पहाड़ का वीर सपूत बना सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में दौड़ी खुशी की लहर
देहरादून: जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी हैं, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आगे अभी सारा आसमान बाकी है...यही पंक्तियां भारतीय सेना में शामिल हुए युवा जांबाज अफसरों के लिए सटीक बैठती हैं. भारतीय सेना के जांबाज अफसरों ने आज अकादमी के कठिन प्रशिक्षण को तो सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, मगर अब नई चुनौतियों के साथ सरहदें उनका इंतजार कर रही हैं।
उत्तराखंड से आज 37 जवानों ने देश के लिए मर मिटने की कसम खाई है। इन्ही जवानों ने तल्ला चांदपुर पटी के ग्राम कुकडै के रजत नेगी भी शामिल है। रजत नेगी आज IMA देहरादून की पासिंग परेड में सेन्य अधिकारी बन गये है ' जिससे गाँव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देहरादून में पासिंग परेड के बाद लेफ्टिनेट रजत नेगी के पिता सुजाना सिंह नेगी प्रवक्ता राजकिय इंटर कॉलेज केदारूखाल तथा माता विमला नेगी खुशी के इस क्षण में आशीवाद देते देहराद...









