Sunday, May 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर हाईटेक नकल गिरोह बेनकाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर हाईटेक नकल गिरोह बेनकाब

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर हाईटेक नकल गिरोह बेनकाब देहरादून। उत्तराखण्ड में अब नकल माफियाओं के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद से लगातार बड़े-बड़े गिरोहों के भांडे फूट रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक बार फिर हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश कर साफ संदेश दे दिया है कि “भर्ती परीक्षाओं से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।”भारत सरकार द्वारा 13 फरवरी 2026 को आयोजित Staff Selection Commission (SSC) मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान देहरादून स्थित एक परीक्षा केंद्र पर आधुनिक तकनीक से नकल कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया।सेफ्टी टैंक के नीचे छुपा था नकल का अड्डाएसटीएफ उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में मह...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अप...
दरबार श्री गुरु राम राय जी के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव 10 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया

दरबार श्री गुरु राम राय जी के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव 10 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया

Uncategorized
दरबार श्री गुरु राम राय जी के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव 10 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया दरबार श्री गुरु राम राय जी के पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी का 26वां प्रकटोत्सव 10 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पूरा श्री दरबार साहिब परिसर आध्यात्मिक उल्लास, गुरु सिमरन और भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर महाराज जी को प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं श्री दरबार साहिब पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों तथा आम श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री महाराज जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता (फूड फेस्ट) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति एवं सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली तथा फूड फेस्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 07 फरवरी को विश्वविद...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में एमआरआई, सीटी स्कैन सहित सभी जांचें निःशुल्क

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में एमआरआई, सीटी स्कैन सहित सभी जांचें निःशुल्क

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की प्रेरणा से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में एमआरआई, सीटी स्कैन सहित सभी जांचें निःशुल्क देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि मरीज सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान आज दिनांक 05 फरबरी दिन बृहस्पतिवार 2026 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 34वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पार्षद संतोख सिंह नागपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित किया गया । संजीव विज (मीडिया प्रभारी, भाजपा) द्वारा बताया गया कि आयोजन में मुख्य रूप से राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजान दास, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल एवं महानगर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, हरीश डोरा, अर्चित डावर, सुनील मैसन व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल पार्षद, विजय कोहली, योगेश व्यास, हरजीत सिंह, सतीश साहनी, रमन अलग, चंदन दुआ, तरनदीप सिंह मनी, दीपक ग्रोवर आदि...
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Uncategorized
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेशअस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथा कैंसर जागरूकता और रोकथाम में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला।...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेंसांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेंसांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेंसांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बुधवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं ...
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून ने रचा इतिहास, गॉलब्लैडर कैंसर के अत्यंत जटिल मामले में मल्टीविसरल सर्जरी से बचाई मरीज की जान

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून ने रचा इतिहास, गॉलब्लैडर कैंसर के अत्यंत जटिल मामले में मल्टीविसरल सर्जरी से बचाई मरीज की जान

Uncategorized
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून ने रचा इतिहास, गॉलब्लैडर कैंसर के अत्यंत जटिल मामले में मल्टीविसरल सर्जरी से बचाई मरीज की जान देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने असंभव माने जाने वाले मामलों में भी नई उम्मीद जगा दी है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 40 वर्षीय पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर मरीज की अत्यंत जटिल और बहु-अंगों को शामिल करने वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसे अब तक ऑपरेशन योग्य नहीं माना जाता था। यह मामला इस लिए भी महत्वपूर्णं है क्योंकि मरीज में कैंसर पित्ताशय से फैलकर लिवर, पित्त नली, डुओडेनम, पैनक्रियास, बड़ी आंत और पेट की दीवार तक पहुंच चुका था। उत्तराखण्ड सहित देश के कई बड़े अस्पतालों में मरीज़ को इलाज से इनकार किया जा चुका था।ऐस...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रन फॉर कैंसर अवेयरनेस में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रन फॉर कैंसर अवेयरनेस में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी

Uncategorized
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रन फॉर कैंसर अवेयरनेस में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी, तथा श्री गुरु राम राय इं...