Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
• *मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित।* • *मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को प्रदान की 15 लाख की धनराशि।* • *लक्ष्य सेन के माता पिता को भी किया सम्मानित।* • *नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के किए गये हैं प्रयास* • *राज्य में की जायेगी महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रद...
केन्द्र सरकार राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज

केन्द्र सरकार राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*लोनिवि मंत्री ने दी रायपुर को 290.08 लाख की सौगात* *केन्द्र राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रविवार को राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने वाले पुल के साथ साथ अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार से राजीव नगर तक सड़क निमार्ण का लोकार्पण किया। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रायपुर में 257.86 लाख की लागत से बने राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने हेतु 30 मी. स्टान प्रीस्ट्रैस्ड आर.सी.सी. पुल एवं 66 मी. आर.सी.सी. डक्ट के पंहुच मार्ग के साथ साथ 34.22 लाख की धनराशि से बने अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहा...
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र दिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र दिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजधानी में गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों, विस्तारकों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली | इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों से चुनाव की दृष्टि से 28 बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए, “बूथ जीता, चुनाव जीता” मूल मंत्र दिया ।    उत्तराखंड भाजपा ने आज गढ़वाल मण्डल के 7 जिलों की सभी विधानसभाओ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में किया । देहारादून के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक के पहले सत्र में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों व दूसरे सत्र में देहरादून, हरिद्वार जनपद के विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों व हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से आए 200 प्रवासी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । चुनाव की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेशा...
उत्तराखंड:यहाँ 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, चालक समेत तीन की मौत

उत्तराखंड:यहाँ 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, चालक समेत तीन की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
ख़बर उत्तरकाशी जिले से जहाँ असी गंगा घाटी के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव के कार्य में लगी है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर अगोड़ा गांव जा रही यूटिलिटी भंकोली के निकट अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे में गाड़ी सवार शांतिलाल पुत्र बालम लाल (45 वर्ष) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी, जसपाल सिंह पुत्र रामचंद्र (35 वर्ष) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी और वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल (39 वर्ष) निवासी अगोड़ा तहसील भटवाड़ी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है । घटना की सूचना पर आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई है।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। इस दौरान मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। सीएम के नन्दानगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। साथ ही घाट ब्लाक का नाम नन्दानगर रखने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमत्री ने सर्व...
उत्तराखंड:आखिर कल कैबिनेट में हुआ क्या था, सुबोध उनियाल बता रहे सच्चाई

उत्तराखंड:आखिर कल कैबिनेट में हुआ क्या था, सुबोध उनियाल बता रहे सच्चाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राज्य की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मी तेज़ हुई है।कैबिनेट बैठक से नाराज होकर बाहर निकले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड की सियासत गरमा दी है। कैबिनेट से इस्तीफे की चर्चाओ के बीच पार्टी संगठन से लेकर शासकीय प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी https://youtu.be/cRbt_7RB2Ic प्रतिक्रिया दी है।कहा यह भी जा रहा है कि हरक सिंह रावत प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक इसे सिरे से नकार रहे हैं। मदन कौशिक ने कहा है कि अपने क्षेत्र के काम को लेकर हरक सिंह की नाराजगी रही है प्रेशर पॉलिटिक्स जैसी कोई चीज नहीं है। और किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हुए बम्पर प्रोमोशन, देखे लिस्ट

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हुए बम्पर प्रोमोशन, देखे लिस्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा के शैक्षिक संवर्ग के निम्नांकित कार्मिकों को विभागीय चयन समिति की संस्तुति के उपरान्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या रा०इ०का० / राबा०३०का० के पद (वेतन लेवल-12 वेतनमान – 78800-209200) पर अस्थायी रूप से पदोन्नत कर स्तम्भ 4 में उल्लिखित स्थान पर तात्कालिक प्रभाव से एतदद्वारा पदस्थापित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान..  ...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह क ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये, जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 08 कार्यों / क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही ...
धामी कैबिनेट में  इन 41 फैसलों पर लगी मुहर, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी जानकरी

धामी कैबिनेट में इन 41 फैसलों पर लगी मुहर, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी जानकरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। 1. उत्तराखण्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापन नियमावली, 2015 संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी। 2. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा नियमावली 2021 संशोधन को मंजूरी। 3. कोविड 19 की तीसरी लहर के तहत कार्यों के संपादन में अधिप्राप्ति नियमावली में छूट जारी रहेगी। 4. उत्तराखण्ड राज्य निधि विज्ञान प्रयोगशाला और राजपत्रित तकनीकी समूह ख सेवा नियमावली 2021 मंजूरी 5. आयकर विभाग द्वारा उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वर्ष 2008-09 से 2014-15 तक के लिए लिए गए ब्याज सहित कर को वापस करने हेतु चार्टड अकाउन्टेंट की सेवा को मंजूरी। 6. उत्तराखण्ड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम 2012 के अनुसार रूद्रप्रयाग एवं पौड़ी जनपद के संबंध में अधिसूचना को मंजूरी। 7. उत्तराखण्ड मजदूरी संहिता नियम 2021 को मंजूरी। 8. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में उद्यान विका...
सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान

सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सिर फुट्टवल और गुटबाजी, यही है कांग्रेस में लोकतंत्र : चौहान देहरादून 24 दिसम्बर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में हुई मारपीट को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और खुद को लोकतान्त्रिक कहने वाली कांग्रेस का यही असली चेहरा है। गुटों में बंटी कांग्रेस में नेताओं और समर्थकों के बीच ऐसी घटना होना आम बात है। स्वघोषित चाहत हरीश रावत को भी कांग्रेस ने ठुकरा दिया और अब पार्टी में सिर फुट्टवल की स्थिति है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों से भटक गई कांग्रेस को पहले जनता ने 2017 में सबक सिखाया,लेकिन वह नहीं चेती। गुटबाजी इस कदर हावी रही की सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं बोल पाये,क्योंकि वहां पर भी दहाई के अंक में कई गुट थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भी खामोश रहे। पूरे पांच साल जन मुद्दों पर ख़ामोशी के बाद अब मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई जो कि हास्यास्पद है। कांग्रे...