Monday, March 23News That Matters

देहरादून

देहरादून:सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये

देहरादून:सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से जहाँ कोरोना के मामले लगातार फिर से बढ़ने लगे हैं। एफआरआई, तिब्बती कॉलोनी के बाद चकराता स्थित सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद बटालियन के अफसरों से जानकारी ली जा रही है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती और जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात सैनिकों के संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिली है। वहां अफसरों से जानकारी ली जा रही है। पता किया जा रहा है कि सैनिकों की कुछ ट्रेवल हिस्ट्री है या नहीं। या फिर वह फ्लू क्लीनिक में ही दिखाने आए थे। संक्रमितों को क्वारंटाइन किया गया है। संपर्क में आए सैनिकों के भी कोविड सैंपल कराए जाने को कह दिया गया है। एक टीम भी भेजी जा रही है। वही उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं...
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन - एमबीबीएस.-2018 बैच के सिर सजा ओवरऑल चैंपियन का खिताब देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलाटिका-2021 का शनिवार को भव्य प्रस्तुतियों के बीच समापन हो गया एमबीबीएस-2018 बैच एटलाटिका-2021 का ओवरऑल चैंपियन रहा. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शनिवार को समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. यू. एस. रावत एवम डॉ. अनिल कुमार मेहता सलाहकार, चेयरमैन, श्री गुरु राम राय इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ने संयुक्त रूप से किया. डॉ. यू. एस. रावत ने कहा मेडिकल छात्र छात्राओं ने खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, इसके लिए सभ...
उत्तराखंड:यहाँ मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत

उत्तराखंड:यहाँ मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
देहरादून जिले के रायवाला में शुक्रवार देर रात मोतीचूर रेलवे ट्रैक के पास हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है।   शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक मालगाड़ी हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। इस दौरान मोतीचूर फाटक पार कर रहा हाथी का बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया। वन बीट कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी को दी। रेंजर ने बताया कि ट्रेन से टक्कर के बाद नर हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी उम्र लगभग 4 वर्ष रही होगी। विभागीय टीम सुबह 5 बजे शव को जेसीबी से रेंज कार्यलय ले गई। इसके बाद ही मालगाड़ी घटनास्थल से रवाना हो सकी। डिप्टी डायरेक्टर महिपाल सिरोही के देखरेख में डॉ. दीप्ति अरोड़ा और डॉ. अमित ध्यानी ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद हाथी के बच्चे के शव को दफना दिया गया। डीडी सिरोही ने बताया कि आरोपी ट्रेन चालक क...
वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *सीएम आवास में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट 'बोधिसत्व' का आयोजन हुआ* *राज्य के विकास को लेकर हुआ गहन मंथन* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट बोधिसत्व में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के. विजयराघवन, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन मंच पर उपस्थित थे। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन पर किया जा रहा उत्तराखण्ड का विकास: सीएम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को विजन दिया है। इस विजन को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रयास किय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से की अपील

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क का उपयोग जरूर करें एवं एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट की दृष्टिगत कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हो।...
मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत

मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।* *गायक जुबिन नौटियाल को किया सम्मानित।* *जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत।* *उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा उद्देश्य।* *राज्य के विकास की सामुहिक यात्रा में सभी से सहयोगी बनने का किया आह्वान।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देर सांय जीएमएस रोड स्थित वेडिंग प्वाईंट में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गायक जुबिन नौटियाल को सम्मानित करते हुए उन्हें पूरे उत्तराखण्ड की शान बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जुबिन के साथ बेडू पाको बारामास लोक गीत भी गाया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्राण प्रण से प्रदेश की जनता की भलाई तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते ...
एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक

एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक देहरादून 26 नवम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तीन जिलों हरिद्वार , देहरादून, देहरादून महानगर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक और महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्त्ताओं में अपार उत्साह है। इसके पीछे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उतराखंड के विकास के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य रहे है। मोदी जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव भी रहा है। इस दौरान अन्य कर्यकर्मो की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है। बैठ...
अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:कौशिक देहरादून 26 नवम्बर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं के उतराखंड आगमन पर अपना माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है इसीलिये वह अपने राष्ट्रीय नेताओं को उत्तराखंड में आमंत्रित नहीं करते हैं। भाजपा में स्थानीय नेताओं पर विश्वास न होने के कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को खुद की चिन्ता करने की जरूरत है। वर्तमान में कांग्रेस घबराई हुई है और बेचैनी के चलते उसे कुछ सूझ नहीं रहा है। कांग्रेस की हालत यह है कि ढाई साल से वह अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पायी है। प्रदेश स्तर पर नेता अपने राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने में हमेशा परहेज करते हैं,क्योंकि उनको बुलाने से नफा नुकसान का आकलन भी पहले किया जाता है। उन्हें लगता है कि कहीं लेने के देने न पड़े और ऐसा प...
देहरादून: के इन इलाकों में Lockdown वापस, कोरोना के बढ़ते मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

देहरादून: के इन इलाकों में Lockdown वापस, कोरोना के बढ़ते मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: के इन इलाकों में Lockdown वापस, कोरोना के बढ़ते मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला देहरादून जनपद में लगाया गया लॉकडाउन FRI और तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र लॉकडाउन घोषित कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के बाद डीएम देहरादून ने किए आदेश जारी लॉकडाउन जोन के भीतर सभी गतिविधियां की गई प्रतिबंधित  ...
उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होगा 205.42 लाख रूपये का भुगतान,परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर प्रदेश को मिली है बड़ी सफलताः महाराज

उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होगा 205.42 लाख रूपये का भुगतान,परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर प्रदेश को मिली है बड़ी सफलताः महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर प्रदेश को मिली है बड़ी सफलताः महाराज* *प्रदेश की 24 नहरें उत्तराखण्ड को हस्तांतरित किये जाने के आदेश जारी* *उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होगा 205.42 लाख रूपये का भुगतान* देहरादून। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मध्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हाल ही में हुई बैठक प्रदेश के हित में काफी सकारात्मक रही है। बैठक में लगभग सभी मामलों में सहमति बन चुकी है जो कि प्रदेश के लिए एक बड़ी सफलता है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि वर्षों से लंबित परिसंपत्तियों के मामले में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के बीच हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर ...