Saturday, February 21News That Matters

Author: admin

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने चीनी मिलों के मृतक आश्रितों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश, मिलेगी नौकरी

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने चीनी मिलों के मृतक आश्रितों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश, मिलेगी नौकरी

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानन्द ने चीनी मिलों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने विषय की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी देने के सम्बन्ध में गम्भीर है। विधान सभा में बैठक लेते हुए मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि सरकारी और सहकारी चीनी मिलों में मृतक आश्रितों की सूची तैयार कर ली जाय और मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने की कार्यवाही की जाय।   इस सम्बन्ध में सरकारी और सहकारी चीनी मिलों मृतक आश्रितों को स्थायी, संविदा, आउट सोर्सिंग और सीजनल कर्मिकों की तरह लाभ मिल सकेगा। मंत्री ने कहा इसके लिए आवश्यकता पडेगी तो नियमों में बदलाव किया जायेगा अथवा नियमों का शिथिलीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि चीनी मिल में कार्य करने वाले कार्मिकों की आर्थिक स्थिति पूर्व से ही अच्छी नही होती है इस...
उत्तराखंड में यहां हो रहा था युवक का अंतिम संस्कार, तभी पहुंच गई पुलिस चिता से उठा लिया शव…

उत्तराखंड में यहां हो रहा था युवक का अंतिम संस्कार, तभी पहुंच गई पुलिस चिता से उठा लिया शव…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड में काशीपुर के क्षत्रियनगर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार करने श्मशानघाट ले गए। इसी दौरान मृतक के दोस्तों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। श्मशान पहुंची कुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी वरना फाइल काे बंद कर दिया जाएगा। कुंडा थाना क्षेत्र के क्षत्रियनगर निवासी 30 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र खुशीराम की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर ही मौत हो गई। सुबह उसका भाई नितिन व अन्य स्वजन शव लेकर श्मशानघाट पहुंचे। इस बीच मृतक के कुछ दोस्तों ने पुलिस को फोन कर बताया कि सचिन को अपने कुछ रिश्तेदारों से जान का खतरा था। उसे लंबे समय से ...
उत्तराखंडः घर से खेलने निकली पांच साल की मासूम हुई लापता, मां ने लगाई बच्ची को ढूंढने की गुहार, करे मदद

उत्तराखंडः घर से खेलने निकली पांच साल की मासूम हुई लापता, मां ने लगाई बच्ची को ढूंढने की गुहार, करे मदद

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती से पांच साल की बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में तहरीर दी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के फोटो आसपास के थानों में भेजकर तलाश शुरू कर दी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बच्ची का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है. महिला ने बताया है कि वो लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती है. उसके पति करीब 15 दिन पहले चंडीगढ़ में एक ठेकेदार के पास काम के लिए गये हुए हैं. उनका एक बेटा और 5 साल की बेटी है. महिला का कहना है कि उसकी बेटी रोजाना कॉलोनी में टहलने के लिए निकलती थी और देर शाम वापस लौटती थी. मंगलवार शाम को उनकी बेटी वापस नहीं लौटी. जिसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में उसकी काफी तल...
हल्द्वानी में बच्चों से मिलने आए पिता की संदिग्ध मौत, प्लाट में मिला शव, पिता की लाश देख बच्चों में मचा कोहराम, क्षेत्र में हड़ंकप

हल्द्वानी में बच्चों से मिलने आए पिता की संदिग्ध मौत, प्लाट में मिला शव, पिता की लाश देख बच्चों में मचा कोहराम, क्षेत्र में हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीतालः उत्तराखंड में हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक प्लाट में शव मिला है।  बच्चों से मिलने के लिए रानीखेत से आए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीपी नगर से शव कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार की सुबह तड़के ही खाली प्लॉट में अधेड़ का शव देखकर लोग चौंक गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित खड़ी बाजार के मकान नंबर 154 निवासी ललित मोहन सती (48) पुत्र स्वर्गीय ज्वाला दत्त सती के रूप में हुई। मृतक ललित मोहन सती रानीखेत स्थित अपने गांव में रहकर दुकान चला रहा था। जबकि उसके दो बेटे अपने ताऊ के साथ कुसुम खेड़ा में पढ़ाई कर रहे थे। जहां एक बेटे ने बीएससी पूरी कर ली है तो दूसरा बेटा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। बच्चों से मि...
ब्रेकिंगः मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो गाड़ियों की आमने सामने की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

ब्रेकिंगः मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो गाड़ियों की आमने सामने की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

उत्तराखंड, Featured, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास दो गाड़ियों की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई जिसमें सवार 8 लोगो में से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा दोनों गंभीर रूप् से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून कोरिनेशन अस्पताल भेजा गया । एसएसआई मनोहर रावत ने बताया कि होंडा सिटी कार को देहरादून से गलत दिशा में मसूरी आ रही स्विफ्ट डिजायर ने सामने से टक्कर मार दी। वह टक्कर भीषण होने से दोनो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होने बताया कि होंडा सीटी कार में दो लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अमित स्विफ्ट डिजायर में 6 लोग सवार थे जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होने बताया कि दोनो घायलों को देहरादून अस्पताल भेज दिया गया है जहा पर दोनो का उपचार किया जा रहा है। वही दोनो कारों को क्रेन के माध्यम से सडक किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया ...
जोशीमठ में जंगली सुअरों का आतंक, बुजुर्ग ग्रामीण महिला की फसल बर्बाद, रोते हुए लगाई गुहार

जोशीमठ में जंगली सुअरों का आतंक, बुजुर्ग ग्रामीण महिला की फसल बर्बाद, रोते हुए लगाई गुहार

Featured, उत्तराखंड, खबर, चमोली, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में चमोली के जोशीमठ ब्लाक परसारी में जंगली सुअर लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। सुअर खेतों को भी उखाड़ रहे हैं। क्षेत्र के किसान कोशिश के बाद भी अपनी फसल की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। झुंड में आने वाले सुअरों के सामने किसान बेबस है। झुंड बनाकर चलने वाले इन पशुओ द्वारा फिलवक्त फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचाये जाने से बुजुर्ग ग्रामीण महिला को आर्थिक क्षति उठानी पर रही है। बता दें कि बुजुर्ग ग्रामीण महिला सुरेशी देवी की कई महीनों की खेती बाड़ी सुअरो ने तबाह कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में आम व्यक्ति खेती बाड़ी करके जीवन यापन करते है लेकिन फसल तबाह होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मेहनत को ऐसे तबाह होते देख बुजुर्ग की आंखे भर आई र। उनके आंसु उनकी बेबसी और लाचारी को बयां करता है। उन्होंने सरक...
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन करते रह गए बेटे का इंतजार

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन करते रह गए बेटे का इंतजार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, पहाड़ की बात
दोस्त के साथ लौट रहे थे घर, जवान बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम, प्रशंसकों में शोक की लहर रुद्रपुरः उत्तराखंड यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की लालपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वि‍जय अपने दोस्‍त के साथ कार से देर रात सितारगंज से लौट रहा था। इसी दौरान रास्‍ते में झपकी आने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्‍पताल ले जाने पर विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्‍त का इलाज चल रहा है। यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल आयु 35 वर्ष पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्‍त अंकुर के साथ सितारगंज से मंगलवार देर रात वापस लौट रहा था। लालपुर के पास अचानक नींद की झपकी आ जाने क...
तीरथ  सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया,  बात  चार धाम यात्रा की , ओर सवाल है लगभग 20 लाख लोगो की रोजी रोटी  का

तीरथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बात चार धाम यात्रा की , ओर सवाल है लगभग 20 लाख लोगो की रोजी रोटी का

Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार और हाईकोर्ट के बीच चार धाम यात्रा को शुरू कराने की कशमकश अभी जारी है। राज्य सरकार की योजना थी कि 1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चार धाम यात्रा को शुरू कर दिया जाए लेकिन नैनीताल हाई कोर्ट राज्य सरकार की तैयारियों से संतुष्ट नहीं थी लिहाजा हाई कोर्ट ने सरकार के अब से पूर्व लिए गए उन सभी आदेशों को रद्द कर दिया जिनमें चार धाम यात्रा खोलने का निर्णय लिया गया था। इधर राज्य सरकार भी इस मुद्दे पर हार मानने को तैयार नहीं है और अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होगी या नहीं इस पर सरकार भले ही अपने फैसले ले रही है लेकिन फैसलों का अनुपालन कराने में कानूनी अड़चन भी सामने आ रही हैं। हाई कोर्ट द्वारा तीन बार चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के आदेशों के बाद अब राज्य सरकार सीधे उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने जा रही है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मैं...
चमोली में फरवरी में क्यों आई थी बाढ़?.. तपोवन विष्णुगाड तक 50 मिनट में कैसे पहुंचा जलप्रलय….. वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

चमोली में फरवरी में क्यों आई थी बाढ़?.. तपोवन विष्णुगाड तक 50 मिनट में कैसे पहुंचा जलप्रलय….. वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

उत्तराखंड, Featured, खबर, चमोली, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में फरवरी में जो भीषण बाढ़ आई थी, उसके कारण का खुलासा भारतीय जिओलॉजिकल सर्वे ने अपनी रिपोर्ट में कर दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक रौंठी गाद की बाईं घाटी में चट्टान और बर्फ का एक भारी टुकड़ा टूटकर ऋषिगंगा वैली में गिरा था, जिसके कारण ऋषिगंगा नदी में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी थी. दर्जनों जानें लेने वाली इस बाढ़ के कारण रैनी के पास ऋषिगंगा हाइडेल प्रोजेक्ट सहित एनटीपीसी के निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगढ़ हाइडेल प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान हुआ था जीएसआई के जीएचआरएम केंद्र के निदेशक सैबाल घोष के मुताबिक भारी हिमस्खलन के चलते यह घटना हुई थी. इस स्खलन के दौरान करीब 400m x 700m x 150m आकार के बर्फीले चट्टानी हिस्से ऋषिगंगा नदी की सहायक नदी रौंठी गाद में जा गिरे थे. घोष के हवाले से पीटीआई ने रिपोर्ट किया कि इतने बड़े टुकड़े के बहुत ऊंचाई से नदी में जा गिरने की रफ्तार इतनी थी ...
देहरादून में यहां ONGC के रिटायर्ड डॉक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, क्षेत्र में मची दहशत

देहरादून में यहां ONGC के रिटायर्ड डॉक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, क्षेत्र में मची दहशत

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादून: ONGC से रिटायर्ड डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. थाना कैंट पुलिस के मुताबिक 68 वर्षीय डॉक्टर बीके मुखर्जी का शव उनके निर्माणाधीन मकान के अंदर गेट के पास पड़ा मिला. डॉक्टर के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. घटना के सम्बंध में डॉक्टर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके आने के उपरांत पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, देहरादून थाना कैंट पुलिस को आज सुबह 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किशन नगर एक्सटेंशन के पास एक निर्माणाधीन घर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने देखा तो निर्माणाधीन मकान के अंदर गेट के पास बेहोशी की हालत में ONGC से रिटायर्ड डॉक्टर बीके मुखर्जी फर्श पर पड़े थे. चीता पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए बीके मुखर्जी को दून अस्पताल पहुंचाया. वह...