Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखंड

माता मंगला रावत  एवं महंत देवेंद्र दास को D.Lit की उपाधि से अलंकृत करेगा दून  विश्व विद्यालय

माता मंगला रावत  एवं महंत देवेंद्र दास को D.Lit की उपाधि से अलंकृत करेगा दून  विश्व विद्यालय

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब
माता मंगला रावत  एवं महंत देवेंद्र दास को D.Lit की उपाधि से अलंकृत करेगा दून  विश्व विद्यालय देहरादून, 13  दिसंबर दून विश्वविद्यालय 15 दिसंबर को होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह में माता मंगला जी एवं श्री महंत  देवेंद्र दास जी महाराज जी को (गद्दी नशीन, गुरु राम राय दरबार) को डी-लिट की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा. विश्वविद्यालय के इस द्वितीय दीक्षांत समारोह में 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के स्नातक (ऑनर्स) एवं परास्नातक (इंटीग्रेटेड) विद्यार्थियों को कुलाधिपति श्री राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में उपाधियां प्रदान की जाएंगी. साथ ही पिछले 4 वर्षों के विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक  के विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले 93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित भी किया जाएगा. इस अवसर में उन सभी शोध विद्यार्थियों को पीएचडी एवं एमफिल ...
उत्तराखंड: में एक बार फिर बदलेगा मौसम ,15 से पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान

उत्तराखंड: में एक बार फिर बदलेगा मौसम ,15 से पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में 15 और 16 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में इस समय कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा और धुंध होने से धूप के ताप में कमी आई है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच छह दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि 15 और 16 दिसंबर को ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है।  मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। अत्यधिक पाला वाहन रपटने की वजह बन सकता है।...
उत्तराखंड:यहाँ पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

उत्तराखंड:यहाँ पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर रुद्रपुर से  जहाँ पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही ने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आरटीओ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाजानकारी देते हुए आरटीओ चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात 30 वर्षीय उमेश चंद्र छड़ायल हल्द्वानी में रहते थे। रविवार सुबह उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उमेश ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि उमेश चंद्र 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस की माने तो उमेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह 30 नवंबर से ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उमेश की करीब सात म...
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।...
देहरादून: नही रहे बीजेपी के वरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर आज हो गया स्वर्गवास,सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून: नही रहे बीजेपी के वरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर आज हो गया स्वर्गवास,सीएम धामी ने जताया शोक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
बहुत ही दुःखद खबर उत्तराखंड के वरिष्ठम विधायक विकास पुरुष हम सबके मार्गदर्शक हरबंस कपूर स्वर्गवास हो गया है हरबंस कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा की विधायक रहे हैं ऐसे में उनके निधन से उत्तराखंड को बहुत ही बड़ा झटका लगा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंच रहे उनके घर बीजेपी को उनके जाने से एक बड़ा झटका लगा है उनकी विधानसभा में जगह कोई लेने की स्थिति में भी नहीं है...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाराणसी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाराणसी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी वाराणसी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री राज्य में संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों, योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनाई गई प्रक्रियाओं एवं इस दिशा में आने वाली चुनौतियों के निराकरण के लिये किये जा रहे प्रयास आदि के सम्बन्ध में योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागीय सचिवों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  न...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रूद्रपुर में लघु उद्योग व्यापार मण्डल एवं सर्वसमाज कल्याण समिति द्वारा फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प में आयोजित 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने 24 दम्पतियों को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा दान कन्या दान है, विश्व में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिवार में सभी आपसी स्नेह एवं प्रेम से रहें, सभी का जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्सव है। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा कराये जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब गरीब की बेटी की शादी के खर्च से रिश्तेदार भी घबराते थे, लेकिन आज समाज के बुद्धिजीवियों एवं समितियों के ऐसे सहयोग एवं ...
मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ,एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ,एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक मदन कौशिक ने रविवार को ऊंचा पुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।          मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।           मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन,हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन,हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन 37 साल के अनुभव में पहली बार हार्ट सर्जन ने देखी ऐसी जटिल हार्ट संरचना महिला के हार्ट में जन्मजात असामान्य संरचना से मरीज़ बेहर परेशानी थीं हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य देहरादून श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक 53 महिला के असाधारण हार्ट की सर्जरी के बाद उन्हें नया जीवन मिला। महिला के हार्ट में जन्म से कुछ संरचनाएं असामान्य थीं। मेडिकल सांइस में इस बीमारी को लेफ्ट सरकमफलक्स कोरोनरी आर्टरी से कोरोनरी साइनबस व लेफ्ट सुपीरियर वैना कावा फिस्टुला कहते हैं। बीमारी के कारण लंबे समय से सांस फूलना, दिल की धड़कन का तेज़ होना, छाती में दर्द, पूरे शरीर में सूजन व बेचेनी रहना जैसी परेशानियां थीं, कई वर्षों से महिला मरीज़ दवाओं पर निर्भर थीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सीटीवीएस (काॅर्डियक थ...
लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री धामी ने दिया 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण का तोहफा

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री धामी ने दिया 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण का तोहफा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत के 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य ल...