उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस : विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रतिष्ठित लोगों को किया जायेगा पुरस्कृत,उत्तराखण्ड महोत्सव का हो बेहतर ढंग से आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।* *कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन पर दिया जाए ध्यान
उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस।
सात दिनों तक होगा महोत्सव का आयोजन।
गांव से लेकर राजधानी तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
.राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार की होगी शुरूआत।
*विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रतिष्ठित लोगों को किया जायेगा पुरस्कृत।*
*उत्तराखण्ड महोत्सव का हो बेहतर ढंग से आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।*
*कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन पर दिया जाए ध्यान।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। एक सप्त...









