि देते हुए रावत ने कहा कि वह चुनाव प्रचार में लता के सम्मान में गुलदस्ता व माला स्वीकार नही करेंगे । उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला जिन्होंने अपने कंठ स्वर से करोड़ों-करोड़ों लोगों को वर्षों तक मुग्ध किया। "ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी" उनका अमर गीत है। आज जब स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर नहीं रही हैं तो हर भारतवासी की आखों में आज पानी भर आया है दुनिया के अंदर न जाने ऐसे करोड़ों लोगों हैं जिन्होंने उनके कंठ स्वर को आनंदित होकर सुना है। उन सबकी आंखें इस समय नम हैं। आंखों में पानी भरा हुआ है, मैं भी बहुत दु:ख भरे शब्दों में उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा हूंँ। रॉवत ने कहा कि लता जी आप अमर रहे, आपक...
नेताओं को कैसे मैनेज़ करना है कांग्रेस से सीखो भाजपा वालों, 100 से ज्यादा महामंत्री , उपाध्यक्ष और सचिव बना डाले

नेताओं को कैसे मैनेज़ करना है कांग्रेस से सीखो भाजपा वालों, 100 से ज्यादा महामंत्री , उपाध्यक्ष और सचिव बना डाले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड कांग्रेस में भी चुनाव के नाम पर गजब हो रहा है पार्टी नेताओं को मैनेज करने के लिए जमकर संगठन में पद बांटे जा रहे हैं हालात यह है कि भर भरकर संगठन में पदाधिकारी बना दिए गए हैं हालांकि माना जा रहा है किए तमाम पद चुनाव तक ही सीमित रहने वाले हैं उसके बाद नए सिरे से संगठन का गठन हो सकता है सामान्य दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में ओहदे देने में हिचकने वाली कांग्रेस ने चुनावी असंतोष थामने को पदों की बारिश कर दी। करीब महीने भर के भीतर ही कांग्रेस ने 100 से ज्यादा प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव बना डाले हैं। पद बांटने की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीस दिसंबर 2021 से शुरू की थी। हाईकमान से फ्रीहैंड मिलते ही उन्होंने एक ही झटके में 109 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव बना दिया। ऋषिकेश से बागी होकर नामांकन कर चुके पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को कार्...
एंटी इनकंबेंसी और साफ्ट हिंदुत्व पर राहुल ने खेला दांव, मोदी से मुकाबले को वही होंगे कांग्रेस का हथियार

एंटी इनकंबेंसी और साफ्ट हिंदुत्व पर राहुल ने खेला दांव, मोदी से मुकाबले को वही होंगे कांग्रेस का हथियार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असर को कम करने के लिए कांग्रेस का हथियार राहुल गांधी ही होंगे। राहुल ने उत्तराखंड के दूसरे दौरे के दौरान किसानों को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश की, साथ ही हरिद्वार में हरकी पैड़ी में गंगा आरती के माध्यम से साफ्ट हिंदुत्व पर भी दांव खेला।   चुनाव भले ही उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए हों, लेकिन कांग्रेस को बड़ा खतरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ही है। 2017 में मोदी लहर का असर झेल चुकी कांग्रेस को राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का बड़ा सहारा तो है ही, साथ में कोशिश की जा रही है कि राज्य में प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए मजबूत किलेबंदी की जाए। इसी रणनीति को अंजाम देने के लिए पार्टी ने राहुल की किच्छा और हरिद्वार की चुनावी रैलियों की व्यूह रचना की। इन दोनों ही जिलों में किसानों का ...
पीएम मोदी उत्तराखंड में  भरेंगे चुनावी हुंकार,07 को हरिद्वार के लिए वर्चुअल रैली

पीएम मोदी उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार,07 को हरिद्वार के लिए वर्चुअल रैली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर नहीं आ पाते हैं तो फिर उनकी पांचों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक वर्चुअल रैली कराई जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि सात फरवरी को मोदी की हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली तय हो गई है। पार्टी की तरफ से संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में चार से पांच स्थानों पर वर्चुअल रैली की व्यवस्था कराई जा रही है। इन स्थानों पर एक-एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोदी की आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा और 11 को गढ़वाल संसदीय सीट की विधानसभाओं में वर्चुअल रैलियां होंगी। मोदी की रैलियों से उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में फिजिकली रैलियां न होने से भाजपा के प्रत्याशी टेंशन में हैं। उन्हें मोदी की रैलियों से बहुत कुछ बदलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में विधान...
नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस; पीएम समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस; पीएम समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Uncategorized, Featured, खबर दिल्ली से
देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था। रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। पीएम ने दी श्रद्धांजलि पीएम नरेंद्र मोदी ने ...
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय,इस दिन से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय,इस दिन से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। शनिवार को नरेंद्रनगर राजदरबार में राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली के आधार पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि निकाली। भगवान के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घो...
चमोली में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

चमोली में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली
चमोली: उत्तराखंड में जहां बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। चमोली से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां घाट-रामणी मोटरमार्ग पर देर रात घूनी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।   आपको बता दें कि देर रात चमोली के घाट-रामणी मोटरमार्ग पर देर रात घूनी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मौके पर पहुंची। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों क...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1183 नये मामले आये सामने,15 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1183 नये मामले आये सामने,15 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के  1183 नये मामले  वही आज 15 मरीजों की हुई मौत वही उत्तराखंड में 20715 कोरोनावायरस केस अब तक आज 4186 मरीज स्वस्थ होकर गए घर अल्मोड़ा में 125 बागेश्वर में 5 चमोली में 94 चंपावत में 44 देहरादून में 369 हरिद्वार में 73 नैनीताल में 560 पौड़ी में 77 पिथौरागढ़ में 52 रुद्रप्रयाग में 104 टिहरी में 23 उधम सिंह नगर में 87   उत्तरकाशी में 48 मामले सामने आये...