श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तराखण्ड का पहला पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन सेंटर (व्यायामशाला) शुरू
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तराखण्ड का पहला
पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन सेंटर (व्यायामशाला) शुरू
विशेषज्ञ ट्रेनर्स की देखरेख में श्वास रोगियों के लिए अभ्यास की सुविधा
एक से दो हफ्ते की अभ्यास प्रक्रिया के बाद मरीजों को मिलने लगता है़े फायदा
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तराखण्ड का पहला पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन सेंटर (व्यायामशाला) शुरू हो गया है। सांस के गम्भीर मरीजों को भर्ती रहने व ओपीडी उपचार के दौरान विशेष सांसों के व्यायाम द्वारा उपचार उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से इस सेंटर की स्थापना अस्पताल में की गई है। सेंटर की विशेषज्ञ टीम की देखरेख में रेसपिरेट्री मसल्स को मजबूत बनाने व सांस फूलने की समस्या से ग्रसित मरीजों को दवाओं के उपचार के साथ साथ सांसों के विशेष अभ्यास सेंटर में करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ छाती एवम् श्वास रोग व...









