Thursday, February 19News That Matters

Author: admin

तो क्या पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में  एयर एंबुलेंस सेवा  शुरू  नही  होगी  मोदी  जी,   एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है

तो क्या पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू नही होगी मोदी जी, एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  बता दे कि तीरथ सरकार की प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एयर एंबुलेंस सेवा को शुरू करने की योजना थी। उत्तराखंड जैसे विषम हालात वाले राज्य में एयर एंबुलेंस की मनाही हो गई है। इससे आपदा और आपातकाल में मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सरकार की ओर से भेजे गए एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अब डंडियों का सहारा है। ऐसे में कई बार मरीजों की आधे रास्ते में ही सांसें टूट जाती है। प्रदेश में एयर एंबुलेंस के लिए एनएचएम के तहत प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। केंद्र ने इस पत्र भेज कर अवगत कराया कि इस साल एनएचएम में एयर एंबुलेंस सेवा को ...
उत्तराखंड:  कोरोना केस से आज राहत पर ब्लैक फंगस से अभी तक 35 लोगो की मौत जबकि कोरोना से 31 लोगो की आज मोत

उत्तराखंड: कोरोना केस से आज राहत पर ब्लैक फंगस से अभी तक 35 लोगो की मौत जबकि कोरोना से 31 लोगो की आज मोत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, विपक्ष बोलता, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।, ख़बर सूत्रों के हवाले से
देहरादून– उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव केस 589 31 लोगों की आज मौत 3354 लोग ठीक हो कर गए घर अब तक उत्तराखंड में 6573 लोगों की मौत हो चुकी है देहरादून में 136 हरिद्वार में 104 नैनीताल में 75 पौड़ी में 12 उधम सिंह नगर में 70 चमोली में 50 अल्मोड़ा में 46 चंपावत में दो बागेश्वर में 17 पिथौरागढ़ में 22 उत्तरकाशी में 21 के साए सामने आये वही *ब्लैक फंगस भी प्रदेश में कहर ढा रहा है* उत्तराखंड में 255 मरीज ब्लैक फंगस के हैं वही ब्लैक फंगस से अभी तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है...
पहाड़ के हजारों गांवों को मिलेगा आप के अभियान से लाभ,हजारों किटों को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए वाहन रवाना – आप

पहाड़ के हजारों गांवों को मिलेगा आप के अभियान से लाभ,हजारों किटों को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए वाहन रवाना – आप

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल कोठियाल ने कोरोना किट और अन्य जरुरी उपकरणों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गढवाल और कुंमाउ के लिए रवाना किया। आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कई गांवों के लिए भेजा। इन वाहनों में हजारों किटों को अलग अलग जिलों और गांवों के लिए भेजा गया । आप की इस किट में हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत ,गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाने हैं । आप के इस मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर ,आईआर थर्मामीटर,सेनेटाइजर , दवाइयां ,मास्क समेत कई अन्य जरुरी उपकरण मौजूद हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए आप पार्टी ने संकल्प लेते हुए ,हर गांव कोरो...
पहाड़ में कांडाखाल पहुंचे ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा; फ्रंट लाइन वर्कर तक पहुंचा रहे कोरोना रोकथाम किट

पहाड़ में कांडाखाल पहुंचे ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा; फ्रंट लाइन वर्कर तक पहुंचा रहे कोरोना रोकथाम किट

Uncategorized
उत्तराखंड में द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा,हंस कल्चर सेंटर नई दिल्ली के सहयोग से प्राप्त मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट, गाउन किट, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, स्टीमर, कोविड-19 से सम्बन्धित दवाई ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य को ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने आज प्रा0 स्वा0 केन्द्र काण्डाखाल, प्रा0 स्वा0 केन्द्र डाडामन्डी में कोरोना रोकथाम किट का वितरण किया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने करूणामई माता मंगला एवं  भोले महाराज का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस महामारी में पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह कोविड-19 की रोकथाम हेतु दवाई एवं अन्य सामाग्री आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही है माता मंगला एवं भोले जी महार...
देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा

देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि मृतका का नाम सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी 38 नई बस्ती चंदन नगर है, जिसकी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही गौरव से शादी हुई थी। सुनीता ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  ...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के गांव में भी चलने लगे है सेक्स रैकेट ,शर्मनाक बात 4 महिला सहित 8 लोग सलाखो सलाखो के पीछे पूरी ख़बर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के गांव में भी चलने लगे है सेक्स रैकेट ,शर्मनाक बात 4 महिला सहित 8 लोग सलाखो सलाखो के पीछे पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
जिला नैनीताल : रामनगर पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब चोरपानी गांव के एक घर में चल रहें सेक्स रैकेट का एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने मिलकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ दिया.बताया जा रहा है कि पुलिस को किसी ने सूचना दी कि चोरपानी गांव के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने टीम बनाकर चोरपानी के एक घर में छापा मारते हुए कार्यवाही की.. जिस दौरान पुलिस ने घर में चार महिलाओ और चार पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का मुख्य संचालक रोहित पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया. पुलिस रोहित की तलाश कर रही है.पुलिस का कहना है कि रोहित को जल्द हिरासत में लें लिया जायगा.उधर सीओ बलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि हमें कई दिनों से इस इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना मिला रही थी. जिस पर ...
पहाड़ में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने शादी के 40 दिन बाद ही लगाई फांसी, मचा कोहराम

पहाड़ में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने शादी के 40 दिन बाद ही लगाई फांसी, मचा कोहराम

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
कोटद्वार: सेना का एक जवान शादी के करीब 40 दिन बाद अपने घर पर फंदे पर लटका मिला. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुर्पद कर दिया है. स्नेह चौकी प्रभारी अजय भट्ट ने बताया कि कुंभीचौड़ निवासी 29 वर्षीय आशीष रावत बीती देर शाम पंखे से लटका मिला. परिजन उसे उतारकर राजकीय बेस अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. सूचना पर स्नेह चौकी प्रभारी अजय भट्ट पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. स्नेह चौकी प्रभारी अजय भट्ट ने मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि आशीष रावत भारतीय सेना में कार्यरत था. वह वर्तमान में फिरोजपुर पंजाब में तैनात था. अप्रैल माह में छुट्टी आया था. 22 अप्रैल 2021 को उसकी शादी हुई थी. मंगलवार देर शाम आशीष की पत्नी कमरे से किचन में चाय बनाने चली गई. जब वह चाय लेकर आशीष को देने ...
पहाड़ में कम संक्रमण वाले इलाकों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार ! जानिए किस जिले को मिल सकती है छूट

पहाड़ में कम संक्रमण वाले इलाकों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार ! जानिए किस जिले को मिल सकती है छूट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों से उनके इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में कल जानकारी ली और उनसे सुझाव भी मांगे । ख़बर है कि उत्तराखंड में कम संक्रमित वाले इलाकों में बाजार खोलने की तैयारी है, लेकिन यह निर्णय तीरथ सरकार जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही लेगी। आज फिर मुख्यमंत्री एक बार फिर जिलाधिकारियों से चर्चा करेंगे और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। आजकल व्यापारियों से जुड़े संगठन ने भी मुख्यमंत्री से दुकानें खोलने का अनुरोध कर रहे है बहराल केंद्र सरकार ने भी पांच प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में अनलॉक करने की छूट दे दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर कम होने और कारोबारियों व व्यापारियों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए राज्य सरकार अब कोविड कर्फ्यू में और अधिक ढील देने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। लेकिन वह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना...
पहाड़ में थमने लगी कोरोना की रफ्तार,लेकिम इस ज़िले में नहीं घटा कोरोना का प्रकोप, पढ़े जिलेवार रिपोर्ट

पहाड़ में थमने लगी कोरोना की रफ्तार,लेकिम इस ज़िले में नहीं घटा कोरोना का प्रकोप, पढ़े जिलेवार रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की सख्ती का असर दिखने लगा है. पहले जहां कोरोना के नए मामले रोज 6 से 7 हजार और कभी 9 हजार के पार जा रहे थे वहीं, अब आंकड़ा एक हजार के करीब आ गया है. बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1003 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 30 मरीजों की मौत हुई है. बीते 24 घंटे में 2778 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। बता दें कि राज्य में 42 दिन बाद कोरोना से सबसे कम मरीजों की मौत दर्ज की गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के बाद 30 मरीजों की मौत हुई। जबकि इससे पहले 22 अप्रैल को 19 मरीजों की मौत कोरोना से हुई थी। तब से लेकर बुधवार तक मौत का आंकड़ा सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य में 1003 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 216 मरीज देहरादून जिले में मिले हैं जबकि 9 जिलों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या सौ से नीचे रही है...
पहाड़ में दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,एक की मौत 4 गंभीर घायल

पहाड़ में दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,एक की मौत 4 गंभीर घायल

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अल्मोड़ाः सल्ट विधानसभा में आज एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल हो गए. घायलों को रामनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सल्ट के बूढ़ाकोट में परचून की दुकान चलाने वाले मेहरबान सिंह अपने निजी काम के लिए अपनी कार से रामनगर के लिए निकले थे. कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे. भौनडांडा-रामनगर मार्ग पर कूपी के करीब घुमावदार मोड़ पर कार बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार चालक मेहरबान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है....