Sunday, March 22News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में स्नेहिल स्मारिका का विमोचन  किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में स्नेहिल स्मारिका का विमोचन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्नेहिल स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्नेहिल संस्था द्वारा शहीदों एवं क्रांतिकारियों का कला एवं साहित्यिक गतिविधियों द्वारा स्मरण किया जा रहा है, यह एक सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला, साहित्य एवं संस्कृति मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। हमारे क्रान्तिकारियों, बलिदानियों एवं देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों की याद में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इन सपूतों के कृत्यों और गाथाओं की जानकारी युवा पीढ़ी क...
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिला सकती है मंजूरी

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिला सकती है मंजूरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11:45 बजे सचिवालय में होगी बैठक मैं कई मसलों पर लिया जाएगा फैसला उपनल कर्मियों को लेकर उप समिति की रिपोर्ट पर आज कैबिनेट ले सकती है कोई फैसला लगातार उपनल कर्मी इस फैसले का कर रहे हैं इंतजार मंत्री हरक सिंह और गणेश जोशी दोनों पिछली कैबिनेट बैठक में इस फैसले को लेकर खासे नाराज थे क्योंकि कैबिनेट में मतलब नहीं रखा गया था इसके अलावा पुलिस ग्रेड पे मामले की रिपोर्ट भी कैबिनेट में रखी जा सकती है हालांकि आज इसको लेकर कोई फैसला होगा इसकी संभावना कम है   वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आज की कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों को रखने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत यह तमाम मामले स्वास्थ्य विभाग से आ सकते हैं कैबिनेट में 1-राज्य कर्मचारियों की मांग के अनुरूप गोल्डन कार्ड की सुविधाएं अनुमन्य किया जाना। 2...
मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सोमवार को सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के तहत योजनाएं अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिन्हें समय पर पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। तपोवन विष्णुगाड परियोजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने एनटीपीसी को इसके संचालन सहित सभी सभी स्टेप्स की टाईमलाईन निर्धारित करते हुए योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जाए कि प्रत्येक कार्य के लिए जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी को सभी भूमि हस्तांतरण और आवश्यक खनन स्वीकृतियों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंडिंग कार्यों के निस्तारण के लिए प्रोएक्टिव होकर समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की कहा सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए 3 शिफ्टों में कार्य किया जाए

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की कहा सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए 3 शिफ्टों में कार्य किया जाए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए, साथ ही आम जन को होने वाली परेशानियों को कम से कम किए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि आम जन को परेशानी कम हो इसके लिए कार्यों को छोटे छोटे हिस्सों में किया जाए। एक कार्य के पूर्ण होने के बाद दूसरे काम को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए 3 शिफ्टों में कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में प्रत्येक रूट पर एवरेज ऑक्यूपेंसी का अध्ययन कर, जिन रूट्स में बसें बढ़ाने की आवश्यकता है उनमें बसें बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टॉयलेट को ऐप के साथ ही गूगल मैप एवं गूगल टॉयलेट लोकेशन पर भी अपडेट किया जाए, ताकि ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये* *वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये*  *162 मेधावी छात्राओं को दिये गये स्मार्ट फोन* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता दर्शन हॉल, सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाल कल्याण निधि के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन दिये।      *बालिकाओं के लिए शुरू होगा मैत्रैयी मेंटरशिप कार्यक्रम...
आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन:डॉ. धन सिंह रावत

आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन:डॉ. धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीतिः डॉ. धन सिंह रावत* *राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन * *नई नीति के अनुसार हो पाठ्यक्रमों का सृजन, रोजगार को मिले बढ़ावा* *दून विवि में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू* देहरादून, 11 अक्टूबर 2021 नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए समिति का गठन किया गया है। आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को लागू किया जायेगा। विभिन्न कोर्सों के पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे जो शिक्षा नीति की मूल आत्मा के अनुरूप एवं व्यवहारिक होने के साथ-साथ रोजगारपरक भी होंगे। क्रेडिट ट्रांसफर, क्रेडिट बैंक, डिजिटल मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट आदि पर पहले से ही काम चल रहा है।   उच्च शिक्षा मंत्री डॉ....
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है- सूर्यकांत धस्माना

यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है- सूर्यकांत धस्माना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना देहरादून : उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है। धस्माना जी  ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए श्री यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है।  धस्माना जी ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया* *एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित* *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन वितरण के लिये शुरू हुए अन्नोत्सव*  *सीएम ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना का फीडबैक लिया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किये। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छः लाभार्थियों को किट प्रदान किये। इसी प्रकार अन्नोत्सव कार्यक्रम में सम्पूर्ण माह राज्य की समस्त 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण होगा।    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की सरकार न...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में किया  प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में किया प्रतिभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के ज...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे  पर जवानों को बधाई दी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को बधाई दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास...