जज्बे को सलामः बेटे के गम में डूबे दादा दादी को पोते ने दी खुशी,स्वर्ण पदक के साथ मिला ब्रिगेड ऑफ गार्ड अवार्ड
दीपक सिंह को देख कुमाऊं वालों का सीना गर्व से हुआ चौड़ा, हल्द्वानी से ऑनलाइन दादा दादी को दिखाई परेड
भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आडट परेड के जरिये कमांडर दीपक सिंह बिनौली ने ड्रिल स्क्वायर पर जैसे ही कदम रखे, कुमाऊं वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने दीपक सिंह को स्वर्ण पदक व ब्रिगेड ऑफ गार्ड अवार्ड भेंट किया, पैतृक गांव अनोली मानू (धौलादेवी ब्लॉक) में गांव बिरादरी के लोग खुशी से झूम उठे। कोरोना से बेटे को खो देने के गम में डूबे दादा दादी का दुख प्रतिभावान पोते की उपलब्धि से कुछ कम हुआ।
दीपक सिंह को फौज में अधिकारी बनने की प्रेरणा नाइन-कुमाऊं रेजिमेंट (केआरसी) से अवकाश प्राप्त ऑनरी नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह बिनौली से विरासत में मिली। उसकी मां उमा देवी बिनौली भी उसे जज्बा दिया। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्...









