रविवार को 878 नए कोरोना मरीज मिले। 491 पहुंची मरने वालों की संख्या
देहरादूनः उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 878 नए मरीज मिले। जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 40963 हो चुकी है। उत्तराखंड में 27828 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 12455 एक्टिव केस हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 491 पहुंच चुका है।
देहरादून में रविवार को फिर से रिकॉर्ड 408 कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही उधमसिंह नगर में 11, हरिद्वार में 176, नैनीताल में 48, पौड़ी में 55, पिथौरागढ़ में 3 1, रुद्रप्रयाग में 13, चमोली में 14, टिहरी में 48, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 2, चंपावत में 11, उत्तरकाशी में 44 संक्रमित मरीज मिले। उधर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जांच रिपोर्ट शेयर की है। उन्होंने हाल ही में संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करवाने को भी कहा है।...









