Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के ब्रांड एम्बेसडर होंगे मिस्टर खिलाड़ी

उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के ब्रांड एम्बेसडर होंगे मिस्टर खिलाड़ी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मिलने पहुंचे अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी। अक्षय कुमार ने भविष्य में उत्तराखंड में ही घर बनाने की इच्छा भी जताई। 31 साल के फिल्मी कैरियर में उत्तराखंड को बहुत ही खूबसूरत बताया। अक्षय उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं। नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच उत्तराखंड के युवाओं पर्यटन और अन्य विषयों पर विस्तार से हुई वार्ता।...
आप पार्टी के रायपुर व मसूरी के पूर्व प्रभारी त्रिलोक सिंह सजवाण ने थामा कांग्रेस का हाथ, हीरा सिंह बिष्ट ने किया शामिल

आप पार्टी के रायपुर व मसूरी के पूर्व प्रभारी त्रिलोक सिंह सजवाण ने थामा कांग्रेस का हाथ, हीरा सिंह बिष्ट ने किया शामिल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: रायपुर में आयोजित जनसभा में आप पार्टी के रायपुर व मसूरी के पूर्व प्रभारी, व पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सजवान ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस में यह सजवाण की घर वापसी है। उनके साथ भाजपा नेता प्रमोद नौटियाल भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस ही सही मायने में प्रदेश का विकास कर सकती है। रायपुर विधान सभा में जहां एक तरफ स्वच्छ छवि के अनुभवी ईमानदार कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट है, वहीं दूसरी तरफ धन बल बाहुबल और हर तरह के हथकंडे अपनाने वाले भाजपा के खाऊ और बिकाऊ प्रत्याशी है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने फूल मालाओं से त्रिलोक सजवान ...
पंजाब में तमाम विरोध के बावजूद चन्नी सीएम चेहरा तो फिर उत्तराखंड में कांग्रेस को चेहरे से क्यों परहेज , वही इस विधायक ने कहा सरकार आएगी तो ये नेता बनेगा सीएम

पंजाब में तमाम विरोध के बावजूद चन्नी सीएम चेहरा तो फिर उत्तराखंड में कांग्रेस को चेहरे से क्यों परहेज , वही इस विधायक ने कहा सरकार आएगी तो ये नेता बनेगा सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पंजाब में तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस ने चन्नी को पंजाब में कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है जबकि नवजोत सिंह सिद्धू लगातार इस पर नाराजगी जता चुके हैं अंदर खाने विरोध भी है लेकिन कांग्रेस आलाकमान झुकने को तैयार नहीं है ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जब पंजाब में कांग्रेस सीएम चेहरा दे सकती है तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं हरीश रावत लगातार खुद को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कांग्रेस आलाकमान सामूहिक नेतृत्व की बात करता रहा है   प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद किसकी सरकार आएगी यह कहना अभी भले ही जल्दी होगा लेकिन इससे भी ज्यादा जल्दी यह कहना होगा कि आखिर प्रदेश में सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा।   फिर जहां भाजपा ने भी पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री दोबारा बनाने की बात कह दी है तो आम आदमी पार्टी और कई अन्य छोटे दल भी ऐसे हैं ...
देहारादून: राजपुर रोड़ विधानसभा के प्रत्याशी खजानदास ने मौसम बना दिया , पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी खजानदास के पक्ष में मतदान करने की अपील

देहारादून: राजपुर रोड़ विधानसभा के प्रत्याशी खजानदास ने मौसम बना दिया , पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी खजानदास के पक्ष में मतदान करने की अपील

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राजपुर रोड़ विधानसभा के प्रत्याशी खजानदास ने मौसम बना दिया , आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी खजानदास के पक्ष में मतदान करने की अपील की आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र में शाहनवाज हुसैन ने राजपुर रोड़ विधानसभा के ईनामुला बिल्डिंग, देहरादून में पहुँच कर लोगो से भाजपा प्रत्याशी खजानदास के पक्ष में कमल का बटन दबा कर मतदान करने की अपील की। उन्होनें कहा कि आप भाग्यशाली है जो आपको खजानदास जैसे सरल एवं सौम्य विधायक मिले है जिनकी जितनी भी प्रसंशा की जाय उतनी ही कम है। हुसैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबके प्रयास के तहत कार्य करती है। आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के मुस्लिम भाजपा के साथ है अन्य दलो ने हमेंशा मुस्लिमो अल्पसंख्यको को एक वोट के तहत इस्तेमाल कर सिर्फ छलने का कार्य किया है।   इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 585 नये मामले आये सामने,9 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 585 नये मामले आये सामने,9 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 585 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 09 कोरोना संक्रमित मरीजों की  मौत हुई है। जबकि राज्य में 1447 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 09 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 03.36 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। देहरादून जिले से 274 ,हरिद्वार से 64 , नैनीताल जिले से 28, उधमसिंह नगर से 16 , पौडी से 21, टिहरी से 16, चंपावत से 03, पिथौरागढ़ से 33, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर से 06, चमोली से 54, रुद्रप्रयाग से 38, उत्तरकाशी से 27 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।...
रुद्रपुर में हुआ सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला, जमकर हुआ हंगामा समर्थक बैठे धरने पर

रुद्रपुर में हुआ सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला, जमकर हुआ हंगामा समर्थक बैठे धरने पर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
रुद्रपुर/दिनेशपुर। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के लिए जिले में पहुंची फिल्म अभिनेत्री व सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमले का आरोप है। जिसके लिए फिल्म अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा अपने समर्थकों सहित मौके पर धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी रविवार को भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही थी। इस दौरान वह रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में दिनेश पुर के पास सुंदरपुर गांव में चुनाव प्रचार में व्यस्त थी। कहा जा रहा है कि ठुकराल समर्थकों ने मौके पर काफिले पर हमला करने का प्रयास किया। जिसमें सांसद लॉकेट चटर्जी के वाहन में पर्चे फेंके गए और अभद्रता की गई। वही पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता सुब्रत को वाहन से बाहर खींच कर उन्हें मारने का प्रयास किया गया। र...
उत्तराखंड: लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, सरकारी कार्यालयों में आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज,आदेश जारी

उत्तराखंड: लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, सरकारी कार्यालयों में आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज,आदेश जारी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के आकस्मिक निधन होने पर उनके सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किए जाने विषयक में आदेश जारी कर दिया है। उपर्युक्त विषय के संबंध में भारत सरकार के पत्र संख्या – 3/1/2022-पब्लिक दिनांक 06.02.2022 द्वारा कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के दिनांक 06.02.2022 को आकस्मिक निधन होने के फलस्वरूप कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के सम्मान में 02 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में मझे यह कहने का निदेश हुआ है कि भारत सरकार द्वारा लिए निर्णय के अनुरूप दिनांक 06.02.2022 एवं दिनांक 07.02.2022 को दो दिन के लिए प्रदेश में कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के सम्मान में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने वाले आज गंगा-यमुना की आरती कर रहे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने वाले आज गंगा-यमुना की आरती कर रहे

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराकाशी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आजकल गंगा-यमुना की आरती कर रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने का काम करते थे। हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ होते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाना सिखा दिया है। उत्तराखंड के लिए जो काम हुआ है। वह बीजेपी ने किया है। और जो आगे करेगी वह भी बीजेपी ही करेगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री का विकास भाजपा ही करेगी मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं उत्तरकाशी की तीनों सीट पर प्रत्याशियों को आशीर्वाद दीजिए। अगला दशक उत्तराखंड का है उत्तराखंड का विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे। रामलीला मैदान उत्तरका...
भाजपा ने राहुल गांधी के वादों व दावों पर किया पलटवार, कहा- स्वर्णिम था कार्यकाल तो जनता ने क्यों किया बाहर

भाजपा ने राहुल गांधी के वादों व दावों पर किया पलटवार, कहा- स्वर्णिम था कार्यकाल तो जनता ने क्यों किया बाहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून  राहुल गांधी के उत्तराखंड दौर में दिये वादों और दावों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि यदि मनमोहन की सरकार का कार्यकाल गोल्डेन पीरियड था तो जनता ने उन्हे सत्ता से बाहर क्यूँ किया वो भी दो दो बार | पार्टी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने सलाह देते हुए कहा कि कॉंग्रेस के घोषणापत्र को पहले उन्हे अपने राज्यों में लागू करवाना चाहिए |   सुरेश जोशी ने राहुल गांधी के आज के दौरे को उत्तराखंड की जनता को भरमाने वाला बताया | उन्होने सवाल करते हुए कहा कि एक तरफ हिन्दू और हिन्दुत्व पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल माँ गंगा में डुबकी लगाकर सुविधावादी हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं दूसरी तरफ उनके ही नेता बंद कमरे में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा करते हैं | उन्होने कहा कि राहुल तो कॉंग्रेस के सर्वेसर्वा हैं क्यूँ नहीं वह अपनी राज्य सरकारों में सिलेन्डर के दाम 500 रुपए, 5 लाख रोजगार देने औ...
देहरादून: भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 13 को किया निष्कासित, लंबे समय से गू्ंज रहे थे विरोध के स्वर

देहरादून: भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 13 को किया निष्कासित, लंबे समय से गू्ंज रहे थे विरोध के स्वर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा महानगर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार और कैंट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दिनेश रावत का भी नाम शामिल है। देहरादून महानगर की कुछ सीटों पर काफी समय से भाजपा में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। कुछ सीटों पर तो भाजपा में बगावत भी खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से कुछ पदाधिकारी और सदस्य पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे थे। कई बार उन्हें आगाह किया गया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विरोध और बढ़ गया था। कुछ ने तो खुली ...