Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखंड

बड़ी खबर : यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग कराएगा  एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेण्डर जारी किया जाएगा.. पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग कराएगा एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेण्डर जारी किया जाएगा.. पढ़ें पूरी खबर

Featured, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. ने कहा है यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेण्डर जारी किया जाएगा।   उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि मा० केबिनेट की बैठक दिनांक 09 सितम्बर, 2022 में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर अग्रेतर विभिन्न कार्यवाहियाँ प्रारम्भ कर दी गयी हैं, जो कि निम्नवत हैं: (क) दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की आहूत बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखण्ड लोक से...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि,"पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।" । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडि...
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाय।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाय।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने दिये आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश।* *आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के लिये राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की मदद लेने के दिये निर्देश।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी तथा सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के ब...
मुख्यमंत्री धामी का एक्शन  : शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित कर डाला

मुख्यमंत्री धामी का एक्शन : शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित कर डाला

Featured, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है* मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसमें जो भी दोषी या लापरवाह पाया जाए उस पर कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश मे कहा गया है कि दिनांक 09.09.2022 को जनपद हरिद्वार के क्षेत्र-3 लक्सर के अन्तर्गत ग्राम फूलगढ़ एवं शिवगढ़ थाना-पथरी में मंदिरा के सेवन से हुई जनहानि होना ज्ञात हुआ। इस सम्बन्ध में अपर आबकारी आयुक्त (ई०आई०बी०) मुख्यालय की प्राथमिक आख्...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिये खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिये खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिये खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रही है, युवाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, हमारे युवा मनोयोग से खेले और अच्छा प्रदर्शन करें तथा देश व प्रदेश के लिये अधिक से अधिक मैडल प्राप्त करें। इस दिशा में उनकी प्रतिभाओं को निखारने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिये बेहतर खेल प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। खिलाडियों के हित में जो भी बेहतर प्रावधान करने जरूरी होंगे वह किये जायेंगे, हम नई खेल नीति लेकर आये हैं। नई खेल नीति में भी प्रावधान किया गया है जिन बच्चों में प्रतिभा व योग्यता है वह आगे आ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण  18 निर्णय पढ़े विस्तार से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण 18 निर्णय पढ़े विस्तार से

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के सभी 18 निर्णय पढ़े विस्तार से 1. भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में वर्णित सेटबैक एवं भू-आच्छादन के मध्य संगति स्थापित करने के उद्देश्य से 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से कम वाले एकल आवासीय भवन बनाने हेतु नेशनल बिल्डिंग कोड या उत्तराखंड सरकार के आवास घर के नियम में किसी एक विकल्प को चुनकर अपने भवन बना सकते है। 2. वित्त विभाग के अंतर्गत जी0एस0टी0 बिल को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना, ‘‘बिल लाओ और ईनाम पाओ’’ की योजना प्रारंभ की जाएगी। 3. शहरी विभाग के अंतर्गत नगर पालिका के लिए एकाउंटिंग मैनुअल में एकरूपता लाने के लिए नियमावली में परिवर्तन किया जाएगा। 4. शहरी विभाग के अंतर्गत नगर निगम के लिए एकाउंटिंग मैनुअल में एकरूपता लाने के लिए नियमावली में परिवर्तन किया जाएगा। 5. खाद्य विभाग के अंतर्गत संयुक्त नियंत्रक, उप नियंत्रक, सहायक नियंत्रक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नालों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का हर सम्भव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नालों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का हर सम्भव प्रयास करेगी।

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हिमालय के संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई एवं श्रीमद्भागवत गीता के ऊपर संक्षेप व सरल भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नालों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का हर सम्भव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार के दोनों दायित्व तय हैं, जहां एक ओर हिमालय के संरक्षण के प्रति गंभीर रहना है, तो दूसरी ओर विकास...
धामी  कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला  :7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा,भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए  हरसंभव कदम उठा रहे पुष्कर

धामी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला :7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा,भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे पुष्कर

Featured, उत्तराखंड
  उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरितकैबिनेट ने किया प्रस्ताव पारित   पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरितकैबिनेट ने किया प्रस्ताव पारित *भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: सीएम पुष्कर सिंह धामी* उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित करने के सम्बंध में आज कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो गया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश हैं कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शीघ...
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे धामी हुए पास, उतर रहे अपेक्षाओं पर खरे: वंशीधर भगत

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे धामी हुए पास, उतर रहे अपेक्षाओं पर खरे: वंशीधर भगत

Featured, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे धामी हुए पास, उतर रहे अपेक्षाओं पर खरे: वंशीधरभगत देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे पास हुए हैं और निश्चित रूप से उनके नेतृत्व मे राज्य विकास की ओर अग्रसर है।  भगत ने कहा कि भर्ती गड़बड़ियों की जांच को लेकर जिस तरह से धामी ने समय रहते और शिकायतों का संज्ञान लिया वह एक बेहद संवेदनशील और अच्छे नेतृत्वकर्ता के गुण है। भगत ने कहा कि धामी गहन विचार विमर्श के बाद निर्णय ले रहे है और इससे बेहतर नतीजे सामने भी आ रहे है। भ्रष्टाचारी जिस तरह सलाखों के भीतर पहुच रहे है उससे युवा बेहतर कल के लिए आशाविंत है और उनका भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नेत्र दोष की बीमारी पहले से है, क्योंकि उसे विकास नजर नही आता है। पहले...
मुख्यमंत्री धामी का बयान:  भर्ती प्रक्रिया फिर होगी प्रारंभ.. प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी का बयान: भर्ती प्रक्रिया फिर होगी प्रारंभ.. प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा।

Featured, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी
मुख्यमंत्री धामी का बयान भर्ती प्रक्रिया फिर होगी प्रारंभ प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारे भाई बहन जो परीक्षार्थी है उनकी परीक्षाओं में कोई विलम्ब न हो, साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिये लम्बित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी जिसमें समूह ग के 7 हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होनी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्ती के प्रकरणों में पायी गई अनियमितताओं की...