Friday, February 20News That Matters

Author: admin

पहाड़पुत्र अनिल बलूनी पहुंचे अपने पैतृक गांव, ढोल-दमाऊ से हुआ स्वागत; कहा- उत्तराखंड के विकास और सरोकार के लिए हूँ समर्पित

पहाड़पुत्र अनिल बलूनी पहुंचे अपने पैतृक गांव, ढोल-दमाऊ से हुआ स्वागत; कहा- उत्तराखंड के विकास और सरोकार के लिए हूँ समर्पित

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी डेढ़ साल बाद अपने कोट ब्लॉक जनपद पौड़ी स्थित पैतृक गांव नकोट पहुंचे। यहां उन्होंने मंगलवार की सुबह कुलदेवी की पूजा की और उसके बाद वह डांडा नागराजा के दर्शन करने भी गए। सांसद बलूनी पिछले समय लंबी बीमारी से जूझे और बीमारी को मात दी। चिकित्सकों की सलाह पर वह कोरोना संकट के चलते दिल्ली में ही रहे। उन्होंने इस बीच अपने गांव से अभियान के जरिये संपर्क बनाए रखा। सांसद अनिल बलूनी अपने गृह राज्य उत्तराखंड में विकास के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के लिए दिल्ली से दो जन शताब्दी ट्रेनों को मंजूर कराया है। एक साल पहले वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन उसके बाद उत्तराखंड के विकास के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं। अनिल बलूनी ने इस बार नए साल से पहले राज्य को बड़ी सौगात दी। अब उत्तराखंड को दिल्ली ...
सीएम त्रिवेंद्र ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, उत्तराखंड के कई मुद्दों पर हुई चर्चा, मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड शुरू किए जाने पर सीएम ने किया रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त

सीएम त्रिवेंद्र ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, उत्तराखंड के कई मुद्दों पर हुई चर्चा, मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड शुरू किए जाने पर सीएम ने किया रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से भेंट की।                                                                                                                                                                                                                                                                   मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को देहरादून में प्रस्तावित कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट सेंटर की अद्यतन सिथति की जानकारी देते हुए बताया कि कुंआवाला में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर के लिए रक्षा मंत्रालय को सशुल्क भूमि प्रस्तावित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट चैखुटिया में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी इसका बहुत महत्व है।       ...
उत्तराखंड: इन राज्यों से आने वाले लोगों को करवाना होगा कोरोना टेस्ट, डीएम ने दिए आदेश

उत्तराखंड: इन राज्यों से आने वाले लोगों को करवाना होगा कोरोना टेस्ट, डीएम ने दिए आदेश

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तराखंड में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाने लगी है। देश के अधिक कोरोना संक्रमण प्रभावित पांच राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की अब जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट व्यवस्था बनाई जा रही है। अब महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों की आशारोड़ी बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की जायेगी। देहरादून डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके लिए आदेश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम ने कोरोना जांच प्वाइंट फिर से बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह टीम हॉट स्पॉट पांच राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करेगी। गौरतलब है कि, इससे पहले कोरोन...
जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिले सीएम त्रिवेंद्र, उत्तराखंड में सीवेज शोधन संयंत्र समेत कई योजनाओं को मंजूरी देने का किया अनुरोध

जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिले सीएम त्रिवेंद्र, उत्तराखंड में सीवेज शोधन संयंत्र समेत कई योजनाओं को मंजूरी देने का किया अनुरोध

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में 6 सीवेज शोधन संयंत्र और सीवर लाईन (अनुमानित लागत 228 करोड़ 40 लाख रूपये) के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों पर 8 स्नान व मोक्ष घाट (अनुमानित लागत 22 करोड़ 04 लाख रूपये) के प्रस्ताव को भी स्वीकृति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखवाड़ परियोजना पर कैबिनेट क्लियरेंस  व किसाऊ परियोजना पर राज्यों के बीच में समझौता भी जल्द ही हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र पोषित बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत 1108 करोड़ 38 लाख रूपये की 38 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को वर्ष 2014-15 व 2015-16 में भारत सरकार द्वारा टेक्नो इकोनोमिक क...
कुंभ क्षेत्र में होंगे 10 हजार अस्थायी शौचालय, 1670 स्नानागार की भी व्यवस्था

कुंभ क्षेत्र में होंगे 10 हजार अस्थायी शौचालय, 1670 स्नानागार की भी व्यवस्था

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, हरिद्वार
कुंभ मेला क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। नोडल एजेंसी नगर निगम की ओर से इस दिशा में कवायद की जा रही है। मेला खत्म होने के बाद कार्यदायी संस्था को ही संपूर्ण मेला क्षेत्र की सफाई और समतलीकरण आदि कार्य करना होगा। 11 मार्च महाशिवरात्रि को पहला शाही स्नान होगा। लिहाजा मेला अधिष्ठान भी इसी अनुरूप अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बार संपूर्ण मेला क्षेत्र की सफाई से लेकर शौचालय और कूड़े के उठान और निस्तारण के लिए नगर नगर को नोडल एजेंसी बनाया गया है। बात मेला क्षेत्र में बनने वाले शौचालयों की करें तो संपूर्ण मेला क्षेत्र में 10,027 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। सके अलावा 6674 मूत्रालय और 1600 मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। मेला ड्यूटी को आए कार्मिकों के लिए 1670 स्नानागार की भी व्यवस्था रहेगी। उत्तर प्रदेश से अलग-अलग हिस्सों से मंगाए गए इन अस्थायी श...
उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है । इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट से जुडेंगे ।

उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है । इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट से जुडेंगे ।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है । इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट से जुडेंगे । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की। वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मज़बूत बनाने पर सहमति बनी।  साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में 'इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर' परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ...
“उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान को जोरदार समर्थन,21 दिनों में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स, ऐतिहासिक होगा आप पार्टी का ये अभियान – जुग रान,आप नेता

“उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान को जोरदार समर्थन,21 दिनों में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स, ऐतिहासिक होगा आप पार्टी का ये अभियान – जुग रान,आप नेता

Featured, Uncategorized, देहरादून
"उत्तराखंड में भी केजरीवाल" अभियान को जोरदार समर्थन,21 दिनों में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स, ऐतिहासिक होगा आप पार्टी का ये अभियान - जुग रान,आप नेता 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता चला रहे सदस्यता अभियान,आधे समय में पार किया लक्ष्य,कार्यकर्ताओं में उत्साह,जनता का मिल रहा पूरा समर्थन:जुग रान,आप नेता आप के 21 दिनों में 1 लाख का लक्ष्य पूरा होने पर किया उत्तराखंड की जनता का शुक्रिया,आने वाले समय में लोगों के बड़ी तादात में आप से जुड़ने की उम्मीद:रवींद्र जुग रान,आप नेता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा "उत्तराखंड में भी केजरीवाल" सदस्यता अभियान को 1 फरवरी को 70 विधानसभाओं के लिए हरी झंडी दिखाई थी और इस अभियान के तहत 45 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य था लेकिन आप के प्रति जनता के भरपूर समर्थन और आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से म...
चमोली आपदा में लापता लोग होंगे मृत घोषित, अधिसूचना जारी, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

चमोली आपदा में लापता लोग होंगे मृत घोषित, अधिसूचना जारी, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
देहरादून: विगत सात फरवरी को चमोली जिले में आई आपदा में लापता हुए लोगों को मृत घोषित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद अब लापता लोगों की परिजनों को मुआवजा मिलने में आसानी हो सकेगी। बता दें कि, चमोली आपदा में लापता हुए लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से गुमशुदगी के मानकों में छूट मांगी थी। चमोली जिले की ऋषिगंगा में आई बाढ़ से ऋषिगंगा प्रोजेक्ट और एनटीपीसी के विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई कर्मचारियों व मजदूर बह गए थे। इस हादसे में अभी तक कई लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीँ प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है, लेकिन प्रभावितों में बहुत बड़ी संख्या उनकी है जिनके अपनों का ...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हल्द्वानी में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा ,अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण  निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हल्द्वानी में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा ,अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल
हल्द्वानी: अपने तयशुदा कार्यक्रमानुसार सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ.धनसिंह रावत, विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित योजना एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए जनहित में अवमुक्त धनराशि का समय से शतप्रतिशत उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि फार्म मशीनरी बैंको का आवंटन जनपद के सभी क्षेत्रों में समान रूप से किया जाए और कृषि सिंचाई हेतु गूल के स्थान पर हाई डेंसिटी पाइप लाइन व्यवस्था पर कार्य किया जाये। उन्...
गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत हुई ‘केदारखण्ड’ झांकी संस्कृति विभाग के म्यूजियम में होगी संरक्षित

गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत हुई ‘केदारखण्ड’ झांकी संस्कृति विभाग के म्यूजियम में होगी संरक्षित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*संस्कृति विभाग के म्यूजियम में संरक्षित रखी गई ‘केदारखण्ड’ झांकी* *गणतंत्र दिवस पर तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत की गई थी उत्तराखण्ड की झांकी* इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत की गई उत्तराखण्ड की झांकी को गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के म्यूजियम/आडिटाॅरियम में रखा गया है। राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड द्वारा अनेक बार प्रतिभाग किया गया परंतु यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड की झांकी को पुरस्कुत किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसे राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए झांकी को संस्कृति विभाग के म्यूजियम में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए थे। सचिव पर्यटन, संस्कृति व सूचना दिलीप जावलकर ने गढ़ी कैंट में बन रहे संस्कृति विभाग के म्यूजियम/ आडिटाॅरियम का निरीक्षण कर झांकी को रखे जाने के लिए स्थान निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त झांकी के उचित रखरखाव के न...