Monday, September 7News That Matters

Author: admin

नैनीताल:भारी बारिश के बाद भूस्खलन से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर, मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत

नैनीताल:भारी बारिश के बाद भूस्खलन से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर, मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
नैनीताल:भारी बारिश के बाद भूस्खलन से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर, मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत उत्तराखंड के पहाड़ों में पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 9 मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गयी है। रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्रामसभा में 9 मजदूर घर में ही जिंदा दफन हो गए। ये सभी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। शाम को पास में ही एक मकान में रह रहे इन मजदूरों के ऊपर 24 घन्टे से हो रही बारिश के कारण मलबा आ गया। जिससे 9 की मौत हो गयी। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क बंद होने के कारण मजदूरों के शव नहीं निकाले जा सके हैं। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, जिले के दोषापानी में भी भूस्खलन के कारण 3 ग्रामीणों की मौत हो गयी है। इसके अल...
उत्तराखंड:मलवे मे फंसी कार, SDRF ने कार सवार दो युवकों को सुरक्षित निकाला बाहर

उत्तराखंड:मलवे मे फंसी कार, SDRF ने कार सवार दो युवकों को सुरक्षित निकाला बाहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
जानकरी अनुसार बीती रात, SDM तहसील सतपुली से, SDRF रेस्क्यू टीम को सूचित किया कि हंस फाउंडेशन अस्पताल के पास एक वाहन मलवे मे फंसा है, जिसमे कुछ व्यक्ति सवार है, जिसे बाहर निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर आरक्षी सतेन्द्र सिंह के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन एक कार थी जिसमे 02 युवक 1- कल्याण सिंह पुत्र  बहादुर उम्र 33 निवासी हैडाखोली व 2- राहुल पुत्र विकास उम्र 32 निवासी झडकडी कुडिगांव सतपुली, सवार थे, जो कि हंस फाउंडेशन अस्पताल से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते मे अत्यधिक वर्षा के कारण उक्त वाहन एक गदेरे से मलवा की चपेट मे आ गया, जिससे दोनो युवक मलवे मे फंस गये। समय रहते SDRF देवदूत बन कर पहुची।   रेस्क्यू टीम द्वारा बिना समय गवाये घटनास्थल से उक्त व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। S...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण रूप से कोविड 19 की पहली डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण रूप से कोविड 19 की पहली डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण रूप से कोविड 19 की पहली डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई।* *इस अभियान को सफल बनाने में जन भागीदारी को बताया है अहम।* *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभार।* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की प्रथम डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखण्ड की यह उपलब्धि अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारा वेक्सिनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है, इसमें जन जन की भागीदारी अहम है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है क...
श्रीनगर विस में क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र करें डामरीकरण,बरसात के कारण अवरूद्ध सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने को कहा:डॉ. धनसिंह रावत

श्रीनगर विस में क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र करें डामरीकरण,बरसात के कारण अवरूद्ध सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने को कहा:डॉ. धनसिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*श्रीनगर विस में क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र करें डामरीकरणः डॉ. धनसिंह रावत* *पीएमजीएसवाई, लोनिवि एवं एनएच की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश* *बरसात के कारण अवरूद्ध सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने को कहा* देहरादून, दिनांक 18 अक्टूबर 2021 श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत एवं डामरीकरण किया जायेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र की खराब सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। सरकार द्वारा संबंधित विभागों डामरीकरण एवं मरम्मत कार्यों के लिए राज्य सेक्टर एवं आपदा मोचन निधि से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गई है साथ ही बरसात के कारण प्रदेश भर में अवरूद्ध सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह र...
मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय तथा घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय तथा घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय तथा घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण।* *समयबद्धता के साथ निर्गत हो घोषणाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित शासनादेश।* *जन समस्याओं एवं शिकायतों का भी त्वरित गति से किया जाय निस्तारण।* *आवेदनकर्ता को भी, दी जाय की गई कार्यवाही की सूचना।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि घोषणा अनुभाग में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर समयबद्धता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणायें धरातल पर दिखाई दें तथा आम जनता को उसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं का क्रियान्व...
उत्तराखंड:के बेटे लक्ष्य ने नीदरलैंड में आयोजित डच ओपन इंटरनेशनल में रजत पदक जीत के क्षेत्र का नाम रोशन किया

उत्तराखंड:के बेटे लक्ष्य ने नीदरलैंड में आयोजित डच ओपन इंटरनेशनल में रजत पदक जीत के क्षेत्र का नाम रोशन किया

Uncategorized, Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अल्मोड़ा के लक्ष्य ने नीदरलैंड में हुई योनेक्स डच ओपन इंटरनेशनल चैलेंज प्रतियोगिता में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में वह सिंगापुर के खिलाड़ी से पराजित हुए। उनके शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 13 से 17 अक्टूबर तक अल्मेरा, नीदरलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले दौर मैं लक्ष्य ने पुर्तगाल के बेर्नार्दो अतिलानो को 21-8 व 21-8 से आसानी से हराया। दूसरे दौर में लक्ष्य ने हांगकांग के जिया हेंग जैसन तेह को सीधे सेटों में 21-8 21-8 से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। कवार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन कनाडा के झिअडोंग शेंग को भी सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। सेमी फाइनल में लक्ष्य ने कनाडा के झिअडोंग शेंग को भी सीधे सेटों में 21-15 व 21-15 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। फाइ...
उत्तराखंड:  पहाड़ी से आये मलबे की चपेट में आया मजदूरों का टेंट तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड: पहाड़ी से आये मलबे की चपेट में आया मजदूरों का टेंट तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची  मौत हो गई मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आया कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। मृतकों के नाम: -समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल -सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल -अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल घायलों के नाम: -नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल -राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल...
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए टिहरी जिले के रामपुर गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास नम आंखों से दी विदाई

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए टिहरी जिले के रामपुर गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास नम आंखों से दी विदाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए टिहरी जिले के रामपुर गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। पूरा गांव देश भक्ति के नारों से गूंज उठा सुबह शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर पहुंचा। उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूरा गांव देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। टिहरी जिले के रामपुर गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वर्तमान में वे सेना की 48 आरआर रेजीमेंट में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर थे। 14 अक्तूबर की रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। परिजनों के नहीं थम रहे आंसू शहीद अजय रौतेला की याद में परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनकी पत्नी तीनो , बेटे और भाई और बहन का रो रो कर बुरा हाल था पूरे रामपुर गांव में शोक का ...
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक तीन दोस्तों की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक तीन दोस्तों की मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर ऊधम सिंह नगर जिले से  जसपुर में सूतमिल पुलिस चौकी क्षेत्र में ठाकुरद्वारा रोड पर कल देर शाम सड़क हादसे में लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत गयी। म्रतक तीनों युवक आपस में जिगरी दोस्त थे। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। दरअसल जसपुर के ठाकुरद्वारा रोड पर यह हादसा जसपुर-खेड़ागांव से करीब 6 किलोमीटर आगे सड़क पर रहमापुर के पास हुआ। हादसा उस वक़्त हुआ जब खेड़ागांव से लकड़ी लोड करके एक ट्रक एचआर-63 सी 5553 चालक गुजरात के लिए जा रहा था और तीनों युवक सवार अल्टो यूके-06 वाई 8230 भी ठाकुरद्वारा के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।...
उत्तराखंड:भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की,रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, लापरवाही न हो

उत्तराखंड:भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की,रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, लापरवाही न हो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की* *प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश के निर्देश* *रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, लापरवाही न हो* *यात्रियों को परेशानी न हो, प्रदेश से अच्छा संदेश लेकर जाएं* प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुङे विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से उनकी तैयारियों, बारिश की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 18 अक्टूबर को अवकाश रखने के निर्देश दिये। बहुत से जिलों में अवकाश कर भी दिया गया है। जिन जिलों में नहीं किया गया है, वे भी एहतियातन सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दें।  मुख्य...