मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौकीदारों की भांति राजस्व के ग्राम प्रहरियों के मानदेय रू0 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 मानदेय कर दिया गया है
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौकीदारों की भांति राजस्व के ग्राम प्रहरियों के मानदेय रू0 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 मानदेय कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने जिन विभागों के अन्तर्गत कार्यों को वित्तीय स्वीकृतियां दी है उनमेंः-
*लोक निर्माण विभाग-* मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत विधान सभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में 03 मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य के प्रथम चरण हेतु 166.64 लाख रूपये, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा धारचूला में 03 कार्यों हेतु 2084.48 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के बेतालघाट में बिडारी से पोखरा घाट के नवनिर्माण कार्य हेतु 264.75 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
*आपदा प्रबंधन पुर्नवास-* मुख्यमंत्री ने आपदा प्र...









