Friday, February 20News That Matters

Author: admin

पहाड़ को रेलवे की सौगात, यहां तीर्थ यात्रियों, देश विदेश के सैलानियों के लिए हैलिपेड बनाने की चल रही बात

पहाड़ को रेलवे की सौगात, यहां तीर्थ यात्रियों, देश विदेश के सैलानियों के लिए हैलिपेड बनाने की चल रही बात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण पीयूष गोयल से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन की सैद्धान्तिक मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही इसे प्रारंभ किया जाएगा। केन्द्रीय रेल मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को रूङकी-देवबंद रेल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाईन के सर्वे की भी स्वीकृति दी। रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाईन के दोहरीकरण का काम दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में हरिद्वार-रायवाला दोहरीकरण को जल्द पूरा किया जाएगा। रायवाला-देहरादून में भूमि संबंधित औपचारिकताओं को...
ब्रेकिंगः पहाड़ में दिनदहाड़े दो लोगों की निर्मम हत्या, मौके पर भारी फोर्स तैनात, गांव में मची सनसनी

ब्रेकिंगः पहाड़ में दिनदहाड़े दो लोगों की निर्मम हत्या, मौके पर भारी फोर्स तैनात, गांव में मची सनसनी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, पहाड़ की बात
रुद्रपुर के ग्राम मलसी में दिनदहाड़े हुई 2 लोगों की हत्या जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की निर्मम हत्या लाइसेंसी हथियारों से वारदात को दिया गया अंजाम मौके पर भारी फोर्स के साथ सीओ रुद्रपुर और SP सिटी ममता वोहरा मौजूद मौके पर तनाव की स्थिति के मद्देनजर आसपास के थानों से बुलाई गई फोर्स वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी मौके से हुए फरार...
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले लगभग एक दर्जन रक्तदाताओं को किया सम्मानित

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले लगभग एक दर्जन रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं द्वारा पर पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट जी की स्मृति में सेवा ही संगठन के अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्सवर्धान किया। इसके बाद उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने हेतु वृक्षारोपण भी किया और रक्तदाताओं को वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया। आपको बता दें कि इस विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 250 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी के अलावा 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले लगभग एक दर्जन रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस प्रकार से युवा वर्ग रक्तदान के लिए आगे ...
पहाड़ में थम रहा कोरोना, आज मिले इतने संक्रमित मरीज, 12 लोगों की हुई मौत

पहाड़ में थम रहा कोरोना, आज मिले इतने संक्रमित मरीज, 12 लोगों की हुई मौत

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में हुई आज 296 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि उत्तराखंड में आज कोविड से हुई 12 मौतें राज्य में आज 990 संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ उत्तराखंड में फिलहाल 3 हजार 908 एक्टिव केस राज्य में अब तक 3 लाख 37 हजार 175 कोविड पॉजिटिव मरीजों की हो चुकी है पुष्टि राज्य में अब तक 6 हजार 960 संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत उत्तराखंड में 3 लाख 20 हजार 549 संक्रमित मरीज हो चुके हैं स्वस्थ उत्तराखंड में 95% संक्रमित मरीज हो चुके हैं स्वस्थ देहरादून में 76, हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, उधमसिंह नगर में 24, नैनीताल और अल्मोड़ा में 21-21, पौड़ी में 11, चमोली में 10, रुद्रप्रयाग में 9, बागेश्वर में 8, चंपावत और पिथौरागढ़ में 7-7 और टिहरी में हुई 1 नए संक्रमित मरीज की पुष्टि...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी, दो घंटे के ऑपरेशन के बाद आठ महीने की बच्ची के पेट से निकाला 800 ग्राम का ट्यूमर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी, दो घंटे के ऑपरेशन के बाद आठ महीने की बच्ची के पेट से निकाला 800 ग्राम का ट्यूमर

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने आठ महीने के बच्चे के पेट से ट्यूमर निकालकर बच्ची (लड़की) को नया जीवन दिया। बच्ची का वजन 6 किलोग्राम है शरीर के कुल वजन का 15 प्रतिशत ट्यूमर एक अप्रत्याशित मामला है। आमतौर पर इतने छोटे बच्चों में 800 ग्राम वजन का ट्यूमर नहीं होता है। बच्ची के माता पिता बेहद गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। बच्ची का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के अन्तर्गत हुआ। बच्ची के माता पिता ने अस्पताल के डाॅक्टरों, अस्पताल प्रबन्धन व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। विकासनगर निवासी एक महिला ने 2 महीने पहले अपनी बच्ची के पेट में एक बड़ी गांठ को महसूस किया। बच्ची का पेट अप्राकृतिक रूप से बढ़ रहा था। महिला ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ शिशु शल्य सर्जन डाॅ मधुकर मलेठा से परामर्श लिया। सीटी स्कैन कराने पर पाया गया कि ट्यूमर बच्चे के पूरे शरीर म...
पहाड़ में जल्द पूरी होगी सिटी गैस वितरण परियोजना, सीएम तीरथ ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मांगी मदद

पहाड़ में जल्द पूरी होगी सिटी गैस वितरण परियोजना, सीएम तीरथ ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मांगी मदद

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखण्ड राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के पूर्ण नगर क्षेत्र व उससे लगे अर्द्धनगरीय क्षेत्रों तक करते हुए राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से ओएनजीसी देहरादून के अस्पताल को अपग्रेड कर 500 बेड का करने का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को इसकी सम्भावना देखने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मासिक मांग 1185 के.एल. मिट्टी तेल के आवंटन के लिये भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध ...
पहाड़ के खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने दी सौगात, हर जिले में बनेगा खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर

पहाड़ के खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने दी सौगात, हर जिले में बनेगा खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, खेल, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा मामले किरण रिजीजू से भेंट की। उत्तराखण्ड में खेलों के विकास पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत खेलो इण्डिया स्टेट लेवल सेंटर एवं स्पोर्टस सांइस सेंटर का निर्माण स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून में किया जायेगा। इसी प्रकार खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर, उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में न्यूनतम एक सेंटर प्रत्येक जनपद में खोला जायेगा।उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद में रांसी स्टेडियम में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनाया जायेगा जबकि गैरसैंण में योगा सेंटर बनाया जायेगा। धारचूला (पिथौरागढ़) एवं नानकमत्ता उधमसिंह नगर में खेल प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी। उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्...
मसूरी टनल के कार्य का उद्घाटन करने अक्टूबर में आएंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी टनल के कार्य का उद्घाटन करने अक्टूबर में आएंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः सोमवार को एम0एस0एम0ई0 तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय एम0एस0एम0ई0 एवं सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से, उनके ट्रांस्पोर्ट भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की तथा मसूरी में 700 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 2.74 किलोमीटर लम्बी टनल को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हरी झंडी देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। टनल के निमार्ण कार्य का उद्घाटन करने स्वयं मसूरी आने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आमंत्रण पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अक्टूबर माह में वह मसूरी टनल का उद्घाटन करने आएंगे। ज्ञात हो कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान देहरादून जनपद के कोरोना उपचार ...
मिशन दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सीएम तीरथ ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर की बात

मिशन दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सीएम तीरथ ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर की बात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को उद्योग भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय कपड़ा, महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से भेंट की। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड में क्राफ्ट टूरिज्म विलेज स्थापित करते हुए इसे होम स्टे से जोङने को कहा।  मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड की कला ऐंपण पर विशेष चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐंपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए। इसे टेक्सटाईल से जोङते हुए निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में वन स्टाॅफ़ कारीगर मेलों का आयोजन किया जाए। इनमें स्थानीय कारीगरों के प्रशिक्षण व उन्हें आधुनिक जानकारियां दी जाएं। राज्य के लोकल आर्गेनिक उत्पादों को प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है। 1 से 7 अगस्त तक प्रत्येक जिले में हैंडलूम मेलों का आयोजन हो। इन्हें लोकल उत्पादों से जोङा जाए। इसे ई कामर्स से भी जोङा...
सीएम तीरथ का दिल्ली मिशन, वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर रखी ये मांग… जल्द होगा समाधान

सीएम तीरथ का दिल्ली मिशन, वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर रखी ये मांग… जल्द होगा समाधान

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में बहुत सी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड का हर सम्भव सहयोग किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद उत्तराखण्ड राज्य को राजस्व हानि उठानी पङी है। इसे देखते हुए केन्द्र द्वारा राज्य को जीएसटी कम्पनसेशन मंजूर किया गया। परंतु इस कम्पनसेशन की अवधि जून 2022 में समाप्त होने जा रही है। कोविड की आपात स्थिति में राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पङा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कम्पनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध ...