मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, खबर रोजगार से, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, देहरादून, पहाड़ की बात, हरिद्वार
देहरादून 14 जून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में श...








