Monday, March 16News That Matters

देहरादून

प्रदेश के सभी पत्रकारों के कोविड वैक्सीनैशन का मुख्यमंत्री का निर्देश

प्रदेश के सभी पत्रकारों के कोविड वैक्सीनैशन का मुख्यमंत्री का निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश के सभी पत्रकारों के कोविड वैक्सीनैशन का मुख्यमंत्री का निर्देश मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश दिये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण/ जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यों हेतु फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तिथि तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े विभिन्न कार्यो में सही सूचनाओं का सम्प्रेषण/जागरूकता में सम्मिलत रहे है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पत्रकारों/ मीडिया संस्थानों के प्र...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और  बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में किया वर्चुअल प्रतिभाग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और  बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में किया वर्चुअल प्रतिभाग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और  बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में किया वर्चुअल प्रतिभाग कोविड-19 में फर्जी बिलों की शिकायत और नमामि गंगे में गड़बड़ियों की शिकायत पर जिलाधिकारी को 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला (रैथल, भटवाङी और  बारसू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में वर्चुअल प्रतिभाग किया और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। चौपाल में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 में फर्जी बिलों की शिकायत और नमामि गंगे में गड़बड़ियों की शिका...
श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, रविवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, इस बार परिवर्तित व छोटा रहेगा नगर परिक्रमा का रूट

श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, रविवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, इस बार परिवर्तित व छोटा रहेगा नगर परिक्रमा का रूट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद रविवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, इस बार परिवर्तित व छोटा रहेगा नगर परिक्रमा का रूट देहरादून। शुक्रवार को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद शनिवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल-पहल रही। आज सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें पहुंचीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका व मनौतियों मांगी। श्री महाराज जी ने अपने उद्बोधन में संगतों को आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के...
सीएम तीरथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को शीघ्रता व समय पर मिलना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएम तीरथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को शीघ्रता व समय पर मिलना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में विभागीय अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को शीघ्रता से और समय पर मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्रीजी ने जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के अभी भवन नहीं बने हैं, उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने, भारत सरकार द्वारा आईसीडीएस के अंतर्गत दिए जाने वाले बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग करने और टेक होम राशन का समय पर वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य राज्यमंत्री - स्वतंत्र प्रभार, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एचसी सेमवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फोकस- शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य बने उत्तराखंड, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फोकस- शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य बने उत्तराखंड, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ लगातार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे है. मुख्यमंत्री तीरथ का फोकस है. उत्तराखंड शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य बने. इसके लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार करने और टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान देने के उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए. वही कुम्भ के दृष्टिगत हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों को अधिक से अधिक टेस्टिंग, बार्डर पर स्थापित किए जाने वाले चेकिंग स्थलों पर रूकने, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी मुख्यमंत्री तीरथ ने अफसरो को निर्देश दिए है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ ने गांवों में रह रहे बुजुर्गों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था ग्राम स्तर तक करने के भी निर्देश दिए।...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रात्रि चौपाल में वर्चुअली सुनी आमजन की समस्या, अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रात्रि चौपाल में वर्चुअली सुनी आमजन की समस्या, अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुरस्थ क्षेत्र में चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, दुगड्डा में आयोजित रात्रि चौपाल में वर्चुअल तरीके से प्रतिभाग किया। चौपाल में आई 21 समस्याओं से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं को दिन रात एक करके समाधान करना है। सभी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी दुरस्थ क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करें। कोई भी समस्या समाधान हेतु 01 माह से उपर का समय नही लगना चाहिए। राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारियों को 75 दिन का वर्क प्लान बनाने के निर्देश दिए गये हैं। रात्रि चौपाल में ब्लॉक प्रमुख सुश्री रूची कैन्त...
श्री दरबार साहिब पहुंचने लगी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को किया कोरोना वायरस के प्रति जागरूक

श्री दरबार साहिब पहुंचने लगी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को किया कोरोना वायरस के प्रति जागरूक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
श्री दरबार साहिब पहुंचने लगी संगतें गिलाफ सिलने का काम शुरू बिना आरटीपीसीआर जाॅच के पहुंचे श्रद्धालुओं को हाथ जोड़कर जाॅच करवाने के लिए भेजा कोरोना महामारी के इस दौर में सभी से की सहयोग की अपील देहरादून: दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, झण्डा साहिब परिसर में संगतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को पंजाब व अन्य समीपवर्ती राज्यों से संगतें पहुंचीं। श्रीझण्डा मेला आयोजन समिति की ओर से सभी संगतों व श्रद्धालुओं से बार बार अपील की जा रही है कि आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही श्री दरबार साहिब में प्रवेश सुनिश्चित करें, रिपोर्ट 72 घण्टे से पुरानी न हो। ऐसे श्रद्धालु जो मंगलवार को बिना आरटी-पीसीआर जाॅच रिपोर्ट के आए थे, मेला आयोजन समिति सदस्यों ने उन्हें हाथ जोड़ कर आग्रह किया व आरटीपीसीआर जाॅच करवाने के लिए उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल भेजा। काबिलेगौर है कि इस ...
निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय: मुख्यमंत्री

निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय: मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाय -मुख्यमंत्री बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती बरती जाय विद्युत हानि को कम किये जाने के प्रयास किये जाए वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाय देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाय। उन्होंने ऊर्जा विभाग के सभी निगमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाय। इसमें संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कारवाई भी की जाय। विद्युत चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था की जाय। मुख...
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगीः मुख्यमंत्री* *वर्चुअली ही मीडिया से रूबरू हुए सीएम तीरथ सिंह रावत,  पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब* *प्रदेश में तीन मेडिकल कालेजों में जल्द शुरू हो जाएगा काम* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया से वर्चुअली रूबरू हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का फोकस है। कहा कि प्रदेश में रूद्रपुर, हरिद्वार व पिथोरागढ़ में मेडिकल कालेज पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, पेयजल जैसी सुविधाओं की बेहतरी के साथ ही पलायन पर कैसे रोक लगाई जाए, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। नई संभावनाएं तलाशने के लिए हर विभाग से फीडबैक लिया जा रहा ह...
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का विस चुनाव में लिया जाएगा सक्रिय सहयोग

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का विस चुनाव में लिया जाएगा सक्रिय सहयोग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
केंद्रीय आलाकमान करेगा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का केंद्र में उपयोग , विधानसभा चुनावों में भी दी जाएगी जिम्मेदारी:- दुष्यंत गौतम प्रदेश प्रभारी बीजेपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत के बारे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चिंता कर रहा है। रावत को हटाने के कारण से संबंधित सवाल को टालते हुए उन्होंने यह बात कही। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीरथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। चुनाव में संगठन के साथ बेहतर तालमेल के लिए सभी मंत्रियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव ...