Tuesday, March 24News That Matters

देहरादून

दुःखद खबर छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, दो युवक घायल

दुःखद खबर छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, दो युवक घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: राजपुर क्षेत्र में जोहड़ी रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें सवार सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि नई बस्ती जैतनवाला निवासी सौरव रोका सेना में जवान थे। वह असम में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त अमर नेगी और हिमांशु थापा के साथ रात साढ़े 10 बजे जाखन से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जोहड़ी रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में सौरव, अमर और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमर और हिमांशु का अस्पताल में उपचार चल रहा है।...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम ने दिए फागुनी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश* *पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शिव भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने को कहा* देहरादून। हरिद्वार में फागुनी कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कांवड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और शिव भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।     आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है जिसको लेकर फागुनी कांवड़ की शुरुआत हो चली है। फागुनी कांवड़ में भगवान शिव के भक्त धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित हर की पैड़ी पहुंच कर अपनी मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए कांवड़ उठा कर अपने अपने शहर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार से पैदल यात्रा कर गंगा से जल भरकर अपने शहर अथवा गांव के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने की परम्...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्वर्गीय लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब की पहली प्रस्तुति के रूप में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 यू0एस0 रावत ने प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और क्लब कोऑर्डिनेटर को इस प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए शुभकामना दी।   विश्वविद्यालय क्लब की संयोजक डॉ0 प्रोफ़ेसर मालविका कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय कार्यक्रम को सांस्कृतिक क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके कोऑर्डिनेटर डॉ0 प्रिया पांड...
सियाचिन में बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

सियाचिन में बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डोईवाला (देहरादून): सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लया गया।   हरिद्वार गंगा तट पर होगा बलिदानी जगेंद्र सिंह चौहान का अंतिम संस्कार   उनके मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्थिव शरीर को सेना के विमान से गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से जगेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर को शाम करीब तीन बजे रुड़की एमएच पहुंचाया गया। रुड़की से बलिदानी जगेंद्र के पार्थिव शरीर को सुबह आठ बजे डोईवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया। इसके पश्चात हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।...
आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी

आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
‘आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पुरोहितवाला पहुंचे, गणेश जोशी।* आज मसूरी विधायक और और राज्य सरकार के कौबिनेट मंत्री गणेश जोशी वीरपुर सैन्य क्षेत्र मैं बसे पुरोहित वाला में आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि, भगवान का शुक्र है आकाशीय बिजली गिरने से जान की कोई क्षति नहीं हुई, रोहित वाला के मंदिर को तथा पास के एक पेड़ को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री, भूपेंद्र कथैत, इन्स्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।...
देवभूमि का एक और लाल देश सेवा के लिए शहीद,सीमा से आई बुरी खबर

देवभूमि का एक और लाल देश सेवा के लिए शहीद,सीमा से आई बुरी खबर

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया जी हां शहादत की खबर सीधा सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है जहा हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादूंन,देश का लाल सियाचिन गलेश्यर में शहीद हो गए उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे. उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं. जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी. उनकी माता श्रीमती विमला देवी है. शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान की उम्र 35 वर्ष थी वह विवाहित थे उनकी पत्नी का नाम श्रीमती किरण चौहान है  कल रात्रि सेना द्वार...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का किया नाम रोशन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का किया नाम रोशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत शिक्षकों के मार्ग निर्देशन मे वर्ष 2022 की नेट परीक्षा के परिणाम में योग विभाग के 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया | इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों ने योग विज्ञान विभाग में कार्यरत अपने शिक्षकों को दिया| इस अवसर पर श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया| चयनित छात्रों में पूजा बोरा शोधार्थी योग विभाग, पूर्वा जेन, गर्वित चौधरी एमएससी तृतीय सत्र के छात्र सम्मिलित है| इस उपलब्धि पर संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सरस्वती काला ने इस गौरवान्वित उपलब्धि से सभी छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी | इस अवसर पर विभागाध्यक्ष योग विभाग प्रोफ़ेसर कंचन जोशी और विश्व विद्यालय परिवार ने छात्रों के उज्जवल भ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की रिसर्च सेकेट्री के ईआरपी मॉडल को मिली भारत सरकार की स्वीकृति प्रो. डॉ पूजा जैन को 4 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता ईआरपी का आधुनिक मॉडल उपभोक्ताओं को देगा बड़ी राहत देहरादून। ईआरपी यानी एण्टरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग। ईआरपी (उद्यम संसाधन योजना) एक व्यापार प्रबन्धन साफटवेयर है। ईआरपी का इस्तेमाल व्यावसायिक घरानों, प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल्स में संचालित स्टोर्स द्वारा व्यावसायिक उत्पादकता और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। अभी तक बाजार में ईआरपी सिस्टम का प्रचलन व संचालन विक्रेता व वस्तुओं के प्रबन्धन के अलावा कर्मचारी प्रबन्धन को ध्यान में रखकर किया जाता रहा है। उपभोक्ता की आवश्यकता व उपयोगिता को भी ध्यान में रखकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ पूजा जैन ने अपने कुछ मित्र शिक्षकों प्रो. डॉ प्रतीक गुप्ता, डॉ दीपा, डॉ मुक्...
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में भारत माता की जय के लगे नारे, हर एक आँख हुई नम कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।   कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौज...
देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के पटेलनगर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है। शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। ह...