हल्द्वानी
सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात हुआ हंगामा
डॉक्टरों औऱ तीमारदारों के बीच जमकर मारा मारी ,
मरीज़ के परिजनों ने डॉक्टरो पर मारपीट का लगाया आरोप
सीसीटीवी के जरिये पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
अक्सर विवादों में रहता है
हलद्वानी का सुशीला तिवारी अस्पताल
साल 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे।
उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच अब अंतिम दौर में चल रही है। अब तक लगभग 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
दस्तवेजों को सत्यापित करने वाले 25 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है।
एसआईटी ने पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज किए हैं
आपको बता दें कि साल 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। इनमे अब तक सरकारी अधिकारियों समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी के मुताबिक इनमें 135 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक आरोपी हैं।
कुल 83 मुकदमों में से 77 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
इनमें लगभग 120 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक शामिल हैं।
एसआईटी के अ...
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के तीन जिलों पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। जहकि कई स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अंदेशा भी जताया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज़्यादातर अन्य हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।...
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिल्ली दौरे से लौटते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे कोरोनेशन अस्तपाल का रूख किया। जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलकात कर उनका हालचाल जाना। औचक निरीक्षण के दौरान डा. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि अस्पातल परिसर की प्रत्येक दिन सफाई सुनिश्चित की जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ आम लोगों को मिले। डाँक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से दवाई लिखे जाने वह उन्होंने भारी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि मरीजों को दवा अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाय। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया वह किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और लापरवाह...
देहरादून।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक मैं विभागीय अधिकारियों को सिंचाई विभाग में समूह 'क', 'ख' और 'ग' के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने के भरने के निर्देश दिए हैं।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग में समूह 'क', 'ख' और 'ग' के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरा जाये। महाराज ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार देने के लिए शीघ्र ही विभागीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि कोरोनाकाल में युवाओं को राहत मिल सके।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूंजी लेखा मद के अनुम...
*उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि हम उत्तराखंड में शीघ्र ही 'टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट' की स्थापना की ओर बढ़ रहे हैं जो कि उत्तराखंड राज्य की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा। उन्होंने कहा उनका प्रयास है टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापना के साथ ही तत्काल उपचार के स्तर पर भी कार्य प्रारंभ कर दे।*
*सांसद बलूनी ने कहा कि जब वे स्वयं कैंसर से जूझ रहे थे और अस्पताल के बिस्तर पर मुंबई में निरंतर सोचते रहते थे कि जिस स्तर का उपचार मिल रहा है क्या मेरे राज्य के एक आम आदमी को ऐसा उपचार मिल पाएगा।
*केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व की मजबूत सरकार और आमजन के लिए तमाम योजनाओं के प्रति संवेदनशील नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास था। तभी से इस विचार को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास जारी थे।*
*सांसद बलूनी ने कहा कि टाटा कैंसर ...
रुद्रपुर समाचार
आज यहां गल्ला मंडी में दोपहर करीब 2:15 बजे एक कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख रुपए लूट लिए गए। व्यापारियों से वसूली करने के बाद यह कर्मचारी मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी गल्ला मंडी में राज महल होटल के पास इसे दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी बाइक को गिराने के बाद नोटों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए।
थैले में 1200000 रुपए की रकम थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एस पी क्राइम मौके पर पहुंच गए और सीएमएस कंपनी के कर्मचारी आदित्य से पूछताछ की। वह उत्तर प्रदेश के बहादुराबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले गई है, हालांकि जिस तरह यह घटना होना बता रहा है, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा नहीं आया है। इसलिए पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। एसओजी इंचार्...
पहाड़ पर बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पालमपुर में 160 मिमी और धर्मशाला में 130 मिमी बारिश हुई है। मनाली 55 मिमी, कांगड़ा 65 मिमी, भुंतर 51 मिमी, डलहौजी 48 मिमी और कुफरी में 38 मिमी बारिश हुई है।
मैकलोडगंज के भागसूनाग में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां नाले में उफान आने पर बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश के नदी और नाले उफान पर हैं। सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं। नेशनल हाईवे 707 कफोटा के पास भूस्...
ख़बर उत्तराखंड से है बता दे कि प्रमुख सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन, देहरादून एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के दिनांक 13.07.17 के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत फर्जी शिक्षकों व अन्य समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक / सैक्टर अधिकारी के निर्देशन में सी०आई०डी० [सेक्टर देहरादून कार्यालय द्वारा की जा रही है।
विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सी०आई०डी० उत्तराखण्ड देहरादून एन०एस०] नपव्यात के निकट पर्यवेक्षण व सैक्टर अधिकारी लोकजीत सिंह के निर्देशन में एस०आई०टी० द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के 25 शिक्षकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड को विभिन्न तिथियों को प्रेषित की गई थी। सैक्टर अधिकारी द्वारा महानिदेशक, वि...
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधू की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड की 77वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी बैंकों को बैंक मित्र नियुक्त करने हेतु निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए पैदल बहुत लम्बा रास्ता तय करना होता है। सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिल सके इसके लिए बिजनेस कारेसपोंडेंस (बैंक मित्र) तैनात किए जाएं। स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।
मुुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसके लिए जनजागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्षिक ऋण...