Wednesday, February 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड में थम रहा कोरोना तो पैर पसार रहा ब्लैक फंगस, आज मिले इतने संक्रमित मरीज

उत्तराखंड में थम रहा कोरोना तो पैर पसार रहा ब्लैक फंगस, आज मिले इतने संक्रमित मरीज

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहे है। प्रदेश में आज 353 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 6 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। जबकि राज्य में आज 398 संक्रमित मरीज  स्वस्थ भी हुए है। वहीं ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि आज हरिद्वार में 94, देहरादून में 75, नैनीताल में 30, पौड़ी में 27, पिथौरागढ़ में 24, अल्मोड़ा उत्तरकाशी और टिहरी में 20-20, रुद्रप्रयाग में 15, उधमसिंह नगर में 10, चमोली में 9, चंपावत में 7 और बागेश्वर में हुई 2 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में फिलहाल 3 हजार 572 एक्टिव केस है।  राज्य में अब तक 3 लाख 37 हजार 802 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जबकि राज्य में अब तक 6 हजार 997 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 95% संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । आंकड़ो के अनुसार 3 लाख 21 हजार 462 संक्रमित मर...
केदारनाथ आपदाः सतपाल महाराज ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, बोले- इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए

केदारनाथ आपदाः सतपाल महाराज ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, बोले- इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को 8 साल पूर्व केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हुतात्माओं के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तराखंड के केदारनाथ समेत पर्वतीय जिलों में आठ साल पहले 16 जून 2013 की भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अनुभूति प्रकट की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 8 साल पूर्व भीषण आपदा में केदारनाथ एवं उसके आसपास भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस दौरान जान माल का भारी नुकसान हुआ आपदा में हजारों लोग हताहत हुए आज केदारनाथ आपदा की आठवीं बरसी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया था उनके परिजनों के प्रति हमेशा मेरी सहानुभूति रहे...
लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

लोकप्रिय नेता अनिल बलूनी का वादा गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला धनगढ़ी पुल अगली बरसात से पहले बनकर होगा तैयार

Featured, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले का निरीक्षण किया और प्रगति जानी। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सांसद बलूनी ने कहा कि अगली बरसात से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को बरसात के मलवे के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सांसद बलूनी की प्राथमिकताओं में से एक है। बता दे कि सांसद बलूनी के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल को स्वीकृत किया था। धनगढ़ी और पनौद दोनों नालों के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती थी। अनेक वाहन और नागरिक बरसात में बह जाते थे। प्रस्तावित पुल की कुल लागत ₹14 करोड़ है। जिसमें कि धनगढ़ी पुल 150 मीटर लंबा होगा और इस पर ₹7 करोड़ 65 लाख की लागत आएगी। पनौद नाले पर बनने वाले पुल की ल...
पहाड़ की बहादुर नारी, दराती लेकर तेंदुए से भिड़ गई 60 साल की महिला, ऐसे बचाई जान

पहाड़ की बहादुर नारी, दराती लेकर तेंदुए से भिड़ गई 60 साल की महिला, ऐसे बचाई जान

Featured, पहाड़ की बात, हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव में घास काट रही वृद्ध महिला (60) बर्फी देवी अपनी जान बचाने के लिए हाथों में दराटी लिए तेंदुए से भिड़ गईं। वह दो से तीन मिनट तक तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं। तेंदुआ ने वृद्धा के दाएं हाथ पर झपट कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वृद्धा के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां आ गए और तेंदुए भाग खड़ा हुआ। यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की है। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने वृद्ध महिला को तुरंत निजी वाहन से सरकाघाट अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई ...
पहाड़ में डबल मर्डर से दहशत, पिता की आंखों के सामने हुई जिगर के टुकड़ों की हत्या, निहत्थे पिता चाहकर भी कुछ नहीं कर सके

पहाड़ में डबल मर्डर से दहशत, पिता की आंखों के सामने हुई जिगर के टुकड़ों की हत्या, निहत्थे पिता चाहकर भी कुछ नहीं कर सके

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
जनादेश/ देहरादूनः उत्तराखंड के रुद्रपुर में गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह की हत्या से पूरा गांव सहमा हुआ है। दोहरे हत्याकांड की दास्तां जिसने भी सुनीं, वह भौचक्का रह गया। ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों के अनुसार हत्यारोपियों ने पिता की आंखों के सामने जिगर के टुकड़ों की गोली मारकर हत्या कर दी। निहत्थे पिता चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। मृतक गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह अपने व्यवहार से पूरे गांव में प्रिय थे। हर कोई उनकी बातों को और खेती के कामकाज का कायल था। मंगलवार को जिस समय मृतक गुरकीर्तन सिंह ट्रैक्टर चला रहे थे और उनका छोटा भाई मेड़ बना रहा था। उस समय पिता अजीत सिंह दूर एक पेड़ के नीचे छांव में बैठे थे। उन्होंने अपने दोनों बेटों से घर चलकर खाना खाने के लिए कहा था। तीनों कुछ देर बाद घर के लिए निकलते इससे पहले राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू अपने भतीजों के साथ मौके प...
उत्तराखंड के इतिहास का काला दिन, जब हजारों लोग चढ़ गए काल की भेट,भयानक मंजर की आखों देखी..

उत्तराखंड के इतिहास का काला दिन, जब हजारों लोग चढ़ गए काल की भेट,भयानक मंजर की आखों देखी..

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग. वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा की आखों देखी आप बीते 8 वषों से सुनते आ रहे हैं, लेकिन इस बार आपको केदारनाथ त्रासदी की आखों देखी ऐसे शख्स की आखों से दिखाने की कोशिश करेंगे जो जन्मजात अंधा है. ताज्‍जुब की बात यह है कि उस शख्स ने आपदा के दिन केदारनाथ में खुद के साथ दूसरे की भी जान बचाई. वर्ष 2013 की 16-17 जून की काली रात ने उत्तराखंड के इतिहास में वो काला दिन दिखाया जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. देवभूमि में हजारों लोग काल की भेंट चढ़ गये, तो कई लोग जिन्दगी और मौत के बीच हुए इस युद्ध में जीत कर आज भी अपनी जिन्दगी जी रहे रहे हैं. उस भयानक मंजर की आखों देखी बयां करते रहते हैं, लेकिन आपदा के दौरान केदारनाथ धाम में एक शख्स ऐसा भी था जो जन्मजात दिव्यांग था. उनका नाम धर्मा राणा है और उस दिन केदारनाथ में ही मौजूद थे. आखों से भले ही इस शख्स ने कभी जिन्दगी में कुछ न देखा हो, लेकिन उन्&#...
मुख्यमंत्री का मिशन दिल्ली उत्तराखंड के लिए बेमिसाल,लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग सहित मिली इन योजनाओं को स्वीकृति

मुख्यमंत्री का मिशन दिल्ली उत्तराखंड के लिए बेमिसाल,लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग सहित मिली इन योजनाओं को स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम प्रकाश जावड़ेकर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेंजर्स कॉलेज ग्राउन्ड राज्य सरकार को हस्तांतरित करने और लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढीकरण हेतु NBWL द्वारा सहमति प्रदान किये जाने व परियोजना की स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढीकरण हेतु वन भूमि हस्तान्तरण से छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के ग्राम विकास विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों की एनबीडब्ल्यूएल पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय से स्वीकृति की जानी है।  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इनकी स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करनेे का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य स...
ऋषिकेश का बदल जाएगा स्वरूप, केंद्र ने दी इन योजनाओं की स्वीकृति

ऋषिकेश का बदल जाएगा स्वरूप, केंद्र ने दी इन योजनाओं की स्वीकृति

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर दिल्ली से
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित किए जाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए आईडीपीएल ऋषिकेश में 600 एकङ में बायोडायवर्सिटी पार्क, इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, रिजार्ट, होटल, वैलनेस सेंटर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री  प्रह्लाद पटेल ने राज्य सरकार के इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि आगे जाकर इसकी फंडिंग भारत सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने के लिए डीपीआर भी भारत सरकार को भेजी गई है। मुख्यमंत्री न...
उत्तराखण्ड के किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद, इन मुद्दों पर भी की बात

उत्तराखण्ड के किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद, इन मुद्दों पर भी की बात

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुदानित राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना में अनुमन्य अनुदान को हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य में 10 हजार जैविक क्लस्टरों की अनुमति दी गई थी। पहले चरण में आवंटित 3900 क्लस्टरों में जैविक कृषि संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जिससे लगभग 78 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को जैविक के अंतर्गत लाया गया तथा 1.5 लाख कृषकों की आय में वृद्धि हुई है। म...
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से सीएम तीरथ ने किया इन योजनाओं को सुचारू करने का अनुरोध , पढ़े रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से सीएम तीरथ ने किया इन योजनाओं को सुचारू करने का अनुरोध , पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नागरिक उड्डयन, आवास और शहरी मामले, भारत सरकार हरदीप पुरी से भेंट की। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत तीन गंगा-टाउन ऋषिकेश, रूङकी व कोटद्वार में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 32 करोङ 14 लाख 22 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति देने के साथ ही राशि जारी भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को मजबूत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को हवाई सेवाओं के लिए अधिक व्यवहार्य बनाने के लिए रनवे की लम्बाई बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तातंरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने आरसीएस (रीजनल क...