Thursday, April 9News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड: बाथरूम में मिला किसान का शव, बेटियों ने कहा-पिता की हुई हत्‍या,

उत्तराखंड: बाथरूम में मिला किसान का शव, बेटियों ने कहा-पिता की हुई हत्‍या,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हल्‍द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 64 वर्षीय किसान का शव बाथरूम से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। मामल की जांच की जा रही है। वहीं मृतक की बेटियों का आरोप है कि जमीनी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है।   जानकारी अनुसार ऊंचापुल हल्द्वानी में हंसा दत्त जोशी (64) अकेले अपने मकान पर रहते थे। उनकी एक शादीशुदा बेटी हल्द्वानी और दूसरी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। मंगलवार की रात डेढ़ बजे उनका पड़ोसी घर पहुंचा तो हंसा कमरे में नहीं थे। उसने बाथरूम में जाकर देखा तो उनका शव पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। पड़ोसी ने इसकी सूचना तत्काल मुखानी पुलिस को दी। इसके बाद कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम मो...
उत्तराखंड:देवभूमि कलंकित होती जा रही है,आज दुष्कर्म के 3 मामले है दर्ज, बेहद शर्मसार

उत्तराखंड:देवभूमि कलंकित होती जा रही है,आज दुष्कर्म के 3 मामले है दर्ज, बेहद शर्मसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड:देवभूमि कलंकित होती जा रही है, आज दुष्कर्म के 3 मामले है दर्ज, बेहद शर्मसार देवभूमि उत्तराखंड इन घटनाओं से लगातार शर्मसार हो रही है। वहीं आज उत्तराखंड में तीन मामले प्रकाश में आए हैं। जिनमें एक पौड़ी के सतपुली, नैनीताल के रामनगर और तीसरी घटना चंपावत से आ रही है जहां एक पिता ने ही अपनी मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया… जो रिश्तों के साथ देवभूमि को भी कलंकित करती है।   पहली घटना चंपावत के लोहाघाट से आ रही है जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की मासूम पुत्री को अपनी हवस और दरिंदगी का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक चंपावत जनपद के बनबसा थाना क्षेत्र में एक नेपाली मूल के पिता पर अपनी नाबालिग पुत्री से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी पचपकरिया गांव में बटाई में खेती करता है। आरोपी की शराब के लत से तंग होकर कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी 15 व 13 साल की बेटियों व 10 साल के बेटे को छोड़ कर...
पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं, ओर  मुम्बई में तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का हुआ शुभारंभ

पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं, ओर मुम्बई में तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का हुआ शुभारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  *उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं: महाराज* *मुम्बई में तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का हुआ शुभारंभ* मुम्बई/देहरादून। तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का बुद्धवार को माया नगरी मुम्बई में प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज और महाराष्ट्र की पर्यटन राज्य मंत्री अदिति तटकरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ बुद्धवार को नेहरू तारामंडल वर्ली मुंबई में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज और महाराष्ट्र की पर्यटन राज्य मंत्री अदिति तटकरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में 55 स्टालों, मंडपों में उत्तराखंड सहित 16 राज्यों के लगभग 108 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इ...
उत्तराखंड:भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा

उत्तराखंड:भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा देहरादून, 29 सितंबर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उध्बोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार...
उत्तराखंड:एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह

उत्तराखंड:एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह आज दिनाँक 29 सितम्बर 2021 को एस. डी. आर. एफ के 11 जवानों द्वारा गंगोत्री -I(21889 फिट) को सुबह 08:15 बजे सफलतापूर्वक समिट कर लिया गया है। 9 सितम्बर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड,  पुष्कर सिंह धामी द्वारा SDRF गंगोत्री - I पर्वतरोहन अभियान 2021 का फ्लैग ऑफ किया गया था। 17 सदस्यीय SDRF की यह टीम लगातार पीक समिट हेतु आरोहण कर रही थी। पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है। इस रोमांचित सफर में दृढ़ता व धैर्य दोनों आवश्यक है। उच्च ऊँचाई पर असहनीय ठंड, ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन का खतरा जैसी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पार पाने के लिये शारिरिक और मानसि...
देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में  एकमात्र अस्पताल

देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में एकमात्र अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाईपैक तकनीक से कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन  हाईपैक माॅर्डन कैंसर उपचार की हाईटेक तकनीक हाईपैक में कीमोथेरेपी का शरीर पर बहुत कम दुष्प्रभाव  आंतों व अंडाशय के कैंसर उपचार में सबसे प्रभावी तकनीक देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग के डाॅक्टरों ने हाइपैक तकनीक से एक कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन किया। हाईपैक (हाइपरथर्मिक इंट्राप्रिटोनियल कीमोथैरेपी) मेडिकल साइंस में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों में से एक है। इस तकनीक के माध्यम से कैंसर रोगी को सीधे खून में कीमोथेरेपी न देकर पेट में हाई डोज़ कीमोथेरेपी दी जाती है व मरीज़ के शरीर से कैंसर सेल को नष्ट किया जाता है।   विशेषज्ञों की राय में इस तकनीक से कैंसर मरीज़ को कीमोथैरेपी देने का बेहद कम दुष्प्रभाव मरीज़ के शरीर पर पड़ता है। यही कारण है कि हाइपैक तकनीक को मेडिकल साइंस में उपच...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा, जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट कर सकते है लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा, जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट कर सकते है लोकार्पण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्डं में सात अक्टूबर को प्रस्तावित दौरा है जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है ये कहना है भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक का* जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं साथ ही मौसम ठीक रहने पर *प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं बताया जा रहा है कि *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही लखवाड़ जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं* वही उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखण्डं को बड़े आर्थिक पैकेज की तैयारी हो रही है जिसके तहत केंद्र सरकार ने प्रदेश की संभावित बड़ी- बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ले ली है ओर प्रम...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता  जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स तथा वर्ल्ड जु-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।   जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव  विनय कुमार जोशी ने बताया कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी में आयोजित हुई पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत से 38 सदस्यों के दल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उत्तराखण्ड के छह खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल...
देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर…

देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर…

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर राजधानी दून के प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।   धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।...
उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर 

उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर 

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर  जानकारी अनुसार कलियर-इमलीखेड़ा मार्ग पर दूध से भरी मैक्स एवं मारुति कार की टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में राजकीय इंटर कालेज की तीन शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। घायलों को पहले रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।   बुधवार सुबह के समय एक मारुति कार हरिद्वार की ओर से आ रही थी, जबकि दूध से भरी मैक्स गाड़ी हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन इमलीखेड़ा-कलियर मार्ग पर दरियापुर गांव के समीप पहुंचे तो उनकी भिड़ंत हो गई। वाहनों के आपस में टकराने के साथ ही यहां पर जाम लग गया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चालक हिमांशु शर्मा, अध्यापिका रीना देवी, रेनू खंडूड़ी और रचना कुंडू घायल हो गई। सभी को राजकीय इंटर कालेज खेड़ी शिकोहपुर पहुंचना था। इसके अला...