Monday, May 25News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर ...
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया, जनरल रावत के निधन को बताया देश व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया, जनरल रावत के निधन को बताया देश व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया* *जनरल रावत के निधन को बताया देश व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरनल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिये गये साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान को देश सदैव ...
दुःखद ख़बर: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत पत्नी समेत थे मौजूद,4 अधिकारी शहीद

दुःखद ख़बर: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत पत्नी समेत थे मौजूद,4 अधिकारी शहीद

Featured, Uncategorized
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. अभी तक तीन लोंगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं दो शव बरामद हुए हैं. वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थे. रेस्क्यू किए गए लोगों को को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है. चौथे शख्स की तलाश जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था. वे यहां से लौटकर कुन्नूर आ रहे थे. यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था. लेकिन घने जंगल में यह हादसा हो गया है. हालांकि, अभी तक आर्मी ...
उत्तराखंड:यहाँ महिला डिग्री कॉलेज में दो छात्राओं में कोविड संक्रमण की पुष्टि, तीन दिनों के लिए कॉलेज बन्द

उत्तराखंड:यहाँ महिला डिग्री कॉलेज में दो छात्राओं में कोविड संक्रमण की पुष्टि, तीन दिनों के लिए कॉलेज बन्द

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में दो छात्राओं में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कॉलेज में हड़कप मच गया, बीते शनिवार को कॉलेज में छात्राओं , शिक्षकों और कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई थी , जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को दी गई ,रिपोर्ट में दो छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई , जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया , क्लासरूम समेत पूरे कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करवा कर कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है , प्रभारी प्राचार्य डॉ तिवारी के अनुसार कोरोना से निपटने के लिए प्रोटोकॉल के सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ,कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है    लेकिन कई जगह लोग बगैर मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं कुछ दिन पूर्व एमबीपीजी कॉलेज में भी कोरोना सैंपलिंग कराई गई थी लेकिन वहां कोई संक्रमित नहीं पाया गया , ...
मुख्यमंत्री ने ओखलकाण्डा में लगभग 38 करोड़ की 23 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने ओखलकाण्डा में लगभग 38 करोड़ की 23 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने ओखलकाण्डा में लगभग 38 करोड़ की 23 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा भीमताल के विकास खण्ड ओखलकाण्डा खनस्यू में 3.67 करोड़ की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 34.21 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने बडौन राजकीय इन्टर कालेज का उच्चीकरण, ककोड में मोबाइल टावर हेतु धनराशि देने, विकास खण्डों में सोशल आडिट कार्य आगे बढ़ाने, देवलीधार-सुरंग मोटर मार्ग, ओखलढूगा-कुडगांव मोटर मार्ग, देवीधार-सुरंग मोटर मार्ग का नाम स्व0 ताराराम कवि के नाम पर रखने व खनस्यू सब स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा में जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें ओखलकाण्डा के ग्राम कैडागांव के पास लधिया नदी...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का शुभारम्भ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का शुभारम्भ किया* *पोखरी में 97.30 लाख लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह का लोकापर्ण किया* *पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित किया* चमोली 07 दिसम्बर 2021(सू0वि0) पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरादोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, जिप अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पोखरी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस द...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगित 07 से 14 दिसम्बर 2021 तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारे जीवन में उस सतरंगी इन्द्रधनुष के समान है, जो बारिश के बाद काले बादलों के बीच निकलकर रंग-बिरंगी दुनिया का संदेश देता है। खेल समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। टीम भावना से खेलना आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार ओलंपिक और पैरालिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आज युवा ईको सिस्टम को देख रहा है, समझ रहा है। ओलंपिक के बाद हर परिवार में खेल की चर्चा शुरू हुई है, इसे रुकने नहीं देना ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन,सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन,सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
ऽ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन। ऽ सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री। ऽ राज्य सरकार कार्मिकों के हितों के प्रति है प्रतिबद्ध। ऽ समस्याओं का त्वरित ढंग से किया जायेगा समाधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार द्वारा लिये जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों के कार्मिकें की समस्याओं को वे समझते हैं। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिव...
धामी कैबिनेट की बैठक मे इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक मे इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक में देवस्थानम बोर्ड भांग नजूल नीति में संशोधन समेत निम्न बिंदुओं पर मोहर लगाई गई। केबिनेट ने लगाई पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर मोहर 1 सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने का हल नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं पॉलिटेक्निक सेंट्रो में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों का समायोजन का लिया गया...
दुःखद: चम्पावत में घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,मौत

दुःखद: चम्पावत में घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चम्पावत
दुःखद खबर चम्पावत से जहाँ समीपवर्ती ढकना बडोला गांव की एक महिला को गुलदार ने मार डाला। यह महिला अपने साथ की महिलाओं के साथ जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला किया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ढकना बडोला के ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को मीना नरियाल (35) पत्नी रमेश सिंह नरियाल साथ की महिलाओं के साथ गांव के पास जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई हुई थी। जंगल साथ गई महिलाओं भागीरथी देवी, शकुंतला, लक्ष्मी, कमला, देवकी देवी, आनंदी देवी आदि ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब 12 बजे कुछ-कुछ दूरी पर अलग-अलग घास काट रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने पहले देवकी देवी पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर गुलदार ने पास में ही घा...