श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 8.5 किलो का ट्यूमर
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग व सहयागी टीम ने एक महिला मरीज़ के पेट से साढ़े आठ किलो का ट्यूमर निकाला है। ढ़ाई घण्टे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला के अण्डाशय का ट्यूमर (ओवरी ट्यूमर) निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत ठीक है।
काबिले गौर है कि 50 वर्षीय महिला निवासी मुज्जफरनगर को 26 मई को परिजन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। महिला को पेट फूलने व पेट में तेज़ दर्द की शिकायत के साथ लाया गया। बीमारी के कारण पेट सामान्य अवस्था से असामान्य रूप में फूला हुआ था। अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग ने प्रारम्भिक जाॅच में पाया कि महिला को अण्डाशय का ट्यूमर है। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को ओवेरियन सिस्ट एडीनोमा कहते हैं। शुक्रवार को डाॅ पंकज गर्ग की देखरेख में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में साढ़े आठ किलो का ट्यूमर निकाल...









