Tuesday, March 24News That Matters

देहरादून

*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मतदान के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। वहीं चुनाव के बाद देहरादून पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है। हरक सिंह ने कहा- मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हरक सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी लोगों में पीएम मोदी का क्रेज नजर आया है। हरक सिंह रावत इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है। मतदान के बाद देहरादून पहुंच कर हरक सिंह ने कार्यकर्ताओं के सा...
उत्तराखंड: सीनियर IPS संजय गुंज्याल को मिली बीएसएफ में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड: सीनियर IPS संजय गुंज्याल को मिली बीएसएफ में बड़ी जिम्मेदारी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। उत्त्तराखण्ड पुलिस के ADG इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स BSF में IG नियुक्त किये गए हैं। वे BSF में डेपुटेशन पर 5 साल रहेंगे। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किए आपको बता दें संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में तेज तरार अधिकारियों में उनका नाम लिया जाता है सरकारें संजय गुंज्याल पर हर समस्या का समाधान करने का भरोसा रखती है...
भाजपा ने हरीश रावत पर कसा तंज,उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का  सता रहा डर

भाजपा ने हरीश रावत पर कसा तंज,उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का सता रहा डर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
 भाजपा ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हे ईवीएम मशीन बदलने का नहीं बल्कि कॉंग्रेस के हारने का डर सता रहा है तभी वह कोंग्रेसियों को स्ट्रॉंग रूम के बाहर कोंग्रेसियों की ड्यूटी लगा रहे हैं | प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि मतदान से पहले तक यशपाल आर्य के रूप में दलित सीएम बनवाने का झूठा सपना दिखाने वाले हरीश रावत जी की असल मंशा एक बार फिर उजागर हुई है और वह अब खुद दिन में ही सीएम होने का सपना देख रहे हैं | जनादेश ईवीएम में बंद हो गया है लेकिन हरीश रावत सीएम होने के भ्रम में घोषणा पे घोषणा करने पर तुले हैं |   मनवीर चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक और जहां कॉंग्रेस के दूसरे नेता अपनी पार्टी के घोषणापत्र की ही पोल खोल रहे हैं वहीं हरीश रावत एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वयं को भावी सीएम मानकर नयी नयी घोषणाएँ कर रहे है | हरीश रावत अनुभवी नेता हैं तभी उन्हे अपनी संभ...
उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
देहरादून। उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज की ओर से देहरादून से दिल्ली के लिए शुक्रवार से सभी वाल्वो बस सेवा नानस्टाप कर दी गई हैं। अब रोजाना सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वाल्वो संचालित की जाएंगी। यह बसें चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। गत अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली के बीच पांच नानस्टाप वाल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। इन बसों में ट्रेन से भी कम समय लग रहा है। सामान्य तौर पर बस में दिल्ली तक के सफर के छह से सात घंटे लगते हैं। चूंकि, नानस्टाप वाल्वो एक्सप्रेस-वे होकर जाएगी, लिहाजा इनके किराये में भी वृद्धि की गई है। अभी तक इनका किराया 772 रुपये था, जो अब 799 रुपये होगा। अभी तक दिल्ली के लिए 23 वाल्वो संचालित की जा रही थी, जिसमें पांच नानस्टाप के तहत चल रही थी। इसके अलावा दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम चल रहीं...
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष, एक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए चिकित्‍सकों की टीम मौके पर

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष, एक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए चिकित्‍सकों की टीम मौके पर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
रायवाला : राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों को घटना स्थल पर हाथियों के पैरों के निशान और काफी मात्रा में खून के अलावा मृत हाथी के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।   ऐसा अनुमान है कि संघर्ष में दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा जिसकी तलाश में वनकर्मियों को लगाया गया है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सको की टीम को बुलाया गया है।...
उत्तराखंड में मतदान सम्पन्न होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनाया जीत का जश्न

उत्तराखंड में मतदान सम्पन्न होने के बाद भाजपा कार्यालय पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनाया जीत का जश्न

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस बार 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के करीब 65 फ़ीसदी मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तो वही 14 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 फरवरी को भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत का जश्न मनाया। यही नहीं, मुख्यमंत्री के भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया और इस दौरान सीएम धामी ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। हालांकि, 10 मार्च को मतगणना होगा जिसके बाद इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उससे पहले दिन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा संगठन 60 पार का दावा कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चुनाव के जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। ही नहीं सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक...
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी।   आज राजपुर रोड़ से भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभिया/जलुस डूगाँ हाऊस से घंटाघर, पल्टन बाजार, हनुमान चौक से होते हुये मोती बाजार चौक पर पहुंचा जहाँ विशाल जन शैलाव एक जन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। राजपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओ का भारी सँख्या में उपस्थित होने पर आभार जताते हुयें १४ फरवरी के दिन अधिकाधिक सख्या मे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की, तथा हर एक कार्यकर्ता एवं मतदाता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्ध को दोहराया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी खजानदास को परमानेन्ट विधायक बताते हुये कहा कि प्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा राजपुर रोड़ विधानसभा की स...
जनता का किसी ने नहीं किया भला: वीर सिंह पवार

जनता का किसी ने नहीं किया भला: वीर सिंह पवार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। धर्मपुर से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जनता का भला नहीं किया, जबकि 20 सालों तक जनता ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं का भला किया। शनिवार को पंवार ने धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं ने बाइक और स्कूटर रैली निकाली। जबकि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया। सुबह उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। बाद कारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता मुझे चुनाव लड़ा रही है। जनता के दबाव में मैं चुनाव लड़ रहा हूं। कहा कि वह नेता नहीं धर्मपुर का बेटा हूं।...
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजपुर रोड विधानसभा के हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह दस बजे झंडा चौक स्थित दरबार साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास संभव है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल चावला, मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, ताजेंद्र बग्गा, आशीष रावत, राहुल कुमार, अर्चित डाबर, ऋषि नंदा आदि मौजूद रहे। वहीं, जनसंपर्क के बाद भाजपा प्रत्याशी ख...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून
मतदान से ठीक पहले उत्तराखंड के सीएम धामी का बडा ऐलान धामी बोले- शपथ लेने के तुरंत बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा- धामी Uniform Civil Code Latest News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान और वादा किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि नई सरकार बनते ही यूनीफॉर्म सिविल कोड की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। अगर भाजपा चुनाव जीतती है और ये वादा पूरा करती है तो ऐसा करने वाली वह देश की पहली सरकार होगी।   क्या कहा ...