Sunday, March 22News That Matters

देहरादून

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत* देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तय सीमित संख्या को समाप्त करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से निश्चित रूप से प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कोर्ट में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित अनेकों होटल व्यवसायियों, ट्रैवल्...
उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपको बता दे कि दून के आदर्श नगर में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने वाले हरमीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसे 302 के तहत फांसी, 307 और 316 में दस साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। पंचम अपर जिला जज आशुतोष मिश्र की अदालत ने ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, ये रेयर आफ रेयर केस है। उत्तराखंड के पहले बड़े मामले में देहरादून कोर्ट ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। बता दे कि दीपावली के दिन चकराता रोड आदर्श नगर में एक ही परिवार के गर्भवती महिला सहित चार सदस्यों की हत्या करने वाले आरोपित को कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार दिया था। हत्या के वक्त घर में हरमीत का करीब पांच वर्ष उम्र का भांजा कंवलजीत सिंह जिंदा बचा था। हत्यारे ने उस पर भी चाकू से हमला किया था। वह बेड के नीचे छिपकर बच गया था। जो इस केस में अहम गवाह रहा। न्यायालय में अभियोजन ने कुल 21 गवाह...
सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *उच्च स्तरीय मॉनेटरिंग मैकनिज्म बनाया जाने के निर्देश* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हैल्पलाईन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो। इसके लिए एक उच्च स्तरीय मॉनेटरिंग मैकनिज्म बनाया जाय। एक माह में मुख्यसचिव द्वारा एवं प्रत्येक 15 दिन में विभागीय सचिवों इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक की जाय।  *जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी* मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हैल्पलाईन पर जन शिकायतों के समाधान के लिए अगर किसी स्तर पर संबंधित अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, तो ऐसे अधिकारियों पर शीघ्र सख्त कारवाई की जाय। समाज के अन्तिम पंक्ति तक के लोगों...
उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912

उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912 देहरादून_ 06 अक्टूबर सुबह 08 बजे से उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ से जुड़े 3500 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जिसके लिए संघ के पदाधिकारी लगातार कर्मचारियों के साथ संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का काम कर रहें है। वहीं सरकार ने भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पड़ोसी राज्यों से बिजली कर्मियों की व्यवस्था बनाने का फैसला किया है।   बिजली कर्मियों ने पत्रकार वार्ता कर सरकार पर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया है। लेकिन साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया है की अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो फिर कल सुबह 08 बजे से प्रदेश में हड़ताल होना तय है।दूसरी तरफ ऊर्जा वि...
उत्तराखंड: पानी भरने को लेकर दो परिवारो में  जमकर हुई मारपीट , 8 घायल देखिए वीडियो

उत्तराखंड: पानी भरने को लेकर दो परिवारो में जमकर हुई मारपीट , 8 घायल देखिए वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के गोविंदगढ़ क्षेत्र में पानी भरने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।।   https://youtu.be/8ozQzgyU1b8 जानकारी अनुसार दो परिवारों के बीच पानी भरने के विवाद पर हुई लड़ाई।। गोविंदगढ़ शांति विहार का मामला।। आठ लोग झगड़े में हुए घायल।। मामले पर पुलिस दोनों पक्षों से कर रही है पूछताछ दोनों पक्ष पहुंचे थाने।
डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* *डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति ₹250 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह की गई* *श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति ₹150 प्रति माह से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई*  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया ग...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।   मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम या...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित, अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित, अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनीकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने  सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।      इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक  खजान दास  सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। ...
देहरादून: त्रिशूल पर्वत पर एवलांच  की चपेट में आए   लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर पहुँच उनके घर, मचा कोहराम

देहरादून: त्रिशूल पर्वत पर एवलांच की चपेट में आए लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर पहुँच उनके घर, मचा कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया। देहरादून के नत्थनपुर स्थित गंगोत्री विहार स्थित उनके आवास के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। उनका परिवार मूल रूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा ब्लाक पौड़ी के रहने वाला है। रविवार पूरा परिवार देहरादून पहुंचा हुआ है। मां-पिता के साथ ही घर में मौजूद सभी लोग का रो रोकर बुरा हाल है। जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने उन्हें सलामी दी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले जाया गया। यहां मुंबई समेत नौसेना के स्थानीय दफ्तर के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। काफिन में बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर मां के साथ ही परिजन भी बिलक पड़े। अनंत कुकरेती के पिता और मां पत्नी राधा बेशुध हैं। अनंत कुकरेती को श्रद्धांजलि देने वालों की काफी भीड़ लगी है।...
मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट, प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट, प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट* *प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा*      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता  बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म 'मिली' का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने  बोनी कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फ...