Tuesday, May 26News That Matters

Author: admin

कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान

कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रलाप हास्यास्पद के सिवाय कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास का एक पत्र जिसकी सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश देने से पहले ही आरोपी को तत्काल कार्यवाही कर ससपेंड कर दिया। बिना हस्ताक्षर के इस पत्र की सत्यनिष्ठा की अभी जांच भी होगी। लेकिन कांग्रेस ने ऐसी नैतिकता तब नहीं दिखाई जब स्टिंग सामने आए और अधिकारी पर कार्यवाही के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री बगले झाँकते रहे। तब पूरे देश ने खुली आँखों से देखा। वहीं सरकार बचाने के लिए जिस तरह से जोड़ घटाव का खेल हुआ वह भी किसी से छिपा नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस तमाम आरोप प्रत्यारोप के बावजूद अभी तक एक भी घपले को सामने नहीं...
सिलोकॉन इम्प्लांट प्लास्टिक सर्जरी से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सफल स्तन कैंसर की सर्जरी, महिला ने ना सिर्फ कैंसर से मुक्ति पाई बल्कि अपने स्त्रीत्व से भी वंचित नहीं हुई

सिलोकॉन इम्प्लांट प्लास्टिक सर्जरी से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सफल स्तन कैंसर की सर्जरी, महिला ने ना सिर्फ कैंसर से मुक्ति पाई बल्कि अपने स्त्रीत्व से भी वंचित नहीं हुई

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
सिलोकॉन इम्प्लांट प्लास्टिक सर्जरी से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सफल स्तन कैंसर की सर्जरी कैंसर के कारण दोनों स्तन गवानें के बाद महिला नार्मल महिला ने ना सिर्फ कैंसर से मुक्ति पाई बल्कि अपने स्त्रीत्व से भी वंचित नहीं हुई देहरादून श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में 40 वर्षीय महिला की सफल कैंसर सर्जरी की गई। कैंसर के कारण महिला के दोनों स्तन बुरी तरह प्रभावित थे। सर्जरी के दौरान महिला के दोनों स्तनों को निकालकर उपचार बाद दोबारा बना दिया गया। ऑपरेशन में खास बात यह रही कि सिलिकॉन इम्प्लांट से प्लास्टिक सर्जरी कर दोनों स्तनो को दोबारा बनाया गया। सर्जरी के बाद महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और इस बात से बहुत खुश है की उसने ना सिर्फ कैंसर से मुक्ति पाई बल्कि अपने स्त्रीत्व से भी वंचित नहीं हुई है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी...
उत्तराखंड:यहाँ शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट , सवार दो लोगों की मौत

उत्तराखंड:यहाँ शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट , सवार दो लोगों की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई रुद्रप्रयाग शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन लोगों पर कोई भी चोटे नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसने वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 गबनीगांव में विशाल लॉज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्युनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल वर्ष 55 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल पुत्...
उत्तराखंड:सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का अनुपूरक बजट किया पेश, अनुपूरक बजट 1353 करोड़ का, जाने आज हुई ये कार्यवाही

उत्तराखंड:सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का अनुपूरक बजट किया पेश, अनुपूरक बजट 1353 करोड़ का, जाने आज हुई ये कार्यवाही

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट 1353 करोड़ का है। इसके अलावा सरकार ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को समाप्त करने के लिए सदन में विधेयक पेश किया   वहीं शुक्रवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्न काल में विपक्ष द्वारा रोजगार के मुद्दे पर वॉक आउट किया गया। प्रश्नकाल में बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। नेता विपक्ष प्रीतम सिंह और विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार पर बेरोजगारों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि 2020 में कहा था 10 लाख को रोजगार दिया गया। अब सदन में कहा गया कि सात लाख को रोजगार दिया गया है। उन्होंने सदन में गलत जानकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की चेतावनी दी।   आठ विधेयक पटल पर रखे सरकार ने गुरुव...
पंचतत्व में विलीन हुए CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि, सेना ने दी 17 तोपों की सलामी

पंचतत्व में विलीन हुए CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि, सेना ने दी 17 तोपों की सलामी

Featured, Uncategorized
जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा...। अमरता के इन नारों और 17 तोपों की सलामी की गूंज के बीच देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर दो बजे दिल्ली के 3, कामराज मार्ग स्थित उनके घर से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग हमसफर बने। आंखें नम थीं, लेकिन वीरता का गर्व भी था और उसके सम्मान में पुष्पवर्षा करते रहे। मां भारती के वीर सपूत के लिए नारे लगाते रहे। सीडीएस रावत और उनकी पत्नी को उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने रुढ़ियों को तोड़ते हुए मुखाग्नि दी। यही नहीं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के शव भी एक साथ ही चिता पर रखे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई बड़े नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर अंतिम सम्मान दिया। देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकार...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक  मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।...
उत्तराखंड:यहाँ CRPF कैंप के अंदर हेड कांस्टेबल ने अपनी ही सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली,मौत

उत्तराखंड:यहाँ CRPF कैंप के अंदर हेड कांस्टेबल ने अपनी ही सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली,मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर हल्द्वानी से जहाँ काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मार आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कैम्प के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मूल नालापानी देहरादून और हाल सीआरपीएफ कैम्प काठगोदाम निवासी हेड कांस्टेबल श्रीकांत पांडेय (47) गुरुवार सुबह 10 बजे कैंटीन गेट पर ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि तनाव के चलते उसने अपनी राइफल से गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी तक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस अन्य जवानों से जानकारियां इकट्ठा कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में,जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएमए तक ऐसा रहेगा रूट डायवर्ट ज़ोन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में,जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएमए तक ऐसा रहेगा रूट डायवर्ट ज़ोन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईएमए परेड में भाग लेने के लिए आज शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था उनके काफिला निकलने से पहले से ही लागू कर दी जाएगी।  यहां रहेगा डायवर्ट और जीरो जोन (शाम के समय)  - राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ईसी रोड, न्यू कैंट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हैलीपेड, गढ़ी कैंट चौक, कौलागढ़ चौक, एफआरआई क्षेत्रांतर्गत, बल्लुपुर चौक, आईएमए क्षेत्रान्तर्गत आदि समस्त वीवीआईपी मार्गों पर जीरो जोन रहेगा।  आईएमए परेड के रिहर्सल / पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक और शाम पांच बजे से रा...
स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की अहम भूमिका, सीईओ सौजन्या,चिन्हित दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था

स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की अहम भूमिका, सीईओ सौजन्या,चिन्हित दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की अहम भूमिका : सीईओ सौजन्या* *चिन्हित दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था* *आगामी विधानसभा चुनावों में कोरोना गाईडलाइन के पालन की पूरी तैयारी* *मीडिया कार्यशाला में पेड न्यूज, एम.सी.एम.सी, विज्ञापन प्रमाणन आदि विषयों पर मीडिया को दी गई जानकारी* मंगलवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड एवं सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान एवं मुख्य वक्ता प्रो.डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि मीडिया कार्यशाला का आयोजन आगामी निर्वाचन की दृष्टि से महत...
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को प्रदान किये राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को प्रदान किये राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ* *तीन आयु वर्ग में 12 खेल विधाओं का किया जा रहा है आयोजन* *उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को प्रदान किये राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, रायपुर देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री  अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित थे। 08 दिसम्बर 2021 से चलने वाले इस खेल महाकुंभ में तीन आयुवर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर 21 में बालक एवं बालिकाओं की कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर, जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किये। *खेल महाकुंभ के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्र...