मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास*
*राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास*
*1123.72 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर का शिलान्यास एवं खानपुर विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला-खानपुर के भवन निर्माण, कुल लागत रूपये 345.53 लाख का शिलान्यास किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में खानपुर-दल्लावाला मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार का...









