दुःखदः बागेश्वर में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, एक मासूम सहित दो की मौत ,कई घायल
घर में सो रहा था परिवार अचानक काल बनकर गिरा पेड़, उजाड़ दिया पूरा परिवार
बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में उस समय कोहराम मच गया जब लगातार बरसात के बाद एक मकान में विशालकाय पेड़ गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।जबकि कई लोग घायल हो गए है। बता दे कि इस घटना के समय परिवार सो रहा था। फिर इस घटना के बाद की चीख पुकार मच गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों की मौत हो गई है.।गुनाकोट में एक मकान के ऊपर पेड़ गिरने से एक महिला व बच्चे की मौत हो गई।
वही उपजिलाधिकारी को सूचना मिली तो उन्होंने राजस्व टीम सहित व पुलिस की टीम को मौके पर पहुंचा। सुबह आज तड़के लगभग साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे पर बचाव दल पहुंच गया है। व घायलों व मृतकों को मलबे से निकाल लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस व चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए हैं हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं। गुनाकोट के प्रधान ...








