Thursday, February 19News That Matters

Author: admin

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड   टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जायेगी बोले मुख्यमंत्री तीरथ  आज किया   टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जायेगी बोले मुख्यमंत्री तीरथ आज किया टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, विपक्ष बोलता, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में सचिवालय कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिये आयोजित किये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जायेगी ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने में हम कामयाब हो सके। उन्होंने सभी से टीकाकरण के लिये आगे आने तथा कोविड नियमों का पालन करने की अपेक्षा की है।...
पहाड़ में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले…. जिलेवार जानिए 24 घंटे में कहां-कितने नए केस

पहाड़ में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले…. जिलेवार जानिए 24 घंटे में कहां-कितने नए केस

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले काफी कम आ रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना  के 546 नए केस आए हैं. वहीं 2717 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है. इसी के साथ बीते 24 घटों में 13 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कोरोना से मरने वाले 53 लोगों की जानकारी हॉस्पिटल में आठ जून को दी है.बता दें कि आज देहरादून में 136, हरिद्वार में 69 ,नैनीताल में 56 ,पौड़ी में 7, टिहरी में 33,उधम सिंह नगर में 41 मामले  सामने आये कोरोना के 546 नए केस मिलने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट 11885 पर पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 92.63% तक पहुंच गया है. हालांकि डेथ रेट अभी भी 2.03% ज्यादा है. प्रदेश में अभीतक कुल 6797 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं कुल आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अभीतक कोरोना के कुल 334965 मामले सामने आए है, जिस...
पहाड़ पर ये कैसा निर्माणः बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित पुश्ता नदी में समाया, उठे सवाल

पहाड़ पर ये कैसा निर्माणः बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित पुश्ता नदी में समाया, उठे सवाल

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से करीब दो-ढाई किमी आगे एक पुश्ता ध्वस्त हो गया. निर्माणदायी संस्था आरसीसी ने हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुश्ते का नवनिर्माण किया था, लेकिन बिना बरसात के ही नए पुश्ते के ध्वस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक ओर चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सरल बनाने को केन्द्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. वहीं दूसरी तरफ ठेके पर काम कर रही निर्माणदायी कंपनियां कार्यों की गुणवत्ता पर पलीता लगाने का कार्य कर रही हैं. यहां तिलनी के समीप बीते दिनों हाईवे पर करीब बीस मीटर पुश्ता नीचे ढह गया था. हालांकि यहां सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है, मगर अभी पुश्ते की मरम्मत शुरू नहीं की गई है. यदि इस स्थान पर शीघ्र पुश्ते की मरम्मत नहीं की गई तो वाहनों की आवाजाही बढ़ने से खतरा बढ़ सकता है, जबकि बरसात होने प...
माता वैष्णो देवी के दरबार में लगी आग, भैरो घाटी तक दिख रहीं लपटें … रेस्क्यू जारी

माता वैष्णो देवी के दरबार में लगी आग, भैरो घाटी तक दिख रहीं लपटें … रेस्क्यू जारी

Featured, जमू कश्मीर, जम्मू, पहाड़ की बात
कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आग लग गई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचा रखा है। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। बता दें कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि अभी तक आग पर करीब 80 फीसदी काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।    ...
पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले दो दिन बरसेगी आग, तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार

पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले दो दिन बरसेगी आग, तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रहीं नम हवाओं के अचानक गुम होने से राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। अगले दो दिनों तक लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राजधानी दून समेत मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। दो दिन तक तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल अगले 48 घंटे गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। इन हालातों में मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी गर...
पहाड़ में शादी की खुशियां मातम में बदली, खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन,उड़े परखच्चे; एक की मौत,4 घायल

पहाड़ में शादी की खुशियां मातम में बदली, खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन,उड़े परखच्चे; एक की मौत,4 घायल

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
अल्मोड़ाः बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर देर शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे से पहले सड़क किनारे खड़ा एक युवक वाहन की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, वाहन सवार 4 लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि वाहन बारातियों को लेकर लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर से बारात शेराघाट के पास किसी गांव में पहुंची थी. देर शाम वहां से लौटते समय बारातियों का यह वाहन शेराघाट से कुछ आगे अनियंत्रित होकर 100 फिट खाई में गिर गई. गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचलती हुई हादसे का शिकार हुई. जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बारात की गाड़ी में सवार 4 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी का चालक नशे में था. जिस कारण उसका गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और हादसा हुआ. वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को...
जय केदारनाथ : अब तीर्थयात्रियों को डाक से भेजा जाएगा बाबा केदार का प्रसाद, पढ़े पूरी रिपोर्ट श्रद्धालु के नाम से ऐसे की जाएगी पूजा

जय केदारनाथ : अब तीर्थयात्रियों को डाक से भेजा जाएगा बाबा केदार का प्रसाद, पढ़े पूरी रिपोर्ट श्रद्धालु के नाम से ऐसे की जाएगी पूजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, गौ गुठियार, जमू कश्मीर, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, विपक्ष बोलता, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।, हिमाचल
जय केदारनाथ : अब तीर्थयात्रियों को डाक से भेजा जाएगा बाबा केदार का प्रसाद, पढ़े पूरी रिपोर्ट श्रद्धालु के नाम से ऐसे की जाएगी पूजा उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की वजह से तीरथ सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। इसके चलते अब केदारनाथ धाम का प्रसाद तीर्थयात्रियों के घर ऐसे पहुंचाया जाएगा। बाबा केदार के भक्तों को डाक और कोरियर से बाबा केदार का प्रसाद भेजने की कार्ययोजना अब तैयार हो चुकी है। केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर ने पिछले छह सालो में चारधाम यात्रा पर आए डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के फोन नंबर एकत्रित किए हैं जिनसे संपर्क कर प्रसाद भेजा जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के नाम से धाम में बाबा की पूजा-अर्चना भी होगी। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए श्रद्धालुओं से संपर्क करने के लिए मिनी कॉल सेंटर स्थापित करने की बात कही है। बता दे कि केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सें...
सीएम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात, 615.48 करोड़ के 42 प्रस्ताव पर मांगी मंजूरी

सीएम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात, 615.48 करोड़ के 42 प्रस्ताव पर मांगी मंजूरी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात। केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अन्तर्गत 615.48 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देने तथा राज्य के 06 राज्य मार्गों के साथ ही ऋषिकेश-भानियावाला राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का किया अनुरोध। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नितिन गडकरी से भेंट की। भेंट के दौरान दोनों के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी से केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि(सी.आर.आई.एफ.) के अन्तर्गत भारत सरकार में लम्बित 615.48 करोड़ रुपए के 42 प्रस्तावों पर स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित...
PM मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को लगेगी फ्री कोरोना वैक्सीन,दिपावली तक मिलेगा मुफ्त राशन

PM मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को लगेगी फ्री कोरोना वैक्सीन,दिपावली तक मिलेगा मुफ्त राशन

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड 19 के दृष्टिगत केन्द्र सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का निःशुल्क टीकाकरण किये जाने की घोषणा का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा दीपावली तक देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री अन्न विकास योजना के तहत निःशुल्क राशन उपलब्ध कराये जाने की घोषण का भी स्वागत किया है। प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून से देश के युवाओं को निःशुल्क वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि कोरोना की इस वैश्विक महामारी के प्रभाव को कम करने में हमारा देश सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस कालखण्ड में प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश में कोविड अस्पतालों, आई.सी.यू. बेड, वेंटिलेटर, टेस्ट लैब का बड़ा नेट...
बोला पहाड़ तुझमें में रब दिखता है…. बलूनी ने फिर उत्तराखंड भेजी 14 हजार पल्स ऑक्सीमीटर, 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

बोला पहाड़ तुझमें में रब दिखता है…. बलूनी ने फिर उत्तराखंड भेजी 14 हजार पल्स ऑक्सीमीटर, 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने आज अपने दिल्ली आवास पर मेडिकल उपकरण की एक बड़ी खेप उत्तराखंड सरकार को सौंपी। जिसमे चौदह हजार पल्स ऑक्सीमीटर, बीस ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सम्मिलित हैं। सांसद बलूनी ने कहा कि सामग्री उपलब्ध होने पर भविष्य में भी इसी तरह मेडिकल उपकरण राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे। सांसद बलूनी ने कहा इस कोरोना महामारी में समाज के हर वर्ग का आमजन को सहयोग मिल रहा है। उपरोक्त उपकरण प्रख्यात चिंतक, लेखक और आध्यात्मिक गुरु पद्मश्री श्री एम. द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से गुरु जी श्री एम. का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी इस सहायता से हमें कोरोना से लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी। बलूनी ने उपरोक्त सभी सामग्री दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय...