Wednesday, May 27News That Matters

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के संघर्ष, एक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए चिकित्‍सकों की टीम मौके पर

रायवाला : राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों को घटना स्थल पर हाथियों के पैरों के निशान और काफी मात्रा में खून के अलावा मृत हाथी के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।

 

ऐसा अनुमान है कि संघर्ष में दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा जिसकी तलाश में वनकर्मियों को लगाया गया है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सको की टीम को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *