Sunday, March 22News That Matters

देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी  ने जो  कहा वो कर के दिखया, 31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जो कहा वो कर के दिखया, 31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, देहरादून
*31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का जीओ हुआ जारी* *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* राज्य की  विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क न लिये जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।कोविङ-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु, लिये जाने वाले शुल्क से अब आवेदकों को  राहत मिलेगी। आवेदकों से दिनांक 31 मार्च 2022 तक राज्याधीन सेवाओं...
देहरादून: आज एक बार फिर 4200 ग्रेड पे को लेकर सड़क पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन, ग्रेड-पे बढ़ाने की कर रहे मांग, मुख्यमंत्री आवास किया कूच

देहरादून: आज एक बार फिर 4200 ग्रेड पे को लेकर सड़क पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन, ग्रेड-पे बढ़ाने की कर रहे मांग, मुख्यमंत्री आवास किया कूच

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आज देहरादून की सड़कों में एक बार फिर ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600 करने की मांग को लेकर उत्तराखण्डं पुलिसकर्मियों के परिजन सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्य पुलिस के परिजनों ने देहरादून के गांधी पार्क के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी की फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया इंनका कहना है पुलिसवालों के परिजन चुप नहीं रहेंगे, 4600 ग्रेड पे लेकर रहेंगे। बता दे कि इससे पहले भी महिलाएं ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले सड़क पर उतरी थीं। ओर आज बीच का रास्ता एक स्टार 4200 नहीं चाहिए, सिर्फ 4600 ग्रेड पे दें सरकार। बैठकें बैठकें छोड़ दो 4600 पर जोर दो नारे के साथ मुख्यमंत्री आवास इन्होंने कूच किया *आपको बता दे कि पुलिस में 20 साल की नौकरी के बाद प्रमोशन मिलता है. पद खाली न होने पर उन्हें प्रमोशन के पद का ग्रेड पे दे दिया जाता था.लेकिन सातवें पे कमीशन के बाद उत्तराखंड में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई...
उत्तराखंड: घूमने आई तीन महिलाएं बही, परिजनों में हड़कम्प, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: घूमने आई तीन महिलाएं बही, परिजनों में हड़कम्प, रेस्क्यू जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, हरिद्वार
खबर देहरादून से  हरियाणा से अपने परिवार के साथ यहां देहरादून जिले के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहा रही तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गई। तीनों को बहते देख मौके पर हड़कंप मच गया घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी लेकिन तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं रात में एक आश्रम में रुकी हुई थी। और आज सुबह करीब 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उन...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नेशनल स्पोर्टस चैम्पियनशिप का शानदार उद्धाटन,देश के सोलह राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नेशनल स्पोर्टस चैम्पियनशिप का शानदार उद्धाटन,देश के सोलह राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नेशनल स्पोर्टस चैम्पियनशिप का शानदार उद्धाटन - देश के सोलह राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा। देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व नेशनल स्पोर्टस एण्ड फिजिकल फिटनेस बोर्ड के द्वारा संयुक्त रूप से 01 से 03 अक्टुबर 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इस चैम्पियनशिप के लिए देश भर के सोलह राज्यों की विभिन्न टीमें देहरादून पहुॅंची हैं। यह जानकारी देते हुए नेशनल स्पोर्टस एण्ड फिजिकल फिटनेस बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 डॉं0 सन्दीप भल्ला ने बताया कि तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, केरल, छतीसगढ़, झारखण्ड, अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, उड़़ीसा, उत्तराखण्ड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों की टीमों से 600 से अधिक महिला व पुरूष खिलाड़ी हिस्सा लेने के लि...
उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड बन रहा फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टीनेशन : सतपाल महाराज* *मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की* मुम्बई/ देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़े निर्माता निर्देशकों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म नीति के तहत कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। हम अपने राज्य में अपनी फिल्म परियोजनाओं के लिए आने के इच्छुक निर्माताओं और निदेशकों के लिए अधिक से अधिक बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री और उनकी टीम से मिलने के लिए आज करीब 33 प्रोडक्शन हाउस से जुड़े निर्माता निर्देशक मौजूद रहे। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन, महेश कोठारे, नेटफ्लिक्स, एम...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर अर्पित की श्रद्धांजलि।* *राज्य आन्दोलनकारियों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान का दिया आश्वासन* *राज्य आन्दोलनकारियों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर राजकीय मेडिकल कालेजों में मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा* *उद्योग धंधों में राज्य आन्दोलकारियों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा रोजगार*   रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ायेगी। जनता, सरकार के भाव को समझे। यह बात उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकार...
उत्तराखंड: स्माइल आपरेशन से सामने आई वजह की आखिर क्यों बच्चे उठा रहे घर छोड़ने और आत्महत्या जैसे कदम, जाने क्या कहना है बाल मनोविज्ञानियों का

उत्तराखंड: स्माइल आपरेशन से सामने आई वजह की आखिर क्यों बच्चे उठा रहे घर छोड़ने और आत्महत्या जैसे कदम, जाने क्या कहना है बाल मनोविज्ञानियों का

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड में तनाव के चलते बच्चे घर से भागने और आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। आपरेशन स्माइल के तहत बरामद बच्चों से पूछताछ में यह सामने आया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्चों में मानसिक तनाव बढ़ने के आखिर क्या कारण हो सकते हैं और क्या कहना है बाल मनोविज्ञानियों का। एक रिपोट के अनुसार राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक 2019 और 20 के दौरान उत्तराखंड में 1062 नाबालिग बच्चे गायब हो गए थे। इनमें 477 बालक व 585 बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस की ओर से 701 बच्चों को बरामद किया गया। इसमें से आपरेशन स्माइल के तहत 315 बच्चे बरामद किए गए। पुलिस विभाग की ओर से जब बातचीत की गई तो 210 बच्चों ने बताया कि स्वजन ने उन्हें डांटा जिसके कारण तनाव में आकर वह भाग गए। इसके अलावा आठ बच्चे पारिवारिक विवाद, 10 बच्चे बिछड़ गए थे, एक बच्चा पढ़ाई के कारण व अन्य 86 बच्चे शामिल ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य का विकास हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों (पति/पत्नी) को भी राज्य आन्दोलनकारी की मृत्यु के पश्चात 3100 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्र...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।...
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मालसी डियर पार्क स्थित देहरादून-जू में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में देश भर के 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा, इससे देश के छात्रों एवं युवाओं को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये युवा प्रदेश के पर्यटन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में हमारे ब्राण्ड एम्बेस्डर भी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की, कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है। यहां के स्थानीय लोगों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने हेतु, वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र अत्यंत महत्पूर्ण है। यहां के लोगों क...