पहाड़ से गिरा बोल्डर,300 मीटर गहरी खाई में गिरे मजदूर, हादसे की खौफनाक तस्वीरे..
ढाई करोड़ की मशीन भी हुई क्षतिग्रस्त, 300 मीटर गहरी खाई में गिरे मजदूर, हादसे की खौफनाक तस्वीरे..
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में रविवार को हादसों का दिन रहा ।सुबह से ही दर्दनाक हादसों की खबरे सामने आ रही है। अब धारचूला स एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है । पिथौरागढ़ के धारचूला में लिपूलेख मोटर मार्ग में घटियाबागढ़ के पास शांति वन में जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से 3 व्यक्ति की हुई मौत होने की जानकारी मिल रही है ।
बता दें कि गर्ग एन्ड गर्ग कम्पनी के द्वारा घटयाबगड़ लिपुलेख मोटर मार्ग में मोटर मार्ग निर्माण का कार्य कराया जा रहा।आज निर्माण कार्य के लिए गर्बाधार से लखनपुर के लिए ड्रिल ऑटोमैटिक मशीन लेकर तीन लोग जा रहे थे। सुबह 9 बजे के करीब अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलवा आने से तीनों लोग बोल्डर के साथ 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से मोके पर ऑपरेटर स्टेनजिंग मिंग 23 निवासी देहर...







